‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि निखिल, प्रज्ञा के पास जाकर उसे कहता है कि आज उसे पता चल जाएगा कि उसके बच्चे का बाप कौन है। वो उससे बात करते हुए उसे पकड़ लेता है। तभी आलिया स्टेज पर अनाउंस करती है कि घर पर गुड न्यूज के साथ साथ एक बैड न्यूज भी है जो सबको जानना जरूरी है। दादी और पूरब सोचते हैं कि आलिया के अनाउंसमेंट को कैसे रोका जाए। मिताली आकर आलिया को रोक कर कहती है कि वो अपनी बैड न्यूज बाद में सुनाए और पहले वो उसके बच्चे के बर्थडे का वीडियो चलाए। आलिया कहती है कि वो पहले अपनी बात कहेगी इसके बाद ही कोई वीडियो चलाएगी। इसके बाद ही वाडियो चलाया जाता है जिसमें डॉक्टर और सरला के बीच हुई बातचीत को दिखाया गया। आलिया ने उस वीडियो को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन दादी और अभि ने उसकी बात नहीं मानी। सभी के सामने प्रज्ञा की सच्चाई पता चल जाती है। दादी और प्रज्ञा ये देखकर काफी खुश होते हैं। अभि, प्रज्ञा को कहता है कि उसने उसे पहले क्यों नहीं बताया। प्रज्ञा कहती है कि उसने कितनी बार बताने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कभी उसकी बात सुनी ही नहीं। दादी, प्रज्ञा को आकर गले लगाती है और उसकी तारीफ करती है। अभि कहता है कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि प्रज्ञा का दुश्मन कौन हो सकता है जो उसके बारे में इतनी गलत बातें फैला रहा हो।

अभि, प्रज्ञा से ही पूछता है कि उसे किसी पर शक है तो वो बताए। सरला सोचती है कि ये सही समय है जब आलिया और तनु की सच्चाई सबके सामने लाया जाए। फिर उन्हें दादी की बातें याद आती है जब उन्होंने कहा था कि अभि को ऐसी बातें पता नहीं चलनी चाहिए वरना उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। अभि, सरला की तारीफ करता है कि उन्होंने काफी स्मार्ट तरीके से प्रज्ञा को बेगुनाह साबित किया है। वो उन्हें यकीन दिलाता है कि वो उन्हें ढ़ूंढ़ कर रहेगा जिसने प्रज्ञा पर इतने गंदे इल्जाम लगाए। वो प्रज्ञा से भी वादा करता है कि वो उसे ढ़ूंढ़ कर उसके सामने लाएगा और उसी के हाथों उसे सजा दिलवाएगा।

प्रज्ञा और दादी, सरला को थैंक्यू कहते हैं। सरला कहती हैं कि उन्हें कैमरे से शूट करने का आईडिया बीजी का था। उन्होंने ही स्पाई कैमरा दिया था ताकि वो शूट कर सके। वो कहती हैं कि उसके बाद वो स्मार्ट तरीके से डॉक्टर से बात करके उससे सच उगलवाया।

इधर आलिया, निखिल की नाकामी पर नाराज होती है। निखिल भी उल्टा उसे जवाब देता है कि उस भी कोई शौक नहीं है उससे बात करने का वो बस तनु की फ्रेंड है इसलिए वो उससे बात भी करता है। वो तनु से कहता है कि आलिया के रहते वो अभि की कभी नहीं हो सकती। तनु भी आलिया को कहती है कि उसी की ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से ये प्लान फ्लॉप हुआ।

Read Alsoकुमकुम भाग्य 30 नवंबर फुल एपिसोड: आलिया और तनु ने निखिल को प्रज्ञा का बॉयफ्रेंड बनाने का प्लान बनाया