Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) के आज के एपिसोड में रिया और आलिया एक दूसरे से अर्गमेंट करेंगी। प्राची, मधु के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर रिया पर गुस्सा करती हैं। यह मुद्दा धीरे धीरे इतना गरम हो जाता है कि प्राची, रिया से कहती हैं कि अगर दोबारा उसने ऐसी गलती की तो वह उसे थप्पड़ मारेंगी। गुस्से से बौखलाई रिया, प्राची से कहती हैं कि वह उसकी बहन नहीं है और अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वह फिर थप्पड़ जड़ेगीं। अब देखना यह होगा कि क्या प्रिया मानेंगी रिया की बात? क्या रिया और प्राची को यह अहसास होगा कि वास्तविकता में वे दोनों बहने हैं? क्या अभि और प्रज्ञा एक दूसरे के आमने-सामने आने आएंगे और सच को बयां कर पाएंगे?
रिया को इस बात से भी भयानक जलन है कि घर में हर कोई दिशा के बारे में ही सोचता है और बात कर रहा है, सभी प्राची का समर्थन कर रहे हैं। वह कोशिश भी करती है कि सभी घर वालों को प्राची से बात करने से रोके पर जब कोई नहीं सुनता तो वह घर छोड़कर जाने की बात करती है।
बीते दिन के कुमकुम भाग्य एपिसोड में आपने देखा कि प्राची के दिए बयान के आधार पर पुलिस आलिया को गिरफ्तार कर लेती है। इस बात से रिया को झोर का झटका लगता है और आलिया से बोलती है वह उसके खिलाफ लगे चार्ज को मना कर दे। यह सब होने के बाद नाराज रिया प्राची को सबक सिखाने का फैसला करती है। इस बीच प्राची अपने घर वापस लौटती है और देखती है मधु किसी हमले का शिकार हुई है। बाद में उसकी नजर सरिता पर पड़ती है जिसकी हालत ठीक नहीं रहती।
3 दिसंबर के एपिसोड में अभि को अब इस बात का अहसास हो गया था कि वह और प्रज्ञा एक बार फिर से बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। वह दोंनों ऋषि और प्रियंका की वजह से लड़ रहे हैं। यही बात वह अपनी दोस्त के साथ शेयर करता है। इधर प्रियंका है कि ऋषि को लगातार ब्लैकमेल कर रही है। प्रज्ञा, प्रियंका के बदले रवैये को देख चिंतिंत हो जाती हैं कि अब फिर से कोई गड़बड़ करने वाली है। कुमकुम भाग्य से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ।

