Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य में एक बार फिर से अभि और प्रज्ञा का झगड़ा शुरू हो गया है, वह भी तीसरे जन की वजह से । प्रियंका और ऋषि का पंगा इतना बढ़ गया है कि बात कोर्ट तक पहुंच गई है। प्रियंका ने बेवजह ऋषि पर गंदे आरोप लगाए हैं। ऐसे में अभि प्रियंका के साथ है क्योंकि उसे लगताहै कि प्रियंका सच कह रही है। प्रियंका ने अच्छाई का नकाब पहना हुआ है।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि को अब इस बात का अहसास होने लगेगा कि वह और प्रज्ञा एक बार फिर से बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। वह दोंनों ऋषि और प्रियंका की वजह से लड़ रहे हैं। यही बात वह अपनी दोस्त के साथ शेयर करता है।
इधर प्रियंका है कि ऋषि को लगातार ब्लैकमेल कर रही है। प्रिंयका कभी सोए ऋषि को परेशान करने उसके बेडरूम तक पहुंच जाती है तो कभी फोन कर उसे ब्लैंक कॉल्स कर डराती है। ये पता लगाने के लिए कि उसे जेल में डाला गया या नहीं। प्रियंका की फोन वाली चाल को ऋषि भांप लेता है और अपनी मासी यानी प्रज्ञा के पास जाता है और इस बारे में बताता है। प्रज्ञा परेशान हो जाती है कि अब फिर से प्रियंका कोई गड़बड़ करने वाली है।
प्रज्ञा अब अभि के पास एक बार फिर ये उम्मीद लेकर जाएगी कि क्या पता अभि उसकी बात मान जाए और प्रियंका को सपोर्ट न मिले। प्रियंका को अभि से अच्छा खासा सपोर्ट मिल रहा है। जिससे कि वह पावरफुल हो रहीहै औऱ बेचारा ऋषि उसके जाल में फंस रहाहै।
बता दें, ऋषि ने प्रियंका का प्रपोजल ठुकरा दिया था कि वह उससे प्यार नहीं करता और वह किसी और को अपना दिल दे चुका है। इससे प्रियंका काफी हर्ट हो गई थी। ऐसे में वह ऋषि से बदला लेना चाहती थी-अपनी बेइज्जती का।
वह रिजेक्शन झेल नहीं पाई इसलिए उसने ऋषि पर गलत इल्जाम लगा दिए और मिस्टर मेहरा से भी पिटवाया। बाद में मिस्टर मेहरा ने उसे जेल की हवा खिलवाई। जब इस बारे में प्रज्ञा को खबर हुई तो उसने ऋषि की बेल कराई औऱ अब वह सच का साथ दे रही है।

