Kumkum Bhagya, 14 Oct, Serial New Episode: टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ अपने टर्न और ट्विस्ट के कारण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कुमकुम… के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि और पूरब बैठकर दिशा के बारे में बात कर रहे होंगे पूरब अभि से बोलता है कि वो दिशा और आलिया को सबकुछ बताना चाहता है। पूरब, अभि से कहता है कि वो जानता है कि अब सब गड़बड़ हो गई है, लेकिन वो चीजों को सही करना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ आपको देखने को मिलेगा कि जहां एक ओर अभि और प्रज्ञा के बीच दूरिया बढ़ चुकी हैं वहीं अब शो में दिशा और पूरब के बीच भी दूरियां बढ़ती नजर आएंगी।

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋतिक, दिशा को प्रोपोज करने की बात करेगा और एक क्रूज पर उसे प्रपोज करने की योजना बनाएगा जिसके बाद कहानी में आपको एक और ट्विस्ट देखने को मिल सकता है वहीं अगर प्रियंका की बात करें तो वो पूरी तरीके से खतरनाक बन चुकी है क्योंकि ऋषि ने उसको ठुकराया था। प्रियंका ने अब ऋषि को सबक सीखाने की ठान ली है। अब देखना होगा कि क्या प्रज्ञा अभि को बचा पाती है या नहीं।

Live Blog

Highlights

    18:23 (IST)14 Oct 2019
    क्या ऋतिक के प्रपोजल को स्वीकार करेगी दिशा

    आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋतिक दिशा को प्रोपोज करने की बात करता है। इसके लिए वह योजना भी बनाता है। दिशा को एक क्रूज पर प्रपोज करने का प्लान करता है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिशा ऋतिक के प्रोपोजल को स्वीकर कर लेती है या फिर...

    15:33 (IST)14 Oct 2019
    आलिया नहीं दिशा के करीब आना चाहता है पूरब..

    हालांकि दिशा भी पूरब से ही प्यार करती है। पर आलिया की वजह से वह पूरब से दूर भाग रही है। वह नहीं चाहती कि फिर से कोई स्यापा हो और आलिया उसे बेइज्जत करे। वहीं पूरब एक बार फिर से दिशा के करीब आना चाहता है।

    14:26 (IST)14 Oct 2019
    उड़ गया पूरब के चेहरे का रंग..

    ऋतिक पूरब को जोर का झटका धीरे से देगा, पूरब को अंदाजा नहीं था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा और सालों बात मिला उसका प्यार यानी कि दिशा उससे ऐसे अलग हो जाएगी। दिशा पूरब के प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगी या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पूरब का चेहरे का रंग जरूर उड़ गया है।

    13:34 (IST)14 Oct 2019
    क्या दिशा ऋतिक का प्रपोजल करेगी एक्सेप्ट...?

    पूरब इधर चिंता में है कि दिशा उसके और आलिया के बारे में कुछ नहीं जानती। उधर ऋतिक ने दिशा को प्रपोज कर दिया है। दिशा को ऋतिक पसंद करता है और शादी करना चाहता है। ऐसे में वह अपनी एक्साइटमेंट दिशा को बताता है। दिशा पहले तो समझ नहीं पाती लेकिनबाद में उसे अहसास होता है कि ऋतिक क्या कह रहा है। इस बीच ऋतिक उसे प्रपोज कर देता है। अब इसके बाद क्या दिशा ऋतिक का प्रपोजल एक्सेप्ट करेगी? ये जानना काफी इंट्रस्टिंग है।  

    12:27 (IST)14 Oct 2019
    फिर उलझे अभि-प्रज्ञा

    प्रज्ञा और अभि एक दूसरे को चाहते हैं लेकिन अब समाज और बेटियों की वजह से एक दूसरे के करीब नहीं आ रहे हैं। अभि और प्रज्ञा एक दूसरे को सामने देख कर बहुत खुश हैं। लेकिन प्रिंयंका और ऋषि की कहानी  से एक बार फिर दोनों आपस में उलझते दिखे।

    11:19 (IST)14 Oct 2019
    प्रज्ञा कभी झूठ नहीं बोलती, अभि के मुंह से सुनते ही पिघल गई प्रज्ञा

    प्रज्ञा कभी झूठ नहीं बोलती, अभि के मुंह से सुनते ही पिघल गई प्रज्ञा

    देखें क्या हुआ जब प्रियंका के सामने अभि ने प्रज्ञा को ठहराया सही..

    10:48 (IST)14 Oct 2019
    शो में आए एक साथ इतने सारे मोड़...

    रणवीर, रिया और प्राची के अलावा पूरब दिशा औऱ ऋतिक के बीच भी लवट्राय एंगल सीन चल रहा है। तो वहीं जल्द ही प्रज्ञा और अभि की जिंदगी में भी एक तीसरा इंसान दस्तक देगा। कहानी में और भी नए ट्विस्टऔर टर्न्स आने वाले हैं।

    10:26 (IST)14 Oct 2019
    शो में आएगा तगड़ा लव ट्रायएंगल ट्विस्ट

    शो कुमकुम भाग्य में जहां अभि प्रज्ञा के बीच कभी मन मुटाव तो कभी विश्वास की कड़ी जुड़ रही है। इधर दोनों बेटियां प्राची और रिया दोनों रणवीर के प्यार में पागल हो रही हैं। अब आने वाले दिनों में इन तीनों के बीच में तगड़ा लव ट्रायएंगल ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

    09:56 (IST)14 Oct 2019
    अभि ने दिया प्रज्ञा का साथ- कहा वो झूठी नहीं..

    अभि प्रज्ञा अकसर लड़ते झगड़ते दिखाए गए हैं। लेकिन जब बात विश्वास की आती है तो दोनों एक दूसरे पर विश्वास भी दिखाते हैं। प्रियंका और ऋषि के मामले में भी यही हुआ । प्रज्ञा जानती है कि प्रियंका झूठ बोल रही है। ऐसे में प्रज्ञा सच का साथ देते हुए ऋषि को सपोर्ट करती है। तो वहीं पहले अभि नहीं मनता पर बाद में अभि की बत्ती जलती है औऱ वह प्रज्ञा का साथ देने का फैसला लेता है। 

    09:41 (IST)14 Oct 2019
    अभि-प्रज्ञा के सामने प्रियंका नाम की मुसीबत..

    शो में एक तरफ जहां अभि और प्रज्ञा एक दूसरे से दूर जा रहे हैं, पूरब और दिशा की  लव स्टोरी में भी कई सारी अर्चनें देखने को मिल रही हैं। अभि प्रज्ञा की लाइफ में एक के बाद एक कई सारी मुसीबतें सामने आ रही हैं। अब एक और बड़ी मुसीबत दोनों के सिर पर खड़ी है। प्रियंका नाम की मुसीबत।

    09:06 (IST)14 Oct 2019
    पूरब को खल रही ऋतिक औऱ दिशा की करीबियां..

    पूरब और दिशा अभी तक एक दूसरे को देख कर चोरी चोरी आहें भरते नजर आते थे। लेकिन ऋतिक की एंट्री से पूरब का पत्ता साफ होता नजर आ रहा है। दिशा पूरब और ऋतिक में से किसे चुनेगी ये तो फिलहाल शो में पता चलेगा। लेकिन पूरब को दिशा और ऋतिक की करीबियां काफी खल रही हैं।