Kumkum Bhagya, 02 oct 2019 Written Episode: टीवी सीरियल Kumkum Bhagya अपने ट्विस्ट एंड टर्न के चलते दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। Kumkum Bhagya के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रज्ञा और सरिता प्रियंका को लेकर बात कर रहे हैं। प्रज्ञा कहती है कि प्रियंका के व्यवहार में ऋषि को लेकर काफी बदलाव आ रहा है और मुझे लगता है कि उसे इस वक्त डॉक्टर के मदद की जरुरत है।
इसके साथ ही प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि प्रियंका ऑफिस में चाकू लेकर शाहाना की ओर चलती है। ऐसा लगता है कि इस दौरान प्रियंका शाहाना को ठोकर मारने की योजना बना रही है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि बाद में ऋषि, प्रियंका को गले लगाता है और उसे शांत करता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ऋषि को प्रियंका के मंसूबों का अदांजा है और वो ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि प्रियंका, शाहाना को नुकसान न पहुंचाए।
हालांकि, ऋषि के गले लगने के बाद प्रियंका अच्छा महसूस करती है और उसके गले पर किस करके उससे अपने प्यार का इजहार करती है। जिसके बाद ऋषि को थोड़ा डर भी लगता है क्योंकि उसे प्रियंका के व्यवहार के बारे में अच्छी तरह से पता है। अब ऋषि क्या करेगा? प्रियंका की अगली चाल क्या होगी? क्या प्रज्ञा शाहाना की मदद कर पाएगी?
प्रियंका से छुटकारा पाने के लिए, सरिता कहती है कि शाहाना और ऋषि की सगाई हो चुकी है। सरिता की इस बात को सुनकर प्रियंका रोने लगती है और घर से चली जाती है। अब देखना होगा कि कहीं सरिता का ये झूठ प्रियंका के लिए मुसीबत न बन जाए।
पूरब आलिया के साथ शहर छोड़कर जाने की तैयारी कर रहा है। अभि जब पूरब को रोकने की कोशिश करता है तो पूरब कहता है कि वो इस शहर में हर किसी से नफरत करता है, इसलिए अब वो एक पल भी इस शहर में नहीं रह सकता।
कुमकुम भाग्य में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा और सरिता प्रियंका के रवैये को लेकर बात कर रहे हैं। प्रज्ञा कहती है कि प्रियंका के व्यवहार में ऋषि को लेकर काफी बदलाव आ रहा है वो ऋषि को लेकर काफी जलनखोर है और मुझे लगता है कि उसे इस वक्त डॉक्टर के मदद की जरुरत है।
ऋषि से गले लगने के बाद प्रियंका अच्छा महसूस करती है और उसके गले पर किस करके उससे अपने प्यार का इजहार करती है। जिसके बाद ऋषि को थोड़ा डर लगता है। अब देखना होगा कि क्या प्रियंका, शहाना से बदले की भावना का त्याग करती है या नहीं।
कुमकुम भाग्य में दिखाया गया था कि प्रियंका, ऋषि से शादी करने के लिये प्रज्ञा पर लगातार दबाव बनाती है। प्रज्ञा उसे काफी समझाती है कि वो इन सब को छोड़कर अपने करियर पर ध्यान दे लेकिन वो नही मानती है और हाथ में चाकू लेकर खुद को मारने की कोशीश करती है।
टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रियंका को सरिता द्वारा जब इस बात की खबर मिलती है कि ऋषि और शाहाना पहले से ही सगाई कर चुके हैं तो वो काफी नाराज होती है। इसके बाद जब प्रियंका शाहाना को ऋषि के गले लगते देखती है तो काफी ज्यादा नाराज हो जाती है।