‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि देव, सोनाक्षी से कहता है कि क्या वो श्योर है कि एलिना ने विकी के साथ ही भागने का प्लान बनाया था। वो देव के साथ घर चली जाती है और अपनी मां को कहती है कि वो उनकी चिंता ना करे वो लोग उनका पता कर लेंगे। इधर घर पर विकी वापस आता है वो कहता है कि वे इतना ज्यादा कॉल क्यों कर रहे थे। ईश्वरी कहती है कि उसकी मां ने उसके लिए गाजर का हलवा बनाया है इसलिए वो उसे बुला रही थी। तभी वहां सोना और देव आते हैं। देव उसे ऑफिस की बात पूछता है। विकी उसे झिड़क देता है। सोना उससे एलिना के बारे में पूछती है लेकिन विकी उससे बदतमीजी से बात करता है। इस पर देव उसका कॉलर पकड़ कर उससे कहता है कि अगर एलिना के गायब होने में उसका हाथ हुआ तो वो उसे नहीं छोड़ेगा। मामाजी भी आकर अपने बेटे विकी को थप्पड़ मारते हैं और कहते हैं कि उसने घरवालों का नाम खराब किया है। ईश्वरी उन्हें रोकती है। मामीजी कहती है के उन्हें मारने दीजिए वरना सोनाक्षी ही उसे खा जाएगी। देव उन्हें कहता है कि एलिना और विकी का अफेयर चल रहा था। जबकि एलिना ने ब्रेकअप कर लिया था लेकिन विकी फिर भी जबरदस्ती उसके पीछे पड़ा हुआ था। तभी निकिता आकर उन्हें कहती है कि उसे एलिना के बारे में कुछ पता चला है। वो फेसबुक पर दिखाती है कि एलिना ने अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा है कि ये उसकी इस तरह की आखिरी पोस्ट है। सोनाक्षी ये देखकर काफी परेशान होती है और रोने लगती है।
[jwplayer PvFpr782]
देव, पुलिस को फोन करके पता करने की कोशिश करता है। इधर विकी भी घर से गायब है और अपने पापा का फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। मामाजी सोनाक्षी से कहते हैं कि वो बिल्कुल भी चिंता ना करे क्योंकि सभी उसे ढ़ूंढ़ने में लगे हैं। सोना, मामीजी को कहती है कि वो एक बार विकी से बात करने की कोशिश करें, हो सकता है कि वो उन्हें अपनी बातें बता दे। इस पर वो कहती हैं कि विकी तो घर पर है ही नहीं और उसका फोन भी नहीं लग रहा है।
देव के घर पर सोना के पापा और मां आते हैं और वे काफी गुस्से में विकी को आवाज लगाते हैं। विकी की मां उल्टा उन पर चिल्लाती हैं कि वो खुद ही अपनी बेटी पर लगाम नहीं लगा सके तो यहां आकर हमारे बच्चे पर इल्जाम लगा रहे हैं। आशा, बिजॉय को चुप कराते हुए कहती है कि देव, एलिना को ढ़ूंढ़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वे वहां पुलिस को बुला कर ले आते हैं और देव की फैमिली पर इल्जाम लगाते हैं कि उन्होंने उनकी बेटी का किडनैप कर लिया है। देव कहता है कि वो इंस्पेक्टर से बात कर चुका है। लेकिन पुलिस कहती है कि सोनाक्षी के पापा ने एलिना के किडनैपिंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है तो वो विकी को गिरफ्तार करने आए हैं।
दूसरी तरफ एक जगह पर एलिना, विकी का इंतजार कर रही होती है। तभी पीछे से विकी आकर उसके कंधे पर हाथ रखता है। दरअसल उन दोनों ने भाग कर शादी कर ली है। वो कहता है कि उन दोनों ने अब तो शादी भी कर ली है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। एलिना कहती है कि वो उससे दूर नहीं रह सकती है और उसकी लाइफ है तो फैसला भी उसका ही होने चाहिए। विकी कहता है कि अब जाकर उसने शेरनी वाली बात की है।
घर पर तभी वहां एलिना और विकी दोनों शादी के जोड़े में आते हैं। एलिना, सोनाक्षी से कहती है कि उसने विकी से अपनी मर्जी से शादी कर ली है। विकी कहता है कि उनकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता इसलिए उसे एलिना के साथ भाग कर शादी करने का फैसला लिया। सोना के पापा के पूछने पर एलिना कहती है कि वो भी विकी से प्यार करती है। वो कहती है वो बताती तो वे उनकी बात नहीं मानते इसलिए उसने विकी से शादी कर ली, क्योंकि वे दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। ईश्वरी कहती है कि इस बात के लिए जितना विकी जिम्मेदार है उतना ही एलिना भी जिम्मेदार है। सोनाक्षी अपने मां और पापा की तरफ से देव की फैमिली से माफी मांगती हैं। सोना के मां और पापा गुस्से में वहां से चले जाते हैं।
