‘सोनी टीवी’ पर प्रासरित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि सोनाक्षी, अपनी मां को फोन करके बताती है कि उसकी जिंदगी में अब कभी भी मां बनने का सुख नहीं लिखा है। वो बताती है कि शादी से पहले से देव को मालूम था। आशा उसे कहती है कि देव से अच्छा जीवनसाथी उसे कभी नहीं मिल सकता। वो उसे समझाती हैं कि अगर उसे पता होता तो क्या वो देव से कभी शादी के लिए तैयार होती। वो कहती है कि देव के विश्वास पर उसका रिश्ता टिका है और वो ये कभी टूटने नहीं देगा। वो कहती हैं कि ईश्वरी भी उससे प्यार करती हैं और वो भी उसकी बात को समझेंगी। देव, भगवान के सामने जाकर फिर से उनसे अपनी शिकायत करता है। ईश्वरी उसे भगवान से बातें करते हुए देख लेती है। देव गुस्से में भगवान की मूर्ति को उठाकर घर से बाहर करने को होता है कि ईश्वरी उसे रोकती है। देव उन्हें आराम करने को कहता है लेकिन ईश्वरी कहती है कि वो अब तक आराम ही तो कर रही थी अब जाके उसकी आंखें खुली हैं। वो देव को अपने पास बैठाकर उससे बातें करती है। वो कहती हैं कि वो इतना बड़ा हो गया है कि वो अब उससे झूठ भी बोलने लगा है। ईश्वरी उससे जिद करती है कि वो उसे सच बताए। ईश्वरी जानते हुए भी उसके मुंह से सच्चाई नहीं निकलवा पाती हैं। इधर बिजॉय, देव पर काफी नाराज होते हैं वे उन पर गुस्सा करते हैं कि उसकी अपनी फैमिली देव की इतनी तरफदारी कैसे कर सकते हैं। सौरभ उन्हें एक और बात बताकर के उन्हें सरप्राईज करता हैं। वो बताता है कि जब वो सोनाक्षी के साथ बिजनेस करने की सोच रहा था तब देव ने ही उसे पांच करोड़ रुपए का चेक दिया था।

सोनाक्षी, देव से सॉरी कहती है वो कहती है कि वो अब पूरी जिंदगी अधूरी रहेगी और वो मां बनने के टेस्ट में फेल हो गई। देव उसे समझाता है कि वो अधूरी नहीं है। वे दोनों एक दूसरे के साथ हैं और एक दूसरे को पूरा करते हैं। देव कहता है कि वो उसकी बात से सहमत है और वो मां को सुबह तक ये बात बता कर रहेगा। सुबह होने पर सोनाक्षी मां को बताने जाती है लेकिन देव कहता है कि वो थोड़ा रिलैक्स करलें वो बाद में बता देंगे। बाद में देव और सोनाक्षी, ईश्वरी को घर पर ढ़ूंढ़ते हैं लेकिन वो घर पर नहीं होती हैं। राधारानी बताती हैं कि उन्हें रात में ही उन दोनों का सच पता चल गया था। देव कहता है कि वो रात में उससे पूछ रही थी इसका मतलब है कि उन्हें रात से ही पता था। देव और सोनाक्षी, ईश्वरी को ढ़ूंढ़ने बाहर जाते हैं। वे दोनों सभी को उनकी फोटो दिखाकर उनके बारे में पूछते हैं। तभी बिजॉय, सोना को फोन करते हैं, वो उन्हें बता देती हैं कि मां घर छोड़कर चली गई हैं। वे भी आशा को लेकर सोना के पास जाते हैं। इधर देव को अपनी मां का कुछ पता नहीं चल पाता है। वो कमिश्नर को फोन करता है और उन्हें अपनी मां को ढ़ूंढ़ने को कहता है। सोना हर मंदिर में जाकर उन्हें ढ़ूंढ़ती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि वे उसे उसकी मां से मिलवा दें।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 29 दिसंबर फुल एपिसोड: ईश्वरी को सोनाक्षी के बारे में पता चला, सोनाक्षी से हुई नाराज