‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में राधारानी, ईश्वरी से कहती हैं कि उसे सोनाक्षी की रिपोर्ट उसकी गाड़ी में मिली है और उसमें लिखा है कि सोनाक्षी प्रेगनेंट नहीं है। ईश्वरी को उसकी बात पर यकीन नहीं आता है। सोनाक्षी, देव से रोते हुए कहती है कि वो जिंदगी में कभी भी मां नहीं बन सकती है। वो कहती है कि उसे इतने पहले से पता था लेकिन उसने उससे एक बार भी ये बात नही बताई। देव कहता है कि उसे उसके खोने का डर था इसलिए उसने उसे ये बात नहीं बताई। इधर राधारानी कहती है कि उसने जितना समझा था सोनाक्षी उससे कहीं ज्यादा तेज निकली लेकिन ईश्वरी को उसकी कोई बात नहीं मानती। सोनाक्षी, देव से कहती है कि वो ये दर्द नहीं चाहती थी बल्कि वो एक मां बनने का दर्द लेना चाहती थी और एक मां के लिए उस दर्द से प्यारा कुछ नहीं हो सकता। ईश्वरी, रिपोर्ट लेकर देव के कमरे में जाती है वो बाहर से ही सोना और देव की बातें सुन लेती हैं। सोना बोल रही होती है कि वो कभी मां ही नहीं बन सकती है। देव के पास उसके सवालों का कोई जवाब नहीं होता है। ईश्वरी उनकी बातों को सुनकर वहां से वापस जाने लगती हैं।

सोनाक्षी कहती है कि ऐसे राज और सीक्रेट ही रिश्तों को खोखला कर देते हैं। वो कहती है कि मां को भी सच बताना उनका फर्ज नहीं बल्कि उनका अधिकार है। ईश्वरी पुरानी बातों को याद करके रोने लगती हैं। वो बुने हुए स्वेटर को भी उधेड़ देती है। वो चिंता व्यक्त करती है कि क्या ऐसा तो नहीं कि देव के घर पर कभी किलकारी नहीं गूंजेगी।

बिजॉय, आशा को सोनाक्षी को फोन करने को कहते हैं। वो रात में फोन करने से मना करती है लेकिन बिजॉय खुद ही सोनाक्षी को फोन लगा के उनसे बात करते हैं। वो उसे समझाते हैं कि वे देव के घरवालों के लिए ज्यादा परेशान न हों। सोनाक्षी, ईश्वरी की तबीयत के बारे में बताती है। सोनाक्षी अपनी मां को एक और बात बताती है। वो कहती है कि वो अब कभी जिंदगी में मां नहीं बन सकती हैं। ये सुन कर वे लोग काफी दुखी होते हैं। इधर ईश्वरी कहती है कि सोनाक्षी ने उससे केवल झूठ बोला है बल्कि उसने उसका अधिकार छीना है। वो कहती है कि वो चाहती तो अपनी पसंद से देव के लिए लड़की चुनती लेकिन देव की पसंद को वो मना नहीं कर पाई। वो सोनाक्षी से मन ही मन काफी नाराज होती है।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 28 दिसंबर फुल एपिसोड: राधारानी के सामने आया सोनाक्षी की रिपोर्ट का सच