‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 20 अक्टूबर के एपिसोड में देव और सोनाक्षी रात में ईश्वरी से इस बात की इजाजत लेते हैं कि वे दोनों मामा के यहां घूमने जा रहे हैं। देव अपनी मां को कहता है कि उन्हें सो जाना चाहिए क्योंकि रात बहुत हो चुकी है। दोनों कार से जाते हैं। वे दोनों एक रिजॉर्ट पर आकर रुकते हैं। देव सोना से पूछता है कि उसके मामा यहां रिजॉर्ट में रहते हैं या फिर वो उन्हें सरप्राईज दे रही है। दरअसल सोनाक्षी ने देव के लिए सरप्राइज प्लान किया था। सोनाक्षी, देव से कहती है कि ये उन दोनों के प्यार के लिए उसकी तरफ से सरप्राइज है। वो कहती है कि जब से उनकी शादी हुई है वे दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पाए हैं। देव उसका सरप्राइज देख कर काफी खुश होता है और कहता है कि ये उसकी तरह ही स्पेशल है। सोनाक्षी, देव से कहती है कि ये समय बस उनके लिए होगा इस बीच उनके बीच कोई नहीं होगा। वो उसे समझना चाहती है। वो देव से कहती है कि क्या वो ये रात उसके साथ शेयर करना चाहेंगे। देव कहता है कि वो बहुत ही खुशनसीब है कि सोनाक्षी ने उसे चुना।
इधर ईश्वरी, देव और सोना को फोन लगाती है। उनका फोन नहीं लगता है। वे सोचती हैं कि उन्हें मामा को यहीं घर पर बुला लेना था वे सब भी मिल लेते। ईश्वरी को उनकी टेंशन होती है वो निकी से पूछती है कि उसे कुछ पता है क्या। वो सोना के घर पर पूछने को होती हैं कि देव के मामा और निकी उन्हें रोक लेते हैं कि वो खुद ही फोन कर लेंगे।
इधर सोनाक्षी और देव रिजॉर्ट में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। वो कहता है कि उसे बहुत प्राउड फील होता है ये जानकर कि सोनाक्षी उसकी वाइफ है। आखिर में ईश्वरी, सोनाक्षी के घर पर फोन लगाती है। वो सोना के पापा से सोनाक्षी के मामा के बारे में पूछती हैं। इस पर सोनाक्षी की मां कहती हैं कि उसका कोई भाई ही नहीं है। ये सुन कर ईश्वरी काफी परेशान हो जाती हैं कि सोनाक्षी, और देव ने उनसे झूठ बोला।
Read Also:
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में ईश्वरी ने देव और सोनाक्षी के बीच बढ़ाई गलतफहमी