‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि सोनाक्षी, ईश्वरी को देव से रिया की शादी के बारे में बात करते हुए देखती है। सोना उन्हें कहती है कि वे उनसे अयान के बारे में कुछ जरूरी बात कहना चाहती है। वो कहती है कि बिना कुछ मालूम किए वो रिया की शादी नहीं फिक्स सकते हैं। ईश्वरी, इस बात से नाराज होती है कि सोना उसके पसंद के लड़के पर शक कर रही है। सोना कहती है कि उन्हें अयान के बैकग्राउंड को लेकर चेक करना चाहिए। ईश्वरी, देव को सोनाक्षी की साईड लेते देखकर नाराज होती है। वो अयान की फैमिली को इस बात को लेकर समझाते हैं। ईश्वरी, अयान की फैमिली का स्वागत करती हैं जो इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए आए हैं। देव, सोनाक्षी और ईश्वरी के बीच इस बात को लेकर टेंशन होती है कि सोनाक्षी ने रेस्त्रां में अयान को किसी दूसरी लड़की के साथ देखा था। सोना ये सुन कर कंफ्यूज होती है कि वो लड़की अयान की कजन खुशी थी। खुशी और अयान, सोनाक्षी से कहते हैं कि उन्होनें भी उसे वहां देखा था और वे उससे मिलना चाहते थे लेकिन वो बहुत व्यस्त थी इसलिए वो वहां नहीं आई।
इधर विकी, एलीना के कमरे में आता है और उसे गले लगाता है। एलीना उसे वहां से जाने को कहती है तभी सोनाक्षी के पापा उसके कमरे में कुछ पेपर्स ढूंढने आते हैं। अलीना उसे जल्दी से कमरे में छुपा देती है। दूसरी तरफ नेहा घर पर सभी को कहती है कि ये अयान और खुशी को लेकर सोनाक्षी की मिसअंडरस्टैंडिंग थी।
अयान की मां, सोनाक्षी की बातों से परेशान हो जाती है इस पर ईश्वरी स्थिति को सम्भालने की कोशिश करती है। अयान सभी को चुप करते हुए कहता है कि वो बस रिया की चिंता करता है। अयान की मां, ईश्वरी से कहती है कि वे अगर डायरेक्टली उससे अयान के बारे में पूछते तो उन्हें अच्छा लगता।
राधारानी और नेहा दोनों सोनाक्षी पर सारी बातों के लिए इल्जाम लगाते हैं। देव इस बात से परेशान हो जाता है कि उसकी मां ने सोनाक्षी को गलत कहा। ईश्वरी सोना पर आगे से अपनी पसंद पर शक नहीं करने के लिए वॉर्न करती है। सोनाक्षी, सभी का दिल दुखाने के लिए सबसे माफी मांगती है।
