‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 18 अक्टूबर के एपिसोड में आपने देखा कि ईश्वरी, सोना को बोलती है कि उसे अब सोजाना चाहिए, वो देव के आने पर उसे खाना खिला देगी। इस पर सोना उन्हें बोलती है कि उसे देव से कुछ बात करनी है। ईश्वरी उसे बोलती है कि वो खाना के बाद कमरे में ही आएगा तब वो बातें कर लेगी। वो सोना के लिए दूध का ग्लास लाकर पीने को देती है। कहती है वो थकी है और इसे पीकर सो जाए। देव ऑफिस से आता है। वो देखता है कि घर की लाईट ऑन है। प्यून बोलता है कि घर की मालकिन अभी तक जग रही है। वो घर के अंदर जाता है। ईश्वरी उसे खाने को देती है। वो कहती है कि सोना काफी थकी थी तो सोने के लिए चली गई। वो कहती है कि सब कुछ पहले जैसा ही है वो बेकार ही परेशान हो रहा था। इस पर देव उनकी परेशानी की वजह पूछता है। वो बोलती है कि वो मां है तो बच्चों के लिए परेशान तो होगी ही। देव उसे बोलता है कि उसे कुछ जरूरी मेल करने हैं तो वो ऊपर ना जाकर यहीं गार्डन में काम करेगा। इधर सोना, देव को फोन लगाती है। देव गुस्से में फोन कट कर देता है। वो मां से पूछने के खयाल से नीचे जाती है वहां देखती है कि देव नीचे ही है और काम कर रहा है। वो वहां भी उसे फोन लगाती है फिर भी फोन कट जाता है। वो सीधे देव के पास चली जाती है। वो उसे बोलती है कि वो जानबूझकर उसका फोन कट कर रहा है। इस पर देव गुस्से में उसे बोलता है कि वो काम कर रहा है और वो उसे डिस्टर्ब ना ही करे। वो उससे काफी बेरुखी से बात करता है। सोना अपने कमरे में आकर रोने लगती है।
सुबह सोना नीचे आकर देखती है कि देव नीचे सोफे पर ही सो गया है वो आकर उसे चादर उढ़ा देती है। वो वहां बैठकर उसे देखती है। तभी वहां ईश्वरी आती है, सोना उनसे पूछती है कि वो जल्दी उठ गई हैं। मामी देव को सोता देखकर बोलती है कि सोना से लड़ाई हुई होगी तभी वो यहां सो रहा है। ईश्वरी उसे बोलती है कि इसमें सोना की कोई गलती नहीं है। वो रात भर काम कर रहा था तो यहीं सो गया। सोना को पता भी नहीं है कि देव घर पर कब आया। थोड़ी देर में सब नाश्ते की टेबल पर नाश्ते का इंतजार कर रहे हैं। विकी पूछता है कि उसे खाना पसंद नहीं आया उसे खाने में वैराइटी चाहिए। वो वहां से उठ कर चला जाता है। नेहा भी खाना नहीं खाती है। सोना उसे बोलती है कि वो उसके मनपसंद का नाश्ता बना देगी। इस पर नेहा ने कहा कि इस घर में किसी को उसकी चिंता ही नहीं है। कुछ बनाने की जरूरत नहीं है। तभी वहां देव ऊपर से आता है। वो ऑफिस के लिए लेट कहकर जाने को होता है। तो ईश्वरी उसे नाश्ता करने को कहती है। वो कहता है कि वो लेट हो रहा है तो नाश्ता नहीं करेगा। सोना जाते हुए देव को लंच पैक कर के देती है। वो देव से बातें करने को होती है कि तभी उसे ईश्वरी पूरी लाने को कहकर उसे वहां से बुला लेती है। इधर ऑफिस में देव को पासपोर्ट की जरूरत होती है। वो अपनी सेक्रेटरी लीना को कहता है कि वो किसी को घर पर भेजकर सोनाक्षी से पासपोर्ट मंगवा लाए। वो तब तक लंच करने की सोचता है। अचानक उसे याद आता है कि आलमीरा में सोनाक्षी की मेडिकल रिपोर्ट भी है अगर वो उसे देख लेगी तो मुश्किल हो जाएगी। ये सोचकर वो घर की तरफ निकलता है। ऑफिस का स्टाफ सोना को पासपोर्ट के लिए आलमीरा की चाबी देता है। वो कमरे में पासपोर्ट लेने जाती है। वो फाईल से डाक्युमेंट निकाल ही रही है कि तभी देव उसे आकर पीछे से आवाज देता है।
अब आप देखेंगे कि सोना, देव से बोलती है कि उसकी चोरी पकड़ी गई है।
Read Also:
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में विकी का ऑफिस का पहला दिन सोनाक्षी के लिए बना मुसीबत