‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 13 अक्तूबर के एपिसोड में देव, विकी को उसके नए बॉस नीलेश से मिलवाता है। नीलेश कहता है कि उसे पूरे ऑफिस की ट्रेनिंग देनी है ताकि वो पूरे ऑफिस को समझ उसके हिसाब से उसे डिपार्टमेंट अलॉट कर दिया जाएगा। विकी पूछता है कि उसका केबिन कहां है। इस पर देव बोलता है कि ये उसकी काबिलियत पर डिपेंड करता है कि वो केबिन डिजर्व करता है या नहीं। सोनाक्षी घर पर मामा को हलवा ऑफर करती है। वे दोनों वहां नेहा के बारे में बातें करते हैं। तभी वहां ईश्वरी आती है और मामा को बोलती है कि उन्हें सोनाक्षी से नेहा के बारे में बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो इस घर की मेंबर नहीं है। ये घर का बहुत ही नाजुक मामला है। सोनाक्षी देव से फोन पर बात करती है। इधर सोना की मां घर पर सोनाक्षी के घर वालों के लिए गिफ्ट लेकर आती है। वो अपने लिए कुछ भी लेकर नहीं आती है इस पर सोना के पापा बोलते हैं कि उसने अपने लिए कुछ नहीं लिया तो उसके लिए भी नहीं लेना था।

देव और सोना दोनों बाहर कुछ खाने के लिए जाते हैं। देव, सोना को कंपनी देने के लिए उसके साथ व्रत का खाना खाता है। दोनों घर आते हैं। नेहा उनसे पूछती हैं कि वो उनके लिए क्या लेकर आई हैं। वो आगे कहती है कि सोना बहुत ही लकी हैं जो वो अपने मन का कर सकती है। मामी, सोना को बोलती है कि वो इस घर के मामले में ना ही पड़े उसे यहां के बारे में कुछ पता नहीं है। मामी, नेहा को बोलती हैं कि उसने अच्छा किया जो वो यहां आ गई। इस पर सोना बोलती है कि वो भी अब इस घर का हिस्सा है और वो बस नेहा को समझाने की कोशिश कर रही थी।

 

इधर विकी ऑफिस में सारे एंप्लाई के साथ बदतमीजी करता है। घर से वापस आने पर उसकी मां उससे ऑफिस के पहले दिन के बारे में पूछती है। वो उसे बताता है कि उसने देव के ऑफिस में चपरासियों वाले नौकरी करके आया है। वो ये भी बोलता है कि ये देव ने खुद से नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनाक्षी के कहने पर किया है।

विकी की मां ईश्वरी से बोलती है कि विकी से ऑफिस में नौकरों वाला काम करवाया गया। उसने वहां सभी को चाय कॉफी पिलाया। वो उसे बोलती हैं कि उसके समझाने के बाद भी देव ऐसा कैसे कर सकता है। वो बोलती हैं कि सोना के कहने पर देव ने ये सब किया है। ईश्वरी सोचती हैं कि सोना, देव के मामले में नहीं पड़ सकती है। वो बोलती है कि वो देव से इस बारे में बात करेंगी।

ईश्वरी, सोना से बात करती है कि क्या देव ने विकी के काम के बारे में बात की थी। वो आगे कहती हैं कि एक ही ऑफिस में एक बेटा मैनेजर और एक बेटा नौकर कैसे हो सकते हैं। सोना उन्हें बोलती हैं कि ऐसी बात नहीं है विकी को वहां ट्रेनी के तौर पर रखा गया है जैसे सबको रखा जाता है और उन्हें ये सब करना पड़ता है। इस पर ईश्वरी बोलती हैं कि सभी में और विकी में फर्क है। ईश्वरी आगे कहती हैं कि विकी, देव का भाई है और भाई की कंपनी में दूसरा भाई नौकर वाले काम कैसे कर सकता है। देव ने इतनी मेहनत इसलिए की है कि उसके परिवार को कोई दिक्कत ना आए ऐसा नहीं कि उसके ही परिवार में भाई बहनों को मेहनत करनी पड़े। वो कहती है कि देव पर सभी घर वालों का पूरा हक है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि देव की मां देव से पूछती हैं कि क्या वो घर के सारे फैसले अपनी पत्नी से बात करके लिया करेगा।

Read Also:

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में देव की बहन नेहा अपने ससुराल को छोड़ कर मायके आई