‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि बिजॉय और आशा, ईश्वरी को अपनी बेटी का केयर करते देखकर काफी खुश होते हैं। देव भी उन दोनों को देख कर खुश होता है। देव अपने कमरे में आकर फिर से सोनाक्षी की रिपोर्ट देखता है। वो परेशान हो जाता है कि सोनाक्षी की बात पर यकीन करें या रिपोर्ट्स की बात पर। ईश्वरी देव के कमरे में आकर उसे थैंक्यु कहती है। वो कहती है कि अब उसका प्यार बंटने वाला है, क्योंकि वो आने वाले मेहमान को उससे भी ज्यादा प्यार करेगी। वो कहती है कि वो अब अपनी सोना का ज्यादा खयाल रखेगी। देव ये सब देखकर काफी खुश होता है। वो देव से भी सोनाक्षी का खयाल रखने और उसे खुश रखने को कहती है। देव अपनी मां को इस रुप में देखकर इमोशनल हो जाता है। वो कहता है कि वो इस दिन का काफी दिनों से इंतजार कर रहा था कि वो सोना से भी उतना ही प्यार करे जितना वो अपने बेटे से करती है। बाद में देव, सोना से कहता है कि उसे ये न्युज पहले उसे बताना था लेकिन उसने उसे सबसे बाद में बताया। सोनाक्षी कहती है कि मां के कहने पर उसने उसे पहले नहीं बताया। ईश्वरी, देव को अपने हाथों से सोनाक्षी को हलवा खिलाने को कहती है। यहां सोनाक्षी सोचती है कि वो आज नहीं तो आगे कभी और अयान की सच्चाई पता करके रहेगी। बिजॉय घर पर सेलिब्रेशन के लिए ढ़ोलवालों को बुलाते हैं। देव, सोनाक्षी से पूछता है कि क्या उसने डॉक्टर से कंसल्ट करके कंफर्म किया। सोनाक्षी कहती है कि उसकी तबीयत खराब होने से मां को अपनेआप पता चल गया। देव उसे कहता है कि वो कल उसे डॉक्टर के पास लेकर जाएगा।

[jwplayer wPqNuH6A]

विकी, एलिना से शरारत में कहता है कि उन्हें भी घरवालों को खुशखबरी देनी चाहिए। बिजॉय अपने घर पर बच्चे का नाम ढ़ूंढ़ते रहते हैं। वे बैंगॉली नाम सजेस्ट करते हैं। देव अपनी मां की बातों को याद करता है और इमोशल हो जाता है। वो भगवान के सामने जाकर प्रार्थना करता है कि सोनाक्षी की प्रेगनेंसी की बात को सच कर दे तो उसका परिवार पूरा हो जाएगा साथ ही उसकी मां का उन पर भरोसा टूटने से बच जाएगा।

सोनाक्षी सोचती है कि पहले उसका, देव और मां का रिश्ता काफी कॉम्प्लीकेटेड था लेकिन इस नए मेहमान के आने से सब कुछ सही हो गया। वो कहती है कि उसे पता है कि आने वाला मेहमान उसकी लाईफ बदल कर रख देगा।

इधर देव, ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस बार वो सोना और ईश्वरी की उम्मीद को ना तोड़े वरना उसकी खुशियां फिर से दूर हो जायेंगी और वे टूट जायेंगे। वो हाथ जोड़ कर भगवान से प्रार्थना करता है।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 12 दिसंबर फुल एपिसोड: देव को सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला