‘सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि ईश्वरी घर पर सभी को नए मेहमान के आने की बधाई देती है। वो सोनाक्षी के घर पर कॉल करके उसके मम्मी पापा को अपने घर पर ईन्वाईट करती हैं। ईश्वरी, सोनाक्षी को भी खुद का खयाल रखने को कहती है । सोनाक्षी सोचती है कि उसे तो खुशी से मिलने जाना था। इधर अयान और रिया रेस्ट्रॉं में एक दूसरे से बातें करते हैं। अयान उससे पूछता है कि उसके घर वाले उसे पसंद करते हैं या नहीं। रिया कहती है कि उसेक घर वाले उसे काफी पसंद करते हैं। अयान कहता है कि फिर उसकी भाभी सोनाक्षी उसे पसंद क्यों नहीं करती हैं। देव, सोना को फोन करके पूछता है कि वो खुशी से मिलने जाने वाली थी। सोना कहती है कि मां ने मना किया था इसलिए उसने जाना कैंसल कर दिया। वो देव को ऑफिस से जल्दी वापस आने को कहती है। ईश्वरी, सोनाक्षी से पूछती है कि उसके मां और पापा आ रहे हैं तो वो उनके लिए और उनके पसंद का क्या बनाएगी। ये सारी बातें नेहा बाहर से सुनती रहती है। ये सब देख कर उसे बुरा लगता है कि उसकी मां और बाकी घरवाले सोनाक्षी को अटेंशन दे रहे हैं। नेहा, अयान से कहती है कि सोनाक्षी की अपनी प्रॉब्लम है तो वे दोनों इससे परेशान न हों तो ही अच्छा होगा। तभी अयान वहां खुशी को देखता है। अयान उससे पूछता है कि वो यहां क्या कर रही थी। खुशी कहती है कि वो अपनी होने वाली बीवी के साथ व्यस्त है तो उसकी भी अपनी लाईफ है।

देव घर आता है तो देखता है कि उसकी फैमिली और सोनाक्षी की फैमिली घर पर एक टेबल पर साथ में बैठकर खाना खा रहे हैं और सभी काफी खुश हैं। वो देखता है कि उसकी मां, सोनाक्षी को अपने हाथों से बादाम का हलवा खिला रही है। सोना और देव दोनों अपने कमरे में आते हैं। सोनाक्षी आईने में देखकर कहती है कि वो कुछ मोटी हो रही है। देव कहता है कि वो किसी भी एंगल से मोटी नहीं लग रही है। इसके बाद सोनाक्षी कहती है कि वो सबके सामने उसे कुछ बताना चाहती है। सोनाक्षी नीचे जाकर सबके सामने देव से कहती है कि वो पापा बनने वाले हैं। देव ये सुनते ही चौंक जाता है और डॉक्टर के बताए रिपोर्ट के बारे में सोचता है जिसमें ये है कि सोनाक्षी के मां बनने के चांसेस कम हैं।। ईश्वरी सभी को अपने हाथों से मिठाई खिलाती है। वो सोनाक्षी से खुद का खयाल रखने को कहती है। ईश्वरी, एलिना को गले लगाते हुए कहती है कि उसी के आने से ये शगुन हुआ है।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 9 दिसंबर फुल एपिसोड: सोनाक्षी को उल्टी हुई तो इश्वरी ने कहा Good News है