‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपे देखा कि बिजॉय, देव के घर से गुस्सा होकर चले जाते हैं। सोनाक्षी भी उनके साथ जाती है तो देव उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन सोनाक्षी कहती है कि वो उसके पापा हैं और उसका उनके साथ जाना जरुरी है। राधारानी कहती है कि सोनाक्षी ने ये भी नहीं सोचा कि मां की तबीयत खराब है और वो यहां से चली गई। इस पर ईश्वरी कहती है कि उसे दुख इस बात का नहीं है, बल्कि इस बात का है कि उसके अपने ही पराये हो गए हैं। अब देव की सारी बातें वो नहीं जानती और सोनाक्षी के घरवाले जानते हैं। ईश्वरी कहती है कि अब वो उसे बहला नहीं सकता है। वो कहता है कि वो चाहती है कि अब वो और सोनाक्षी अपनी गृहस्थी इस घर से अलग बसा लें। इधर बिजॉय अपने घर पर वापस आते हैं। सोनाक्षी कहती है कि चाहे पांच करोड हो या पचास करोड हो वो सारे पैसे देव को वापस कर देगी। क्योंकि उसके पापा के रिस्पेक्ट से बढ़कर कुछ नहीं है। सोनाक्षी अपने भाई से कहती है कि वो कुछ पसे बचा के रखे हैं या नहीं। सौरभ कहता है क उसने सारे पैसे खर्च नहीं किये है। देव, मां से कहता है कि वो उसके बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकता है। ईश्वरी कहती है कि वो अब उसे बहलाने की कोशिश ना ही करे। क्योंकि वो सब सोच समझ कर कह रही है। वो कहती है कि उसे लगता है कि वो अब उसकी लाईफ में दखलंदाजी नहीं करेगी। देव कहता है कि वो अपनी मां से अलग नहीं रह सकता है।

सोनाक्षी, अपने मां पापा से कहती है कि वे ये घर को गिरवी रखकर उन्हें पैसे लौटायेंगे। उनके मां पापा कहते है कि उन्होंने इतनी मेहनत से ये घर बनाया है तो वे ये काम नहीं कर सकते हैं। सोनाक्षी उन्हें मनाती है। बिजॉय मान जाते हैं वे कहते हैं कि उसे अपनी बेटी पर पूरा विश्वास है वो जो कहेगी वो करेंगे। देव, सोनाक्षी को फोन करता है। सोनाक्षी, कहती है कि वो अभी उससे बात नहीं कर सकती है तो वो बाद में कॉल करेगी।

इधर सोनाक्षी, घर के पेपर्स तैयार करवाती है। देव उसे फोन करके कहता है कि वो चाहे तो वो उसके पापा के पैर पकड़ कर माफी मांग लेगा। सोनाक्षी इस बार भी ये कहकर फोन रख देती है कि वो उससे बाद में बात करेगी।

देव बिना खाना खाये घर से चला जाता है। घर पर देव के मामा आते हैं। वो सोनाक्षी औऱ उसके बच्चे के बारे में पूछते हैं। ईश्वरी उन्हें बताती हैं कि सोनाक्षा अब कभी मां नहीं बन सकती है। वो ये सुन कर सोनाक्षी से बात करना चाहते हैं।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 9 जनवरी फुल एपिसोड: देव ने सोनाक्षी के पापा को थप्पड़ मारा