‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 1 नवंबर के एपिसोड में देव, सोना को कहता है कि रनबीर ने ये डिसाइड कर लिया है कि वो नेहा को अपनी जिंदगी से निकाल कर ही रहेगा। सोना इस बात को लेकर सोचती है। सोना के घर पर एलिना उन्हें सोना का दिया हुआ चेक देती है। सोना के मां पापा कहते है कि वो सोना का दिया हुआ कुछ नहीं ले सकते हैं। इस पर सोना की मां उन्हें कहती है कि वो आज भी इस घर की बेटी है। सौरभ और सोना इस घर के लिए बराबर हैं। सोना, नेहा से बातें करने उसके कमरे में आती है। नेहा उसे कहती है कि वो रनबीर के बारे में बातें नहीं करना चाहती है। सोना उसे कहती है क वो वहां रनबीर के बारे में बात करने नहीं आई है। वो कहती है कि वो तो उसके और रनबीर की लव स्टोरी के बारे में सोच रही थी। नेहा कहती है कि वो कुछ भी कर लें उस घर में नहीं जाएगी। वो कहती है कि वो वहां खुश नहीं रह सकती है। सोना, ऑफिस के लिए लेट हो रही होती है। नाश्ते की टेबल पर ईश्वरी, सोना और मामी बातें करते हैं। मामी उन्हें कहती है कि घर की बहू को नौकरी पर जाने की क्या जरूरत है। ईश्वरी कहती है कि सोना अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है तो इसमें क्या बुराई है। वो कहती है कि वो नेहा के लिए परेशान है। ईश्वरी रोते हुए वहां से चली जाती है।
तभी वहां मामाजी भी आते हैं और वो सोना से बातें करते हैं। वो उसे रिश्तों की अहमियत के बारे में बताते हैं। इधर एलिना, सोना से मिलने आती है। विकी उसे कहता है सोना ऑफिस जा चुकी है। वो उसे कहता है कि वो अगर कॉलेज जा रही है तो वो उसे रास्ते में ड्रॉप कर देगा। पहले तो एलिना मना कर देती है लेकिन उसके काफी बोलने पर वो मान जाती है। कार में जाते हुए वह एलिना से काफी बातें करता है। वो उसे कहता है कि उसे हमेशा देव की अच्छाई से तौला गया। जो उसे अच्छ नहीं लगता था। लोकिन अब वो बदलने की कोशिश कर रहा है। रास्ते में कॉलेज पहुंचते पहुंचते उन दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है।
सोना अपने ऑफिस में पेशेंट से बातें करती है। वो सोचती है कि ऑफिस में वो सक्सेस तो है पर क्या वो घर की प्रॉब्लम दूर करने में सक्सेस हो पायेगी। वो रनबीर के घर पर उससे बात करने जाती है। वहां उसे उसकी भाभी मिलती है। वो सोना से कहती है कि वो तलाक के बारे में पूछने तो नहीं आई है। सोना कहती है कि उसे भी उतना ही दुख है जितना उन्हें हैं। सोना कहती है कि जो कुछ भी हुआ सही नहीं हुआ लेकिन वे दोनों प्यार करते हैं। वो कहती है कि अब समय के साथ दोनों का गुस्सा चला जाएगा तो दोनों ये याद करके पछतायेंगे। रनबीर की भाभी उन्हें कहती है कि ये बात अगर वो अपने घर पर समझाती तो ज्यादा अच्छा होता।
दूसरी तरफ नेहा की बहनें नेहा के लिए शॉपिंग करके आती हैं। नेहा ये सब देखकर काफी खुश होती है। वो उन्हें गोलगप्पे भी खिलाती है। जिसे देखकर नेहा को रनबीर के साथ अपनी पहली डेट की याद आ जाती है और वो इमोशनल हो जाती है। ये सारी चीजें ईश्वरी दरवाजे के पीछ से देख लेती है।
Read Also:

