The Kapil Sharma: द कपिल शर्मा शो पर इस हफ्ते गेस्ट के रूप में मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ शिरकत कीं। नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ भी शो का हिस्सा बने। इस दौरान कई किस्सों गानों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। इस बीच शो पर सपना बने अभिषेक कृष्णा और भारती नेहा का जमकर उनके रोने का मजाक उड़ाए।

शो पर भारती ने जहां नेहा की शादी उस लड़के से होने की बात कही जो टिशू का बिजनेस करता हो वहीं सपना ने तो नेहा को इंडियन आइडल का अर्चना पूरन सिंह तक बोल दिया।

सपना नेहा के गाने लड़की आंख मारे पर एंट्री लेती है। सपना कपिल से पूछती है कि आज कोई गेस्ट नहीं आया। कपिल कहते हैं कि ये गेस्ट ही तो हैं। सपना कहती है ये गेस्ट नहीं फैमिली के लोग हैं। सोनी फैमिली के। जानकारी के लिए बता दूं कि नेहा कक्कड़ सोनी पर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल को जज करती हैं।

सपना फिर कपिल से नेहा की तरफ इशारा करते हुए कहती है कि पता है ये इंडियन आइडल की अर्चुना पूरन सिंह है। कपिल सपना से पूछते हैं वो कैसे? सपना कहती है कि ये यहां हंस हंस के पैसे कमाती है और वो ( नेहा कक्कड़) वहां किसी भी बात पर रो-रो कर पैसे कमा रही है। सपना द्वारा नेहा की खिंचाई करने के बाद नेहा भी पीछे नहीं रही और उन्होंने भी सपना की खिंचाई कर दी। नेहा ने कहा क्या आप मेरी भाभी बनेंगी। सपना ने कहा क्यों नहीं। नेहा ने कहा हमारे घर में सब छोटे-छोटे हैं एक बड़ी भाभी मिल जाए तो अच्छा रहेगा।