khatron ke khiladi:भारती सिंह ‘कॉमेडी क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं। वहीं अब भारती खतरों को भी गले लगा सकती हैं ये प्रूव करने के लिए रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आ रही हैं। भारती सिंह जहां हो वहां कॉमेडी न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में भारती अर्जनटीना भी पहुंच गई हैं। दरअसल, 5 जनवरी से शुरू होने जा रहा ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 9वें सीजन में भारती कंटेस्टेंट बनकर शो में आ रही हैं। इसके चलते एक के बाद एक कई सारे प्रोमोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
शो के एक प्रोमो में भारती सिंह भी नजर आती हैं। इस प्रोमो में भारती रोहित से कहती हैं कि वह प्रेगनेंट हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी भारती को एक खतरनाक स्टंट करने को बोलते हैं। सारे कंटेस्टेंट्स में से सबसे पहले भारती का नाम ही लिया जाता है कि वह इस स्टंट को करेंगी। ऐसे में भारती घबराई सी नजर आती हैं। भारती इस दौरान रोहित से कहती हैं, ‘मैं प्रेगनेंट हैं, अभी शादी हुई है ना।’ देखें वीडियो:-
बता दें, इस शो में भारती के साथ उनके पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया भी खतरों से खेलते हुए दिखाई देंगे। शो में भारती-हर्ष के अलावा शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी हैं। वहीं बिग बॉस सीजन 12 के एक्स कंटेस्टेंट और टॉप टु फाइनलिस्ट में से एक कंटेस्टेंट रह चुके श्रीसंत भी खतरों के खिलाड़ी में भाग ले रहे हैं।
बता दें, दर्शकों को ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर ऑडियंस का ये इंतजार खत्म हो रहा है। शो कलर्स पर 5 जनवरी से हर शनिवार-रविवार को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।