Khatron Ke Khiladi Season 9: कलर्स के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस हफ्ते एंटरटेनमेंट से पैक है। शो में भारती सिंह आए दिन अपनी मस्ती से सबको हंसाती हैं। इस बार शो में भारती कुछ ऐसा करती दिखती हैं जिसे देख वहां खड़े बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ठहाका मार कर हंस पड़ते हैं। दूसरी तरफ भारती के पति हर्ष लिंबाचिया का रिएक्शन देखने लायक है। शो के एक प्रोमो में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी डांसर और कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती दिखाई देती हैं।

अचानक से भारती पुनीत की बाहों में आ जाती हैं और कॉमेडियन भारती पुनीत को कस कर गाल पर किस कर लेती हैं। यह देख कर वहां खड़े शो के होस्ट रोहित शेट्टी समेत सारे कंटेस्टेंट्स ठहाका मार कर हंस पड़ते हैं। भारती के ऐसा करने पर पुनीत की नजरें तुरंत भारती के पति हर्ष लिंबाचिया पर जाती है। ऐसे में देखें भारती के पति कैसे रिएक्ट करते हैं:-

इससे पहले शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का एक प्रोमो और सामने आया था। प्रोमो में भारती सिंह रोहित शेट्टी की खिल्ली उड़ाती देखी गईं। शो में सारे कंटेस्टेंट्स का मनोरंजन करने वालीं भारती सिंह ने रोहित शेट्टी की नकल उतारना शुरू कर दिया। इस दौरान भारती सिंह ने शो के होस्ट और फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हू-ब-हू नकल उतारी। खतरों के खिलाड़ी शो में भारती सिंह ने रोहित शेट्टी की आवाज और उनकी बॉडी लेंग्वेज की नकल उतारते हुए शो को होस्ट करना शुरू कर दिया। उनके इस एक्ट में पति हर्ष लिंबाचिया ने उनका साथ दिया।