Khatron Ke Khiladi 9: खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में लड़कियां बाजी मारती दिखाई दे रही हैं। खुद रोहित शेट्टी शो में कहते नजर आते हैं कि लड़कियां शो में शाइन कर रही हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रोहित शेट्टी बोलते दिखाई देते हैं ‘हर सीजन में ना हमारे खिलाड़ियों का एक नारा हुआ करता था- गर्ल पॉवर। इस सीजन में वह नारा सुनाई नहीं दिया। लेकिन मुझे दिखाई जरूर दे रहा है। जिस तरह से लड़कियां परफॉर्म कर रही हैं…सांप मुंह में बिना झिझक के डाल रही हैं, उल्टा लटक कर पानी में जा रही हैं…यह आसान नहीं है। लड़कियां वाकई में शाइन कर रही हैं।’ तभी सारी लड़कियां तालियां बजा कर रोहित को शुक्रिया कहती हैं।

वहीं रोहित लड़कों की खबर लेते दिखाई देते हैं। रोहित कहते हैं- ‘अभी लड़के लोग को कुछ बोलूंगा तो उन्हें समझ नहीं आएगा। क्योंकि तुम समझ गए कि तुम लोग क्या कर रहे हो। चलो आगे बढ़ता हूं और शर्मिंदा नहीं करूंगा।’ रोहित शेट्टी के इस सीजन से एक एपिसोड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरभि जैन टास्क प्ले करती नजर आती हैं। सुरभि इस दौरान इस टास्क को पूरी शिद्दत से निभात दिखती हैं, इस दौरान सुरभि की फुर्ती देखने लायक होती है। देखें वीडियो:-

बता दें, इससे पहले शो में विकास गुप्ता की एक हरकत से होस्ट रोहित शेट्टी काफी नाराज हो गए थे। इस दौरान रोहित ने उन्हें अपनी हद में रहने के लिए कहते हैं। दरअसल एक एपिसोड में विकास गुप्ता ने शो के कंटेस्टेंट पुनीत के साथ मिलकर एक प्रैंक किया था। लेकिन विकास का यह प्रैंक उनपर ही भारी पड़ गया। रोहित ने इस दौरान कहा, किसकी हिम्मत हुई वैनिटी वैन में जाने की? मास्टरमाइंड विकास गुप्ता अपना हाथ उठाते हुए बोलते हैं, ”हम वहां पर एक प्रैंक को शूट करने के लिए गए थे।” यह सुनकर रोहित शेट्टी भड़क जाते हैं और कहते हैं कि यहां पर वह क्या प्रैंक खेलने के लिए आए हैं? तुम लोग क्या सोचते हो? पूरा बेड खराब हो गया है, मेरी टी-शर्ट भी खराब हो गई है। वहां पर हर-तरफ पांव के निशान हैं।’