Khatron ke Khiladi 10: भोजपुरी की सबसे चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी खतरों के खिलाड़ी से बाहर हो चुकी हैं। रानी का यह एलिमिनेश एक टास्क को पूरा नहीं कर पाने को लेकर हुआ जिसमें बलराज और मलिष्का भी शामिल होती हैं। बलराज जहां टास्क को पूरा करने वाले इकलौते कंटेस्टेंट बनते हैं वहीं मलिष्का दूसरे नंबर आती हैं। रानी टास्क में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट होती हैं लिहाजा उन्हें शो से बाहर जाना पड़ता है।

रोहित शेट्टी बलराज, रानी, मलिष्का को एक टास्क देते हैं जिसमें चलती बस पर लगे फ्लैग को इकट्ठा करना होता है। बस पर ही एक बॉक्स होता है जिसकी चाबी किसी फ्लैग में फंसा होता है। अब ये किसमें होता है किसी को पता नहीं। सभी फ्लैग इकट्ठा कर उनमें लगे असली चाबी से उसको खोलना होता है। सिर्फ बलराज ही ये कर पाते हैं बाकी दोनों पूरा नहीं कर पाती हैं।

इन सबके बीच खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की सबसे बड़ी एंटरटेनर तेजस्वी प्रकाश अपनी बातों से शो का माहौल काफी हल्का बनाने का काम करती हैं। शो के होस्ट और बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी उन्हें शो में सबसे ज्यादा बोलने वाली लड़की पहले ही घोषित कर चुके हैं। अक्सर तेजस्वी की बातों से शो में टेंशन का माहौल काफी हल्का हो जाता है, वहीं फैंस को भी उनकी ये अदा खूब पसंद आती है।

इस हफ्ते रोहित शेट्टी ने डर की क्लास लगाते हुए तेजस्वी को एक टास्क दिया था, इसमें उन्हें मॉनिटर लिजर्ड (बड़ी छिपकली) को उठा कर एक पिंजड़े मे बंद करना था। तेजस्वी जैसे ही मॉनिटर लिजर्ड को पिंजड़े में बंद करके पीछे जाती हैं वैसे ही वो उससे बाहर निकलने लगती है। जिसके बाद तेजस्वी, रोहित शेट्टी से कहती हैं कि मैंने उसे अच्छे से अंदर बंद किया था, आप लोगों का लॉक खराब होगा। वहीं इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी में पहला एलिमिनेशन टॉस्क होना है।

Live Blog

23:04 (IST)29 Feb 2020
बलराज को छोड़ कोई पूरा नहीं कर पाया ये टास्क

रोहित शेट्टी बलराज, रानी, मलिष्का को एक टास्क देते हैं जिसमें चलती बस पर लगे फ्लैग को इकट्ठा करना होता है। बस पर ही एक बाॉक्स होता है जिसकी चाबी किसी फ्लैग में होती है। अब ये किसमें होता है किसी को पता नहीं। सभी फ्लैग इकट्ठा कर उनमें लगे किसी चाबी से उसको खोलना होता है। सिर्फ बलराज ने ही ये कर दिखाया।

22:57 (IST)29 Feb 2020
करिश्मा ने मुंह से उठाए सांप

करिश्मा तन्ना को एक खतरनाक टास्क परफॉर्म करते वक्त अपने मुंह से सांप उठाती हैं। करिश्मा इसको करते हुए काफी डर महसूस करती है। 

22:30 (IST)29 Feb 2020
तेजस्वी की हरकतों पर रोहित शेट्टी ने कहा, 'मैं चपरासी नहीं हूं'

तेजस्वी ने गोह को पिंजड़े में बंद किया फिर कैसे य़आा बाहर देखिए-

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Meet our Chota Packet, Bada Dhamaka @tejasswiprakash. Tune in now to #Colors at 9 PM and watch the first elimination task of #KKK10. Anytime on @voot

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

22:22 (IST)29 Feb 2020
तेजस्वी से रोहित ने कहा- 'बेटा गूगल कर पता चलेगा रोहित शेट्टी कौन है'

कंटेस्टेंट तेजस्वी जब गोह को पिंजरे में बंद कर वापस आती हैं, तो बाकी कंटेस्टेंट उन्हें बताते हैं कि गोह बाहर आ गया है। तब तेजस्वी शो के होस्ट रोहित शेट्टी के पास आकर कहती हैं, 'ऐ मैंने तो लॉक किया था, आपका लॉक ठीक नहीं है, आप जाकर चेक करो। मम्मी की कसम' तेजस्वी की ये बात सुन रोहित कहते हैं, 'अरे मैं क्या इधर क्या पियून है'? 'बेटा गूगल पर रोहित शेट्टी टाइप कर मालूम पड़ेगा रोहित शेट्टी कौन है।' रोहित के इस फनी कमेंट के बाद सभी कंटेस्टेंंट हंसने लगते हैं।