KBC 2018 Play Along, 20th September 2018 Episode, Sony Liv App: दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद के रहने वाले देविन्दर सिंह का केबीसी में सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। 6 लाख 40 हजार जीतकर उन्होंने गेम क्वीट (quit) कर दिया। 80 हजार के सवाल के लिए देविन्दर सिंह ने तीसरा लाइफलाइन इस्तेमाल किया था। 80 हजार की रकम जीतने तक उन्होंने ऑडियंस पोल, फिफ्टी-फिफ्टी और अपने जोड़ीदार को साथ बुलाकर तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया था। देविन्दर सिंह दिल्ली के पुराना किला को लेकर पूछे गये एक सवाल में कन्फ्यूज रहे। हालांकि अपने पार्टनर के साथ मिलकर उन्होंने अंत में सही जवाब दिया। देविन्दर सिंह ने अगले सवाल के लिए अपने चौथे लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया। देविन्दर सिंह को पूछे गये सवाल का एक्सपर्ट और आजतक के एंकर सईद अंसारी ने सही जवाब दिया। 12 लाख अस्सी हजार के लिए पूछे गये सवाल का देविन्दर सिंह सही जवाब नहीं दे सके और उन्होंने गेम छोड़ दिया।

देविन्दर सिंह से पहले कोलकाता की सोमा चौधरी ने शो में खूब मनोरंजन किया। वह 6 लाख 40 हजार के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं और 3 लाख 20 हजार रुपए लेकर शो से लौटीं। सोमा की बातों ने कई बार तो अमिताभ बच्चन की भी बोलती बंद करवा दी। सोमा यहां अपने पति के साथ आई थीं। जब अमिताभ बच्चन को पता चला कि सोमा ने आज तक कभी केक नहीं काटा है तो सेट पर ही उनके लिए केक भी मंगवाया। इतना ही नहीं धर्मेंद्र के लिए सोमा की दीवानगी को देखते हुए अमिताभ ने उन्हें एक सरप्राइज भी दिया। ये सरप्राइज था धर्मेंद्र का फोन कॉल। सोमा भी धर्मेंद्र से बात कर बहुत खुश हुईं।