KBC Play Along, 6th November 2018 Episode :  फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले जवाब देकर शशिकांत कुमार हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। शशिकांत दिल्ली के सागरपुर से आए हैं। उन्होंने बताया कि वो खुद अभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और छात्रों को पढ़ाते भी हैं। उन्होंने बताया कि वो डिफेंस में जाना चाहते हैं। शशिकांत 40,000 रूपये जीत चुके हैं। शशिकांत से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले चमन सोनी हॉट सीट पर पहुंचे। चमन सोनी ने हॉट सीट पर 1 लाख 60 हजार रूपया जीता। वर्तमान में चमन अपनी वेबसाइट पर स्वयं के बनाये रोबोटिक प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचते हैं। चमन ने बताया कि बचपन से ही मुझे इलेक्ट्रॉनिक्स में काफी दिलचस्पी रही है। 25 साल के चमन सोनी ने ‘टेक्निकल हट’ नाम से अपना स्टार्ट अप शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है।

उनसे पहले एपिसोड में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रहे थे लखन सोलंकी। लखन सोलंकी मध्य प्रदेश के बलवानी से आए हुए थे। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रूपये जीते। इससे पहले सोमवार को लखन सोलंकी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए हॉट सीट पर बैठने का मौका हासिल किया था। हॉट सीट पर बैठने के बाद लखन काफी समझदारी से खेल रहे थे। लखन सोलंकी मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के तौर पर तैनात हैं। उनसे पहले गुजरात के एक गांव रामपुरा से आए यशराज सिंह ने 13 सवालों का सही जवाब दिया और बड़ी धनराशि जीतने में कामयाब हुए।

Live Blog

Highlights

    22:41 (IST)06 Nov 2018
    40,000 रूपए जीते शशिकांत

    शशिकांत ने सरीसृप से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर 40,000 रूपया जीत लिया।

    22:32 (IST)06 Nov 2018
    20,000 रूपए के सवाल का दिया जवाब

    प्रेमचंद की कहानी से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर शशिकांत ने बीस हजार रूपय जीत लिए।

    22:31 (IST)06 Nov 2018
    5वें प्रश्न का दिया जवाब

    अभिनेत्री  कंगना रनौत को पहचान कर शशिकांत ने 10,000 रूपये जीत लिए। इस तरह शशिकांत ने पहला पड़ाव भी पार कर लिया। 

    22:28 (IST)06 Nov 2018
    5000 रूपए जीते शशिकांत

    इसरो से जुड़े एक सवाल का सही जवाब देकर शशिकांत ने 5000 रूपये जीत लिए। 

    22:27 (IST)06 Nov 2018
    3000 रूपये के सवाल का दिया जवाब

    शशिकांत ने समझदारी से खेलते हुए तीसरे प्रश्न का जवाब दिया। इस तरह उन्होंने 3000 रूपये जीत लिए। 

    22:26 (IST)06 Nov 2018
    दूसरे प्रश्न का दिया जवाब

    शशिकांत ने दूसरे प्रश्न का सही जवाब देकर 2000 रूपये जीत लिए।

    22:24 (IST)06 Nov 2018
    पहले प्रश्न का दिया जवाब

    शशिकांत ने पहले प्रश्न का जवाब देकर 1000 रूपया जीत लिया। 

    22:22 (IST)06 Nov 2018
    डिफेंस में जाना चाहते हैं शशिकांत

    शशिकांत कुमार ने बताया कि वो अभी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वो डिफेंस में जाना चाहते हैं। 

    22:19 (IST)06 Nov 2018
    हॉट सीट पर शशिकांत

    हॉट सीट पर दिल्ली के सागरपुर से आए शशिकांत कुमार  पहुंचे

    22:14 (IST)06 Nov 2018
    चमन सोनी शो से लौटे

    1 लाख 60 हजार रूपये जीतने के बाद चमन सोनी ने खेल को क्वीट कर दिया है। 

    22:11 (IST)06 Nov 2018
    1 लाख 60 हजार रूपये जीते

    राजनीति से जुड़े एक प्रश्न का जवाब देकर चमन सोनी 1 लाख 60 हजार रूपए जीत गए। 

    22:09 (IST)06 Nov 2018
    80,000 रूपए जीते

    चमन सोनी 80,000 रूपए जीत गए हैं। उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो गई है।

    22:05 (IST)06 Nov 2018
    40,000 रूपए जीत गए चमन सोनी

    चमन सोनी 40,000 रूपए जीत गए हैं। 

    22:02 (IST)06 Nov 2018
    चौथी लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

    चमन सोनी ने अपनी चौथी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है।  एक्सपर्ट की राय लेकर चमन सोनी ने बीस हजार रूपये जीत लिए। 

    21:56 (IST)06 Nov 2018
    10,000 रूपए जीत गए चमन

    इंदौर से आए चमन सोनी खेल का पहला पड़ाव पार कर चुके हैं। उन्होंने 10,000 रूपये जीत लिये हैंं।

    21:55 (IST)06 Nov 2018
    5000 रूपये जीत गए सोनी

    काफी सोच विचार कर जवाब देने के बाद चमन सोनी ने 5000 रूपए के लिए पूछे गए प्रश्न का सही जवाब दिया।

    21:44 (IST)06 Nov 2018
    चमन ने लिया पहला लाइफलाइन

    चमन सोनी ने ऑडियंस कॉल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इस लाइफलाइन की मदद से उन्होंने 3,000 रूपये जीत लिए हैं।

    21:40 (IST)06 Nov 2018
    चमन सोनी हॉट सीट पर

    मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले चमन सोनी हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में चमन अपनी वेबसाइट पर स्वयं के बनाये रोबोटिक प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचते हैं।

    21:23 (IST)06 Nov 2018
    लखन ने लिया आखिरी लाइफलाइन

    लखन के जोड़ीदार अश्विनी कुमार ने सेट पर पहुंचकर इस सवाल का सही जवाब देने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनका जवाब गलत हो गया। इस तरह लखन केबीसी से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रूपये ही जीत सके। 

    21:13 (IST)06 Nov 2018
    एक्सपर्ट एडवाइस का किया इस्तेमाल

    लखन ने अपनी एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। एक्सपर्ट एडवाइस लेकर लखन ने 6 लाख 40 हजार रूपये जीत लिए

    21:07 (IST)06 Nov 2018
    1 लाख 60 हजार जीत गए लखन

    लखन सोलंकी 1 लाख 60 हजार रूपये जीत गए हैं। उनकी एक और लाइफलाइन खत्म हो गई है। 

    21:02 (IST)06 Nov 2018
    बिग बी ने दी दिवाली की शुभकामानएं

    केबीसी के इस एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है। बिग बी ने सभी को छोटी दिपावली की शुभकामनाएं दी।