KBC Play Along, 6th November 2018 Episode : फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले जवाब देकर शशिकांत कुमार हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। शशिकांत दिल्ली के सागरपुर से आए हैं। उन्होंने बताया कि वो खुद अभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और छात्रों को पढ़ाते भी हैं। उन्होंने बताया कि वो डिफेंस में जाना चाहते हैं। शशिकांत 40,000 रूपये जीत चुके हैं। शशिकांत से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले चमन सोनी हॉट सीट पर पहुंचे। चमन सोनी ने हॉट सीट पर 1 लाख 60 हजार रूपया जीता। वर्तमान में चमन अपनी वेबसाइट पर स्वयं के बनाये रोबोटिक प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचते हैं। चमन ने बताया कि बचपन से ही मुझे इलेक्ट्रॉनिक्स में काफी दिलचस्पी रही है। 25 साल के चमन सोनी ने ‘टेक्निकल हट’ नाम से अपना स्टार्ट अप शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है।
उनसे पहले एपिसोड में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रहे थे लखन सोलंकी। लखन सोलंकी मध्य प्रदेश के बलवानी से आए हुए थे। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रूपये जीते। इससे पहले सोमवार को लखन सोलंकी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए हॉट सीट पर बैठने का मौका हासिल किया था। हॉट सीट पर बैठने के बाद लखन काफी समझदारी से खेल रहे थे। लखन सोलंकी मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के तौर पर तैनात हैं। उनसे पहले गुजरात के एक गांव रामपुरा से आए यशराज सिंह ने 13 सवालों का सही जवाब दिया और बड़ी धनराशि जीतने में कामयाब हुए।
शशिकांत ने सरीसृप से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर 40,000 रूपया जीत लिया।
प्रेमचंद की कहानी से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर शशिकांत ने बीस हजार रूपय जीत लिए।
अभिनेत्री कंगना रनौत को पहचान कर शशिकांत ने 10,000 रूपये जीत लिए। इस तरह शशिकांत ने पहला पड़ाव भी पार कर लिया।
इसरो से जुड़े एक सवाल का सही जवाब देकर शशिकांत ने 5000 रूपये जीत लिए।
शशिकांत ने समझदारी से खेलते हुए तीसरे प्रश्न का जवाब दिया। इस तरह उन्होंने 3000 रूपये जीत लिए।
शशिकांत ने दूसरे प्रश्न का सही जवाब देकर 2000 रूपये जीत लिए।
शशिकांत ने पहले प्रश्न का जवाब देकर 1000 रूपया जीत लिया।
शशिकांत कुमार ने बताया कि वो अभी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वो डिफेंस में जाना चाहते हैं।
हॉट सीट पर दिल्ली के सागरपुर से आए शशिकांत कुमार पहुंचे
1 लाख 60 हजार रूपये जीतने के बाद चमन सोनी ने खेल को क्वीट कर दिया है।
राजनीति से जुड़े एक प्रश्न का जवाब देकर चमन सोनी 1 लाख 60 हजार रूपए जीत गए।
चमन सोनी 80,000 रूपए जीत गए हैं। उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो गई है।
चमन सोनी 40,000 रूपए जीत गए हैं।
चमन सोनी ने अपनी चौथी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। एक्सपर्ट की राय लेकर चमन सोनी ने बीस हजार रूपये जीत लिए।
इंदौर से आए चमन सोनी खेल का पहला पड़ाव पार कर चुके हैं। उन्होंने 10,000 रूपये जीत लिये हैंं।
काफी सोच विचार कर जवाब देने के बाद चमन सोनी ने 5000 रूपए के लिए पूछे गए प्रश्न का सही जवाब दिया।
चमन सोनी ने ऑडियंस कॉल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इस लाइफलाइन की मदद से उन्होंने 3,000 रूपये जीत लिए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले चमन सोनी हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में चमन अपनी वेबसाइट पर स्वयं के बनाये रोबोटिक प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचते हैं।
लखन के जोड़ीदार अश्विनी कुमार ने सेट पर पहुंचकर इस सवाल का सही जवाब देने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनका जवाब गलत हो गया। इस तरह लखन केबीसी से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रूपये ही जीत सके।
लखन ने अपनी एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। एक्सपर्ट एडवाइस लेकर लखन ने 6 लाख 40 हजार रूपये जीत लिए
लखन सोलंकी 1 लाख 60 हजार रूपये जीत गए हैं। उनकी एक और लाइफलाइन खत्म हो गई है।
केबीसी के इस एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है। बिग बी ने सभी को छोटी दिपावली की शुभकामनाएं दी।