KBC Play Along 2018, 30th October 2018, Sony Liv App: कौन बनेगा करोड़पति के इस एपिसोड में अब अविनाश कुमार हॉट सीट पर पहुंच चुके हैं। वो अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना कर रहे हैं। अविनाश कुमार 80 हजार रुपये जीत चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि द्वारका दिल्ली से आए हैं और वो कपड़े की फैक्ट्री में क्वालिटी कंट्रोलर हैं। शो के दौरान अविनाश ने बताया कि शादी के पांच साल हो गए हैं लेकिन वो अपनी पत्नी से सिर्फ 20 दिन ही मिल सके हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से पति-पत्नी को अलग-अलग शहर में जॉब करना पड़ा। दऱअसल हमारे घर का लोन 18 लाख रुपया हो गया था। जिसको हम दोनों पति पत्नी मिलकर चुकाते हैं। मेरे पिताजी की तबियत भी ठीक नहीं रहती है उनके इलाज में काफी खर्चे होते हैं। इन सभी कारणों से हम दोनों अलग-अलग रहते हैं और पैसे कमाकर अपनी आर्थिक समस्या को खत्म करना चाहते हैं। अविनाश की पत्नी रुचि भी शो में आई हुई हैं। उन्होंने केबीसी को धन्यवाद भी किया।

उनसे पहले हिमाचल प्रदेश से संजीव कुमार हॉट पर मौजूद थे। हालांकि संजीव कुमार बीते सोमवार को ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में बाजी मार कर हॉट सीट पर आ गए थे लेकिन समय खत्म हो जाने की वजह से मंगलवार को उन्होंने बिग बी के सवालों का सामना किया। संजीव कुमार खेल में शुरू से ही संभल कर खेलते नजर आए। संजीव हर सवाल का जवाब काफी सोच – समझ कर दे रहे थे। सवाल शुरू होने से पहले संजीव कुमार ने बताया कि छुट्टियों को लेकर पुलिस का पास समस्या रहती है। हमारे लिए चौबीसों घंटे ड्यूटी होती है। उन्होंने बताया कि किसी घटना के होने के बाद वहां मौजूद भीड़ पुलिस वालों के काम में काफी समस्या उत्पन्न करती है। उन्होंने बिग से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों को पुलिस वालों से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके पास आना चाहिए और अपनी समस्या बतलानी चाहिए।

संजीव कुमार इस शो से 12 लाख 50 हजार रुपए जीत कर गए। 25 लाख के सवाल पर संजीव कुमार ने अपनी अंतिम लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया है। लेकिन इस सवाल के जवाब पर उन्होंने अपने जोड़ीदार के साथ चर्चा की और बाद में क्विट कर दिया। अमिताभ बच्चन ने जब उनसे कहा कि वो इस सवाल का अंदाजा लगाए तो संजीव कुमार ने इसका जवाब गलत दिया। संजीव कुमार ने 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल पर अपनी दो लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। संजीव कुमार ने इस शो में बेहतरीन खेल दिखाया था। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपए बिना किसी लाइफलाइन के इस्तेमाल के ही जीत लिए। खेल के दौरान संजीव कुमार ने अमिताभ बच्चन से आग्रह किया कि वो एक डायलॉग बोलकर उन्हें सुनाएं। इसपर अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म जंजीर का एक डायलॉग बोला।

Live Blog

Highlights

    22:44 (IST)30 Oct 2018
    दूसरी लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

    80,000 रुपये के सवाल के जवाब में अविनाश ने दूसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और उनका यह जवाब सही हुआ। 

    22:38 (IST)30 Oct 2018
    पहला पड़ाव किया पार

    अविनाश कुमार ने पहला पड़ाव पार कर लिया है उन्होंने 10,000 रुपए जीत लिए हैं।

    22:34 (IST)30 Oct 2018
    3000 रुपए जीत गए अविनाश

    अविनाश कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3000 रुपए जीत लिए हैं। 

    22:34 (IST)30 Oct 2018
    हॉट सीट पर अविनाश कुमार

    अविनाश कुमार हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में बाजी मारी

    22:13 (IST)30 Oct 2018
    संजीव कुमार ने किया क्विट

    12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब नहीं मालूम होने की वजह से उन्होंने क्विट कर दिया। 

    22:11 (IST)30 Oct 2018
    25 लाख के सवाल पर लिया लाइफलाइन

    संजीव कुमार ने 25 लाख रूपये के सवाल पर अपनी चौथी लाइफलाइन की मदद ली। मदद के लिए उनके बड़े भाई हॉट सीट तक आए उनसे जवाब को लेकर चर्चा भी की। 

    22:05 (IST)30 Oct 2018
    12 लाख 50 हजार जीते

    तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर संजीव कुमार ने 12 लाख 50 हजार रूपए जीत लिए। 

    22:02 (IST)30 Oct 2018
    तीसरी लाइफ लाइन का किया इस्तेमाल

    12 लाख 50 हजार के सवाल के जवाब के लिए संजीव कुमार ने अपनी तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 

    22:01 (IST)30 Oct 2018
    संजीव कुमार ने इस्तेमाल की दूसरी लाइफलाइन

    12 लाख 50 हजार के सवाल पर संजीव कुमार ने अपनी दूसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। 

    21:49 (IST)30 Oct 2018
    6 लाख 40 हजार जीते संजीव कुमार

    दूसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद संजीव कुमार ने 6 लाख 40 हजार रूपये जीत लिए हैं। 

    21:48 (IST)30 Oct 2018
    पहली लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

    संजीव कुमार ने अपनी पहली लाइफलाइन फिफ्टी-फिफ्टी का इस्तेमाल किया है। 

    21:35 (IST)30 Oct 2018
    लाइफलाइन का नहीं किया इस्तेमाल

    हिमाचल प्रदेश से आए संंजीव कुमार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। अभी भी उनके पास चारों लाइफलाइन हैं।

    21:28 (IST)30 Oct 2018
    संजीव कुमार ने पार किया दूसरा पड़ाव

    सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए केबीसी में दूसरा पड़ाव पार कर लिया है। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रूपए जीत लिए हैं। 

    21:22 (IST)30 Oct 2018
    80,000 रुपए जीत गए

    गजल गायक पंकज उदास की आवाज को पहचान कर संजीव कुमार ने 80,000 रूपए जीत लिए हैं। 

    21:21 (IST)30 Oct 2018
    40,000 रूपए जीत गए संजीव कुमार

    संजीव कुमार 40,000 रूपए जीत चुके हैं। 

    21:15 (IST)30 Oct 2018
    5000 रुपए जीत गए

    5000 रुपए जीत कर संजीव कुमार ने खेल का पहला पड़ाव पार किया है।  

    21:14 (IST)30 Oct 2018
    तीसरे सवाल का दिया जवाब

    निर्देशक करण जौहर की एक फिल्म से जुड़े सवाल का जवाब देकर संजीव कुमार 3000 रूपए जीत गए हैं। 

    21:04 (IST)30 Oct 2018
    संजीव कुमार हॉट सीट पर

    हॉट सीट पर इस वक्त संजीव कुमार मौजूद हैं। संजीव के बड़े भाई उनके जोड़ीदार के तौर पर शो में मौजूद हैं।