KBC 12, 28 September 2020 Updates: कोरोनाकाल में कोरोना से जंग जीत चुके अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को लेकर हाजिर हुए। अमिताभ बच्चन के सामने पहली हॉट सीट कंटेस्टेंट के तौर पर आरती जगताप बैठीं। आरती इंजीनियरिंग कर रही हैं। लेकिन आरती आईएस बनना चाहती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में वह पढ़ाई कर रही हैं। आरती केबीसी के मंच से 6 लाख 40 हजार रुपए लेकर लौटीं। मध्यप्रदेश भोपाल की आरती के बाद  सोनू गुप्ता केबीसी के मंच पर आए और हॉटसीट पर विराजमान हुए। बलिया के रहने वाले सोनू कुमार गुप्ता सर्विस टेकनीशियन का काम करते हैं वह वॉटरप्योरिफायर ठीक करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने इस शो के एक प्रोमो वीडियो में कहते नजर आए थे कि ‘वापस आना पड़ता है, फिर वापस आना पड़ता है’। अमिताभ बच्चन केबीसी 12 का आज पहला एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। शो को लेकर जारी प्रोमो वीडियो के मुताबिक ओडिशा की अबंती मोहंती दास और महाराष्ट्र के जय कुलश्रेष्ठ आज हॉटसीट तक का सफर तय करेंगे।

गौरतलब है कि प्रत्येक साल शो का रजिस्ट्रेशन और उसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया सीधे ऑफिस में बुलाकर की जाती थी, लेकिन इस बार यह पूरी प्रोसेस ऑनलाइन माध्यम से की गई। वहीं इस बार कंटेस्टेंट्स और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देने वाली ऑडियंस भी नहीं होगी लिहाजा ऑडियंस पोल को खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय वीड‍ियो ए फ्रेंड लाया गया है। वहीं साथ सेट पर कंटेस्टेंट्स को अपने साथ केवल एक पर‍िचित को लाने की अनुमत‍ि दी गई है।

ये हैं आज के फास्टेस्ट फ‍िंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट्स

इस बार शो में फास्टेस्ट फ‍िंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट्स की संख्या 8 कर दी गई है ताक‍ि सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। आज के फास्टेस्ट फ‍िंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट्स के नाम इस प्रकार हैं–  मध्य प्रदेश की आरती जगताप, छत्तीसगढ़ से सानू कुमार गुप्ता, महाराष्ट्र से जय कुलश्रेष्ठ, महाराष्ट्र के ही जसविंदर सिंह। दिल्ली से तनीषा अग्रवाल। और ओडिशा की अबंती मोहंती दास। उत्तर प्रदेश से दिलीप कुमार चौधरी। और छत्तीसगढ़ की सहर अंजुम।

Live Blog

22:37 (IST)28 Sep 2020
समय समाप्ति की घोषणा..

समय समाप्ति की घोषणा, कल 29 सितंबर को सोनू गुप्ता एक बार फिर हॉटसीट पर बैठे नजर आएंगे।

22:35 (IST)28 Sep 2020
खेल का पहला पड़ाव, 5000 रुपए का सवाल

इनमें से कौन सा गाना बारिश के बारे में है लेकिन कोई सीन नहीं है बारिश का?

घनन घनन गाना

22:33 (IST)28 Sep 2020
चौधा सवाल 5000 रुपए के लिए

इनमें से क्या 1450 ग्राम लोहे से भारी होगा?

1.7 किलो रुई

22:32 (IST)28 Sep 2020
तीसरा सवाल

3जी, 4जी , 5जी का संबंध किससे है?

फोन नेटवर्क

22:32 (IST)28 Sep 2020
दूसरा सवाल

2008 में राजस्थान रॉयल्स किस वार्षिक खेल प्रतियोगिता की विजेता बनी

आईपीएल

22:19 (IST)28 Sep 2020
हॉटसीट पर आ बैठे हैं बलिया के सोनू गुप्ता

सोनू कुमार गुप्ता सर्विस टेकनीशियन का काम करते हैं वह वॉटरप्योरिफायर ठीक करते हैं। सोनू कुमार गुप्ता बिहार बलिया के रहने वाले हैं।

22:18 (IST)28 Sep 2020
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तेजी से सवाल का जवाब देकर हॉटसीट पर आए-सोनू कुमार गुप्ता

सबसे पहले से शुरू करते हुए इन नेताओ को उनक्रम में लगाएं जब वह पहली बार भारत के प्रेजिडेंट बने

ज्ञानी जैन सिंह, वीवी गिपी, प्रणब मुखर्जी, केआर नारायण

B,A,DC

22:16 (IST)28 Sep 2020
12 सवाल 12 लाख 50 हजार रुपए के लिए

सवाल- 1608 में किसने टेलीस्कोप का आविष्कार किया था?

जोहैनिज केप्लर, निकोलस कॉपर्निकस, हैंस लिपरशी, गैलिलीयो

उत्तर- हैंस लिपरशी

22:10 (IST)28 Sep 2020
11वां सवाल 6 लाख 40 हजार रुपए.

सवाल- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा लिखित मातोश्री किस इंडियन क्यून पर बेस्ड है? 

रानी लक्ष्मी बाई, रानी पद्मावती, रानी दुर्गावती, रानी अहिल्याबाई होल्कर

उत्तर- रानी अहिल्याबाई होल्कर

22:04 (IST)28 Sep 2020
10वां सवाल 3 लाख 20 हजार के लिए..

1984 में भोपाल गैस त्रासदी किस गैस लीक की वजह से हुई थी?

बी- मिथाइल आइसोसाइनइट

22:02 (IST)28 Sep 2020
केबीसी की पहली हॉटसीट कंटेस्टेंट के लिए 9वां सवाल

सवाल- महाभारत के अनुसार इनमें से कौन अर्जुन की पत्नी नहीं थी?

सुभद्र, उलुपी, देविका, चित्रांग्दा

उत्तर-देविका

21:49 (IST)28 Sep 2020
आठवां सवाल 80 हजार के लिए

सवाल- व्यापम नाम से लोकप्रिय परीक्षा बोर्ड, इनमें से किस राज्य में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए कई प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करता था?

गजरात, यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़

सही उत्तर- छत्तीसगढ़

21:44 (IST)28 Sep 2020
40 हजार का सवाल

सवाल- रानी रामपाल 2020 की में कौन से गेम को खेलकर साल की पहली खिलाड़ी बनीं?

हॉकी, टेनिस क्रिकेट फुटबॉल

सही उत्तर- हॉकी

21:33 (IST)28 Sep 2020
20 हजार रुपए का सवाल

आरती ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था। ऐसे में सवाल बदला गया है। अगला सवाल..एंटरटेनमेंट फील्ड से है..

सवाल- किस अभिनेता की एक फिल्म निर्माता की कंपनी के नाम में मसाले का नाम है?

सलमान खान, सैफ अली खान , शाहरुख खान, आमिर खान

उत्तर- शाहरुख खान

21:30 (IST)28 Sep 2020
छटा सवाल

मध्य प्रदेश के भेड़ा घाट में संगमरमर के पत्थरों से लग कर कौन सी नदी बहती है?

चंबल, नर्मदा, शिपरा, बेतवा

उत्तर- नर्मदा

21:28 (IST)28 Sep 2020
लॉकडाउन में आई कई मुसीबतें

लॉकडाउन के दौरान बहुत सी परेशानियां झेलीं। पैसों की दिक्कत होने लगी थी। कमाई बंद हो गई थी। कोरोना की वजह से लोग खाना बनाने के लिए मम्मी काम कर नहीं जा पाती थीं। इसलिए कर्जा उठाना पड़ा।

21:25 (IST)28 Sep 2020
अमिताभ बच्चन ने प्ले किया आरती के घर का वीडियो

मध्यप्रदेश भोपाल की आरती कहती हैं कि अन्ना नगर में एक प्रॉब्लम है जो कि लाइट की समस्या है। आरती बताती हैं कि पहले उनका भी लकड़ी का घर हुआ करता था। आरती के पारा प्लबर हैं उनकी मम्मी लोगों के घरों में खाना बनाती हैं। आरती की मां बताती हैं कि वह आइएस बनना चाहती हैं। 

21:20 (IST)28 Sep 2020
तीसरा सवाल

हमारे केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय और who के अनुसार, कोरोना से बचने के लिए कितने सेकेंड्स तक हाथ मलने ताहिए?

A 1-5 B 5-10 C 10-20 D 20-30

सही जवाब- D 

21:18 (IST)28 Sep 2020
दूसरा सवाल 2000 रूपए के लिए..

ये गाना किस अभिनेत्री पर फिलमाया गया है...

A अंकिता लोखंडे, B आलिया फर्निचर वाला C संजना सांघी D अनन्या पांडे

सही उत्तर C संजना सांघी

21:10 (IST)28 Sep 2020
आरती जगताप आ पहुंची हॉटसीट पर

सबसे तेज जवाब देकर अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर आ पहुंची हैं- आरती जगताप। इस दौर की पहली खिलाड़ीं आरती इंजीनियरिंग कर रही हैं। लेकिन आरती आईएस बनना चाहती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में वह पढ़ाई कर रही हैं। 

21:08 (IST)28 Sep 2020
खेल की शुरुआत- फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट

खेल की शुरुआत यानी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पहला सवाल- 2020 में भारत में घटने वाली इन घटनाओं को लगाओ पहले से शुरू करें-

A नमस्ते ट्रंप, B चनता कर्फ्यू, C साइक्लोन, D भारत में लॉकडाउन

उत्तर- ABDC 

21:06 (IST)28 Sep 2020
अमिताभ बच्चन ने शो में मारी ग्रेट एंट्री

अमिताभ बच्चन केबीसी का नया सीजन लेकर हाजिर हो चुके हैं। ग्रैंड एंट्री के साथ अमिताभ बच्चन मंच में आकर कोरोना काल की बात करते हैं। बिग बी कहते हैं कि हम अड़े रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे। इस काल में हमने बहुत कुछ देख लिया है। फिर भी हम डटे हुए हैं।

21:00 (IST)28 Sep 2020
कोरोना काल में बदल चुका है शो का फॉर्मेट

इस बार शो में फास्टेस्ट फ‍िंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट्स की संख्या 8 कर दी गई है। ऑडियंस पोल को खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय वीड‍ियो ए फ्रेंड लाया गया है। वहीं साथ सेट पर कंटेस्टेंट्स को अपने साथ केवल एक पर‍िचित को लाने की अनुमत‍ि दी गई है।

20:53 (IST)28 Sep 2020
ओडिशा की अबंती पहुंचेंगी आज हॉटसीट पर?

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें ओडिशा की अबंती दास हॉटसीट पर बैठी नजर आ रही हैं।

20:37 (IST)28 Sep 2020
ऑनलाइन यहां देखें केबीसी 12

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन 28 सितंबर यानी सोमवार रात 9 बजे से ऑन एयर होगा। शो एयरटेल टीवी और जिओ टीवी पर भी फ़्री में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ऑनलाइन SonyLiv App पर भी केबीसी 12 का लुत्फ उठाया जा सकता है।

20:00 (IST)28 Sep 2020
घर बैठे हर दिन लखपति बनने का मौका, खेलें मोबाइल पर केबीसी 12 प्ले अलॉन्ग

केबीसी प्ले अलॉन्ग में इस बार हर दिन दस विजेताओं के पास प्रतिदिन 1 लाख रुपए जीतने का मौका होगा। इस साल प्ले अलॉन्ग में दर्शक टीम बनाकर भी खेल सकेंगे। गेम को खेलने के लिए मोबाइल में सोनी लिव ऐप का होना जरूरी है। प्ले अलॉन्ग में भाग लेने के लिए बेसिक रूल यह है कि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक और आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।