KBC 11 September 2, 2019 Episode Updates: अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का आज 11वां एपिसोड लेकर आ चुके हैं। इस समय हॉटसीट पर आसीम चक्रवर्ती विराजमान हैं। सानिया पिछले 5 साल से सीएजी में एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के आसीम चौधरी 12 लाख 50 हजार की राशि जीतने के बाद गेम को क्विट कर दिया। आसीम एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पिछेल स्पेशल एपिसोड ‘करमवीर’ में एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान हॉट सीट पर कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर 25 लाख रुपए जीते जिसे ‘भारत के वीर’ पोर्टल के फंड में जमा किया गया।

वहीं आज के एपिसोड में बड़े-बड़े होर्डिंग्स बनाने स्प्रे पेंटिग का काम करने वाले बालाजी सौदागर माने आज कौन बनेगा करोड़पति का खेल खेलेंगे। वहीं दिव्यांग बच्चों की टिचर अर्पिता यादव भी गेम को आगे बढ़ाती हुई नजर आएंगी।

बता दें करमवीर स्पेशल एपिसोड में  एनडीआरएफ के डायरेक्टर प्रधान श्री सत्य नारायण प्रधान से पहले टिक टॉक क्वीन दीपिका शर्मा हॉट सीट पर थीं जिन्होंने 6 लाख 40 हजार की रकम जीती थी। इसके लिए वह चारों लाइफ लाइन का प्रयोग कर चुकीं थीं। अगर आप भी केबीसी के हॉटसीट पर बैठना चाहते हैं तो घर बैठ प्ले अलॉन्ग में पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब देकर कैश के साथ साथ केबीसी का हिस्सा भी बन सकते हैं। आज के एपिसोड का पूरा अपडेट्स यहां पर आपको मिलेगा-

Live Blog

22:30 (IST)02 Sep 2019
2 हजार जीतीं सानिया

रेस्टोरंट में भोजन के बाद हाथ साफ करने के लिए गर्म पानी के फिनगर बोल में इनमें से क्या मौजूद रहता है

जवाब- नींबू का टुकड़ा

22:28 (IST)02 Sep 2019
सानिया के लिए 1 हजार के लिए पहला सवाल

इनमें से किस शब्द का संबंध मेकअप की एक परत से हैजवाब- फाउंडेशन

22:15 (IST)02 Sep 2019
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट का तेसी से जवाब दे हॉटसीट पर सानिया चक्रवर्ती ने जमाया कब्जा

फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट का तेसी से जवाब दे हॉटसीट पर सानिया चक्रवर्ती ने जमाया कब्जा। वह महज 5.58 सेकेंड में ही उत्तर दे दिया। 

22:13 (IST)02 Sep 2019
आसीम चौधरी ने 12 लाख 50 हजार जीत क्विट किया गेम

आसीम चौधरी ने 12 लाख 50 हजार जीत गेम क्विट कर दिया। 25 लाख के सावल को नहीं दे पाए जवाब। कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी आसीम के पास।

22:12 (IST)02 Sep 2019
25 लाख के लिए आसीम ने इस सवाल का किया सामना

रे टॉमलीनसन 1971 में क्या करने वाले पहले व्यक्ति बनेविकल्प- इमेल भेजने वाले, फर्मा का अंतिम प्रमेय हल करने वाले, किसी जीव का क्लोन बनाने वाले, अंतरिक्ष यात्रा करने वाले

जवाब -इमेल भेजने वाले

22:07 (IST)02 Sep 2019
आसीम के लिए 12 लाख 50 हजार का सवाल

2019 में अपने पहले राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव के सम्मान में किस देश ने अपनी राजधानी का नाम बदल दिया। (एक्सपर्ट एडवाइस लाइफ लाइन का प्रयोगा किया)

विकल्प-  किर्गिस्तान, कजाखस्तान, कोसोवो, केन्या

जवाब- कजाखस्तान

22:02 (IST)02 Sep 2019
6 लाख 40 हजार जीते आसीम चौधरी

घाघरा, गंडक बागमति कोसी और महानंदा नदियों का उद्गम इनमें से किस पर्वत शृंखला में है।(50-50 लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

विकल्प- हिमालय, सतपुड़ा, अरावली, विन्ध्य

जवाब-  हिमालय

21:51 (IST)02 Sep 2019
3 लाख 20 हजार के लिए 10वां प्रश्न ये रहा

इस वीडियो क्लिप में नजर आ रहे नेता किस पार्टी के हैं-  वीडियो क्लिप चलती है

जवाब-  चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी)

21:50 (IST)02 Sep 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से भारत के किस राज्य में 2018 की अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट के अनुसार बाघों की संख्या सबसे अधिका है।

विकल्प-  पं. बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, असम

जवाब-  मध्यप्रेदश

21:48 (IST)02 Sep 2019
80 हजार के लिए ये रहा सवाल

सावल-  इनमें से किस बल्लेबाज ने 2017 में टेस्ट मैच की एक इनिंग्स में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का भारतीय रिकार्ड तोड़ा, जो इससे पहले राहुल द्रविड़ के नाम थाय़

जवाब- चेतेश्वर पुजारा

21:46 (IST)02 Sep 2019
7वां प्रश्न 40 हजार के लिए

वैदेही,जानकी, मैथिली किस पौराणिक चरित्र के नाम हैं-

विकल्प- द्रौपदी, कौशल्या, सीता, कैकयी

जवाब- सीता

21:44 (IST)02 Sep 2019
आसीम को शादी के लिए परिवार के झेलना पड़ा था विरोध

आसीम की इंटररिलीजन विवाह हुआ था। ग्रेजुएश के दौरान ही पत्नी से हुआ था प्यार। दोनों के परिवार वाले थोड़ा अनाकनी करने के बाद मान गए।

21:37 (IST)02 Sep 2019
20 हजार के लिए आसीम से अमिताभ ने पूछे ये सवाल

सावल - इस उद्यमी को पहचानिए जो भारत के सबसे बड़े निजी मल्टी पोर्ट ऑपरेश के संस्थापक हैं। (चित्र)

विकल्प- गौतम अडानी, सज्जन जिंदल, राहुल भाटिया, अनिल अग्रवाल

जवाब- गौतम अडानी

21:22 (IST)02 Sep 2019
पहला पड़ाव, 10 हजार के लिए

इस्लामिक मान्यता के अनुसार इनमें से कौन पैगंबर नहीं थें-? जवाब - जिब्रील (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का किया प्रयोगा)

फ्लिप द क्वेश्न में ये पूछा गया सवाल- नोवाक जोकोविच किस खेल के शीर्ष के खिलाड़ी हैं

जवाब-टेनिस

21:20 (IST)02 Sep 2019
5 हजार के लिए सवाल ये रहा

इनमें से कौन सा अंग मुख्य रूप से स्ट्रोक से प्रभावित होता है- (पहला लाइफ लाइन का प्रयोग किय)

जवाब-  मस्तिष्क

21:17 (IST)02 Sep 2019
आसीम के लिए तीसरा सवाल 3 हजार के लिए

एक ऑडियो क्लिप बजता है। किस हिंदी फिल्म का थीम है- 

जवाब - मोहब्बतें

21:15 (IST)02 Sep 2019
दूसरा सवाल 2 हजार के लिए

उस स्त्री को क्या कहेंगे जिसकी आंखें हिरण के समान हैं-

जवाब- मृगनैनी

21:13 (IST)02 Sep 2019
आसीम को लिए पहला सवाल 1 हजार के लिए

फिल्म भारत के इस बोल को पूरा करें -

डूब जाऊं तेरे आंखों के ओशन में ----में

जवाब-  स्लो मोशन में

21:10 (IST)02 Sep 2019
मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं आसीम चौधरी

आसीम चौधरी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। वह जानीमानी बैंक ब्रांच सेल्स मैनेजर हैं। अगर वह यहां से रकम जीत ले जाते हैं तो वह इस धनराशि को अपने परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

21:07 (IST)02 Sep 2019
हॉटसीट पर आसीम चौधरी

फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज जवाब देकर हॉटसीट पर आसीम चौधरी विराजमान हुए हैं। वह महज 5.62 सेकेंड में ही जवाब दे दिए।

21:01 (IST)02 Sep 2019
दिव्यांग बेटा ही अर्पिता का है गुरूर

अर्पिता यादव शो में इस बात की जिक्र करते हुए दिखती हैं कि मेड‍िकल के मुताबिक ज्‍यादा से ज्‍यादा 20 साल। लेकिन मैं एक मां होकर ये बर्दाशत नहीं कर सकती हूं। अर्पिता यादव ने कहा, मैंने हार नहीं मानी है। मैं सबसे लड़ाई लड़ रही हूं।आज मेरा बेटा ही मेर गुरुर है।

20:58 (IST)02 Sep 2019
आप भी घर बैठे खेल सकते हैं केबीसी, ये है तरीका

एप को अपने फोन में डाउनलोड करना बेहद आसान है। प्ले स्टोर में जाकर आपको सर्च में सोनी लिव एप लिखना है। ऑप्शन में sony liv एप आ जाएगा। इसके बाद इसे डाउनलोड कर अपना सही नाम पता और फोन नंबर डालें और महत्वपूर्ण जानकारियां दे। रात 9 बजे से 10.30 बजे तक हर सवाल का सही जवाब दें और उम्मीद न छोड़ें जोश के साथ खेलते रहें।

20:58 (IST)02 Sep 2019
अर्पिता के संघर्ष को अमिताभ बच्चन करतें हैं सलाम

केबीसी के आज के एपिसोड में जयपुर की अर्पिता यादव हॉट सीट पर बैठेंगीृ। अर्पिता यादव के जीवन की एक लंबी संघर्ष की कहानी है। सोनी टीवी के इंस्‍टाग्राम पर रिलीज किया गया अर्पिता यादव के इंट्रोडक्‍शन का वीडियो उनके संघर्ष को बताता है।

20:49 (IST)02 Sep 2019
अर्पिता यादव होंगी हॉटसीट पर

कौन बनेगा करोड़पत‍ि सीजन 11 के तीसरे हफ्ते में एक महिला हॉट सीट पर अर्पिता यादव आएंगी। अर्पिता पेशे से दिव्‍यांग बच्‍चों की टीचर हैं। 

20:46 (IST)02 Sep 2019
प्ले अलॉन्ग खेल आप भी जगह बना सकते विनर्स लिस्ट में
20:44 (IST)02 Sep 2019
बालाजी के लिए कौन बनेगा करोड़पति में प्रश्नों का बौछार करेंगे अमिताभ बच्चन

केबीसी के आज के एपिसोड में बडे़-बड़े बैनर बनाने वाले बालीजी माने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति का खेल खेलेंगे। वह पेशे से एक पेंटर है। पोस्टर और बैनर का डिजाइन करते हैं।