KBC 11 September 11, 2019 Episode : केबीसी 11 के इस करोड़पति हफ्ते में रोमांच जबरदस्त है। आपने देखा कैसे रायबरेली के हिमांशु धूरिया 1 करोड़ वाले सवाल का सही जवाब होने के बावजूद इस राशि को नहीं जीत पाए। अब इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने आने वाला है जो न सिर्फ 1 करोड़ की राशि जीत लेगा बल्कि वह सप्त कोटि यानी 7 करोड़ वाली मंजिल पर भी पहुंच जाएगा। वहां पहुंचकर वह ये राशि जीत पाएगा या नहीं ये अभी सस्पेंस बरकरार है।

केबीसी 11 के 10 सितंबर वाले एपिसोड में हिमांशु के बाद हॉट सीट पर गुजरात की डॉ कृपा मेहुलभाई देसाई पहुंची थीं। वह 25 लाख रुपये जीतने के बाद गेम छोड़कर चली गईं। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए चुनकर आए रोहित कुमार। अमिताभ बच्चन के साथ इस समय हॉट सीट पर आए रोहित। महाभारत से जुड़े एक सवाल में रोहित गए और वह सिर्फ 6.40 लाख ही जीत सके। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के माध्यम से चुनकर अब हॉट सीट पर आई हैं 65 साल की राकेश शर्मा।

वहीं टीवी प्रोमो में दिखाया गया कि आज या कल एक और कंटेस्टेंट चुनकर हॉटसीट पर पहुंचेगा उसका नाम है Sanoj Raj। बिहार में जहानाबाद के सनोज राज ही वो शख्स हैं जो 1 करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ वाले सवाल का सामना करेगा। ये गर्व की बात है कि बिहार के ही सुशील कुमार भी करोड़पति बन चुके हैं और अब ये दूसरे ऐसे करोड़पति होंगे जो बिहार से होंगे।

Live Blog

22:35 (IST)11 Sep 2019
समय समाप्ति की घोषणा

11 सितंबर यानी आज प्रसारित हुए केबीसी में समय समाप्ति की घोषणा हो गई है। हॉट सीट पर रिटायर्ड महिला अधिकारी राकेश शर्मा बैठी हुई हैं। वह अब तक पांच सवालों का जवाब देकर 10 हजार रुपए की धनराशि जीत चुकी हैं। अब वह अगले एपिसोड में सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने शो के दौरान अमिताभ बच्चन को एक किताब भी गिफ्ट की।

22:28 (IST)11 Sep 2019
10 हजार रुपए के लिए ये रहा पांचवां सवाल

यह गाना देव आनंद के साथ किस एक्ट्रेस पर फिल्माया गया? जवाब- नूतन

22:27 (IST)11 Sep 2019
5 हजार रुपए के लिए ये रहा चौथा सवाल

भारत में डाक घरों द्वारा जारी KVP  में K क्या है

जवाब- किसान

22:18 (IST)11 Sep 2019
3 हजार रुपए के लिए ये है तीसरा सवाल

इसमें से कौन सा फूल रात को खिलता है

जबाव- रजनीगंधा

22:18 (IST)11 Sep 2019
2 हजार रुपए के लिए ये है दूसरा सवाल

इनमें से किस योगासन को कमलासन भी कहते हैं

जबाव- पद्मासन

22:17 (IST)11 Sep 2019
1 हजार रुपए के लिए ये रहा पहला सवाल

इनमें से कौन सा रिश्ता 90 के दशक के सीरियल को पूरा करता है... देख ...देख 

जबाव- देख भाई देख

22:04 (IST)11 Sep 2019
रोहित कुमार के बाद फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में चुनी गईं राकेश शर्मा

रोहित कुमार के बाद राकेश शर्मा हॉट सीट पर आ गई हैं। 

22:02 (IST)11 Sep 2019
12 लाख 50 हजार रुपए के लिए ये रहा 12वां सवाल, न पता होने पर छोड़ा शो

महाभारत के अनुसार, दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण का वध किसने किया था? 

जवाब- अभिमन्यु। हालांकि यह जवाब रोहित कुमार को नहीं पता था। जिसके चलते उन्होंने गेम छोड़ना ही सही समझा। 

21:58 (IST)11 Sep 2019
6 लाख 40 हजार रुपए के लिए ये रहा 11वां सवाल

सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित द स्ट्रैटजिक डिफो ब्रिज किस राज्य में स्थित है

जवाब- अरुणाचल प्रदेश

21:51 (IST)11 Sep 2019
3 लाख 20 हजार रुपए के लिए ये रहा 10वां सवाल

2019 क्रिकेट विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले क्रिकेटर? 

जवाब- मोहम्मद शमी

21:47 (IST)11 Sep 2019
1 लाख 60 हजार रुपए के लिए ये रहा नौवां सवाल

लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी

जवाब-  सुशील कुमार

21:44 (IST)11 Sep 2019
80 हजार रुपए के लिए ये रहा आठवां सवाल

यह कौन सी फिल्म है? 

जवाब- हम साथ साथ हैं

21:31 (IST)11 Sep 2019
40 हजार रुपए के लिए ये रहा सातवां सवाल

रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाहुं बरु बचनु न जाई
इसके रचनाकार कौन हैं?
जवाब: तुलसीदास

21:29 (IST)11 Sep 2019
20 हजार रुपए के लिए ये रहा छठा सवाल

इस ऑडियो क्लिप में बोल रहे राजनेता कौन हैं?

जवाब- नितिन गडकरी

21:13 (IST)11 Sep 2019
5 हजार रुपए के लिए ये रहा चौथा सवाल

इनमें से कौन सा आकार समद्विबाहु हो सकता है? 

जवाब- त्रिभुज

21:12 (IST)11 Sep 2019
3 हजार रुपए के लिए ये है तीसरा सवाल

हमारे राष्ट्रगान में पंजाब सिंधु गुजरात के बाद कौन सा शब्द आता है? 

जवाब- मराठा

21:11 (IST)11 Sep 2019
2 हजार रुपए के लिए ये है दूसरा सवाल

इनमें से कौन सा शहर पान के लिए मशहूर है

जवाब- वाराणसी

21:10 (IST)11 Sep 2019
1 हजार रुपए के लिए ये रहा पहला सवाल

इनमें से क्या दो टीमों के बीच खेला जाने वाला पारंपरिक खेल है?

जवाब- चोर सिपाही

21:05 (IST)11 Sep 2019
रोहित कुमार के घर से हुई शो की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले रोहित कुमार आज हॉट सीट पर हैं। शो की शुरू रोहित कुमार के घर और गांव के वीडियो से हुई है। इसके बाद सवालों की शुरूआत होगी। रोहित कुमार कल रोहित के हॉट सीट पर बैठने के बाद ही समय समाप्ति की घोषणा हो गई थी।

21:03 (IST)11 Sep 2019
शो में पहुंचे केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन आज यानी 11 सितंबर को प्रसारित हो रहे शो में पहुंच चुके हैं। आज उनके सामने हॉट सीट पर रोहित कुमार बैठेंगे। रोहित कुमार कल रोहित के हॉट सीट पर बैठने के बाद ही समय समाप्ति की घोषणा हो गई थी।

21:03 (IST)11 Sep 2019
जवाब पता होने के बावजूद जीत नहीं पाए 1 करोड़

गुजरात की डॉ कृपा मेहुलभाई देसाई से पहले हॉट सीट पर हिमांशु बैठे थे। उन्होंने गेम क्विट किया था। क्विट के बाद जब अमिताभ ने जवाब को गेस करने के लिए कहा तो हिंमांशु ने सही जवाब गेस किया था। जवाब पता होने के बावजूद वह 1 करोड़ नहीं जीत पाए थे। हिमांशु 14 सवालों का जवाब देकर 50 लाख जीत चुके थे। वह इतनी ही राशि लेकर शो से बाहर हुए।

20:59 (IST)11 Sep 2019
कल नहीं मिल पाया था मौका

रोहित कुमार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तेजी से जवाब दे हॉटसीट पर पहुंचे थे। लेकिन समय समाप्ति की घोषणा होने के कारण वह किसी भी सवाल का सामना नहीं कर पाए थे। रोहित कुमार से पहले हॉट सीट पर गुजरात की डॉ कृपा मेहुलभाई देसाई पहुंची थीं। वह 25 लाख रुपये जीतने के बाद गेम छोड़कर चली गईं।

20:51 (IST)11 Sep 2019
आज सवालों का सामना करेंगे रोहित कुमार

आज केबीसी में रोहित कुमार सवालों का सामना करेंगे। कल रोहित के हॉट सीट पर बैठने के बाद ही समय समाप्ति की घोषणा हो गई थी। वह गुजरात की डॉ कृपा मेहुलभाई देसाई के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए चुनकर आए थे।