KBC 11 October 29, 2019 Episode : देशभर के टैलेंट को करोड़पति बनाने वाला शो ‘केबीसी’ के 29 अक्टूबर के शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एपिसोड को मां के नाम सुपूर्द किया। शो में हॉट सीट पर तीन कंटेस्टेंट आए। एक हैदराबाद की लावण्या जो गलत जवाब के कारण सिर्फ 10 हजार रुपये जीत सकीं। इसके बाद आईं गुजरात की बीना राठौर। वह 1 लाख 60 हजार रुपये जीत कर गईं। तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर आईं पायल पुर्वेश शाह। पायल से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह कैसे ब्लॉगर बने। साथ ही ये भी बताया कि उनके पास इस ब्लॉग से एक एक्सटेंडेड फैमिली बन गई है।

बिग बी की एक्सटेंडेड फैमिली क्या है?

गोल्ड ब्लॉगर पायल पुर्वेश शाह से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लगा कि मेरे सामने हॉट सीट पर एक ब्लॉगर है क्योंकि वह खुद एक ब्लॉगर हैं। पायल ने बताया कि वह गोल्ड ब्लॉगर हैं।

पायल से बात करते हुए अमिताभ ने बताया कि वह कैसे ब्लॉगर बने? उन्होंने बताया कि पहले वह एक वेबसाइट बनाना चाह रहे थे लेकिन जब एक्सपर्ट ने कहा कि इसमें छह महीने लग जाएंगे। फिर कुछ ऐसा बिग बी को चाहिए था जिस पर वह अगले दिन से ही लिखना शुरू कर दें। तो उन्हें ब्लॉगिंग का रास्ता मिला। पहले दिन उन्होंने रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक मैसेज छोड़ा जिससे कुछ लोगों का जवाब भी आया और फिर कुछ दिनों में और लोगों का जवाब आता गया। इस तरह उनके ब्लॉग से जो लोग जुड़ते गए उन्हें बिग बी ने एक्सटेंडेड फैमिली का दर्जा दिया।
अमिताभ ने बताया कि उनकी ये फैमिली तमाम सोशल वर्क करती रहती है। हाल ही में वर्सेावा में बीच पर सफाई के लिए जब बिग बी निकले थे, तो ये टीम भी निकली थी और खुद को कह रही थी कि वह एबी की ईएफ टीम हैं। इसके अलावा ये फैमिली ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर कई सोशल काम भी करती है।

Live Blog

Highlights

    22:27 (IST)29 Oct 2019

    हूटर बज गया है। अब आज का खेल यहीं समाप्त हो गया। कल फिर हॉटसीट पर पायल के साथ खेल की शुरुआत करेंगे बिग बी।

    धन्यवाद! शुभ रात्रि

    22:26 (IST)29 Oct 2019
    2 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    अनिल कपूर और बेटी सोनम की किस फिल्म का शीर्षक कुमार सानू के एक गीत की शुरुआती पंक्ति भी है?
    सही जवाब: एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

    22:25 (IST)29 Oct 2019
    1 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    फैशन जगत में अनारकली और पटियाला इनमें से किसके प्रकार हैं?
    सही जवाब:परिधान

    22:18 (IST)29 Oct 2019
    सोने को लेकर कही ऐसी बात बिग बी के बदल गए विचार

    पायल ने बताया कि मारवाड़ी में कहा जाता है कि सोना खरीदना चाहिए, क्योंकि यही एक निवेश है जो रात के 3 बजे भी आपको अच्छा रिटर्न दे सकती है। इस पर बिग बी ने कहा कि आपकी बात सुनकर उनके विचार बदल गए।

    22:12 (IST)29 Oct 2019

    एक बार फिर से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट हुआ। इसमें सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं पायल पुर्वेश शाह।

    22:09 (IST)29 Oct 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए सवाल ये रहा

    बतौर कप्तान आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं?
    सही जवाब: महेंद्र सिंह धौनी

    बीना जी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए गेम छोड़ दिया। वह 1 लाख 60 हजार रुपये जीत कर वापस गईं।

    22:06 (IST)29 Oct 2019
    1 लाख 60 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    1869 में किसने परमाणु भार के आधार पर सभी तत्वों को एक तालिका में व्यवस्थित करने का तरीका खोजा था?
    सही जवाब: दिमित्री मेंडलीफ

    22:03 (IST)29 Oct 2019
    80 हजार रुपये के लिए सवाल

    यह जंतर मंतर किस शहर में है?
    सही जवाब: नई दिल्ली

    22:01 (IST)29 Oct 2019
    40 हजार रुपये के लिए सवाल

    महाभारत के अनुसार इनमें से किसका नाम जन्म लेते ही इनके कंठ से घोड़े के हिनहिनाने की सी ध्वनि के कारण पड़ा?
    सही जवाब: अश्वत्थामा

    22:00 (IST)29 Oct 2019
    नया सवाल 20 हजार रुपये के लिए

    एग्जाम वॉरियर्स नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    सही जवाब: नरेंद्र मोदी

    21:57 (IST)29 Oct 2019

    बिना जी ने इस सवाल के जवाब के लिए फ्लिप द क्वेश्चन का विकल्प चुना।

    21:56 (IST)29 Oct 2019
    20 हजार रुपये के लिए सवाल

    इनमें से किस राज्य में अब तक कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है?
    सही जवाब: महाराष्ट्र

    21:50 (IST)29 Oct 2019

    बीना जी के पति, सास और ससुर को सुनाई कम देता है। उन्होंने हर घर में तीन घंटी बल्बों से जुड़ा हुआ है ताकि सभी लोग समझ सकें कि कोई आया है?

    21:47 (IST)29 Oct 2019
    10 हजार रुपये के लिए सवाल

    इस आडियो क्लिप में बोल रहे यह व्यक्ति किस संस्था या कंपनी के सह संस्थापक हैं?
    सही जवाब: पतंजलि आयुर्वेद

    21:46 (IST)29 Oct 2019
    5 हजार रुपये के लिए सवाल

    इनमें से किसका गणितीय मान सबसे अधिक है?
    सही जवाब: 4/5

    21:44 (IST)29 Oct 2019
    3 हजार रुपये के लिए सवाल

    फिल्म कभी खुशी कभी गम के गीत यू आर माई सोनिया में ऋतिक के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आई हैं?
    सही जवाब: करीना कपूर

    21:33 (IST)29 Oct 2019
    2 हजार रुपये के लिए सवाल

    मूल रूप से गुजरात और राजस्थान में गेहूं के आटे से बनाए जाने वाले पापड़ को क्या कहते हैं?
    सही जवाब: खाखरा

    21:31 (IST)29 Oct 2019
    1 हजार रुपये के लिए सवाल

    डोरी इनमें से किस खेल का हिस्सा है?
    सही जवाब: लट्टू

    21:29 (IST)29 Oct 2019
    अब अमिताभ के सामने हैं गुजरात की शिक्षिका

    हॉट सीट पर अब अमिताभ बच्चन के साथ खेलेंगी बीना बेन प्रवीण भाई राठौर। यह भावनगर की हैं। 37 साल की हैं। वह गुजरात के भावनगर में एक शिक्षिका हैं। वह 16 साल से पढ़ा रही हैं।

    21:22 (IST)29 Oct 2019

    लावण्या सिर्फ 10 हजार रुपये ही केबीसी से जीत सकीं। अब एक बार फिर मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ अमिताभ बच्चन खेलेंगे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट...

    21:15 (IST)29 Oct 2019
    80 हजार के लिए ये रहा सवाल

    दिल्ली डैशर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरु रैप्टर्स और नॉर्थईस्टर्न वॉरियर्स किस पेशेवर खेल लीग की टीम के नाम हैं?
    सही जवाब: प्रीमियर बैडमिंटन लीग

    लावण्या जी ने इसके लिए 50—50 लाइफ लाइन लिया। लेकिन फिर भी गलत जवाब देकर वह हार गईं।

    21:11 (IST)29 Oct 2019
    40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    कॉफी और चाय में पाए जाने वाले रसायनिक यौगिक ट्राई मिथाइल जैंथाईन को हम किस नाम से जानते हैं?
    सही जवाब: कैफीन

    21:10 (IST)29 Oct 2019
    20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इस गाने में किस नृत्य कला का प्रदर्शन किया जा रहा है?
    सही जवाब:कंटेंपरेरी

    21:00 (IST)29 Oct 2019
    हॉट सीट पर मौजूद हैं हैदराबाद की लावण्या

    सोमवार का खेल खत्म होने तक शर्मिष्ठा डे के बाद हॉट सीट पर हैदराबाद की लावण्या पहुंची थीं। वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। कल का खेल खत्म होने तक वह 10 हजार जीत कर हॉटसीट पर विराजमान हैं। सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक आज के एपिसोड में हॉटसीट पर सरकारी स्कूल में अध्यापन का कार्य करने वाली बीना राठौर आएंगी। बीना के पति सहित उनके परिवार में कोई भी सुन-बोल नहीं सकते।

    20:54 (IST)29 Oct 2019
    KBC 11: 29 October 2019 Episode Live Update
    20:50 (IST)29 Oct 2019
    बिहार की शर्मिष्ठा, कभी 10 रुपये नहीं थे आज केबीसी से 6.40 लाख रुपये जीते

    केबीसी में हॉटसीट पर बिहार की राजधानी पटना की शर्मिष्ठा पहुंची थीं। वह निजी बैंक में क्लर्क हैं। उन्होंने केबीसी के मंच पर ​अमिताभ बच्चन को बताया था कि कैसे उन्होंने कठिनाई भरा जीवन बिताया था। शर्मिष्ठा ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब पापा से पेन खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे और वो भी उनके पास नहीं था। उन्हें एहसास है कि पापा को उस वक्त कैसा महसूस हुआ होगा? शर्मिष्ठा ने केबीसी से 6.40 लाख रुपये जीते, जबकि 12 लाख 50 हजार के सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया था।