KBC 11 October 17, 2019 Written Episode: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 17 अक्टूबर को 44वें एपिसोड के साथ हाजिर हुए। गुरुवार को केबीसी में हॉटसीट पर बैठने वाले आखिरी शख्स रहे जालिम साय। तो वहीं इससे पहले शो में पवन कुमार नाई हॉटसीट पर दिखाई दिए थे। उनसे भी पहले हॉटसीट पर विराजमान थीं आंचल गुप्ता। पवन शो से 6 लाख 40 हजार रुपए की रकम जीते। कुमार राजस्थान के चूरू में एक इंटरनेट सेवा प्रदाता के तौर पर काम करते हैं। वह दस साल से इस व्यवसाय में हैं। पवन शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।
पवन ने बड़ी ही होशियारी के साथ गेम खेला। 40 हजार के बाद 80 हजार रुपए जीतने के बाद पवन तेजी से आगे बढ़ें और 3 लाख 20 हजार रुपए जीते। वहीं पवन ने अपनी तीसरी लाइफलाइन की मदद से 6 लाख 40 हजार रुपए भी जीते। अगले सवाल का गलत जवाब देने की वजह से पवन 6 लाख 40 हजार ही घर लेकर गए। इसी के साथ ही अब शो में फास्टेस्ट फिंगर फास्ट में सबसे पहले जवाब देकर सामने आए जालिम।
बता दें, इससे पहले शो में आंचल गुप्ता हॉटसीट पर विराजमान थीं। आंचल महाराष्ट्र में बैंकिंग और इंश्योरिंस का कोर्स कर रही हैं। फिलहाल वह इस कोर्स के दूसरे साल में हैं और साथ ही डाइबेटोलोजी और चिकित्सक क्लिनिक में एक कंपाउंडर के रूप में काम कर रही हैं। उनका सपना है कि वह अपनी मां के नाम पर रूबीज किचन के नाम से खुद का रेस्टोरेंट चेन शुरू करें।
जहां उनकी मां मुख्य रसोइया होंगी। अपनी नौकरी के कारण अकसर वह कालेज नहीं जा पातीं। उनके सहपाठी उनके नोट्स लेकर पढ़ती हैं। कल आंचल ने 40 हजार रुपए एपिसोड में जीते थे। अब आंचल 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल पर आकर वह अटकीं हैं और इसके लिए उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। 12 लाख 50 हजार रुपए जीतने के बाद आंचल 25 लाख के सवाल पर आ पहुंची। लेकिन 25 लाख के सवाल का जवाब आंचल के पास नहीं था। वहीं न ही उनके पास कोई लाइफ लाइन बची थी ऐसे में उन्होंने शो से क्विट करने का फैसला लिया।
कल आने वाले एपिसोड में सुनीता अपने जीवन से जुड़ी कई अनुभव और किस्से शेयर करेंगी। अपने जीवन में सुनीता कृष्णन ने किस तरह से कठिनाइयों का सामना किया और धैर्य रखा, इस बारे में उन्होंने हॉटसीट पर बैठ कर बिग बी को बताया।
मदर टेरिसा अवॉर्ड, सोशल जस्टिस और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा पीपल ऑफ द इयर से सम्मानित आज की कर्मवीर सुनीता कृष्णन बेसहारा का सहारा हैं। सुनीता बताती हैं- ‘मैं पंद्रह साल की थी आठ लोगों ने मेरा बलात्कार किया था। इसके बाद बहुत सारे अटैक्स मुझपर हुए करीब 17 बार। लेकिन मेरे लिए मरना कोई प्रॉब्लम नहीं है। जब तक मेरी सांस है तब तक मैं उन लड़कियों की मदद करूंगी जो ऐसे प्रताड़ित की गई हैं और वैश्याल्यों में हैं उनके लिए मैं अपनी जिंदगी को कमिट करना चाहती हूं।’ कभी हार न मानने वालीं सुनीता कृष्णन ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों को यौन तस्करी से आजाद किया है।
शो में आकर सुनीता ने बिग बी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘आम तौर पर हमें इस तरह का स्टैंडिंग अवेशन या फिर तालियां नहीं मिलती हैं। जूते चप्पल गालियां ही मिलती हैं।सुनीता महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ ऐसे कामों में भी लगाती हैं जो आमतौर पर मर्द करते हैं।
सुनीता कहती हैं- ‘हम महिलाओं और लड़कियों को इस तरह का कौशल सिखाते हैं जिसको वह अपनी जिंदगी में आगे यूज कर पाएं। साथ ही उस कौशल से उनका आत्मविश्वास भी बढ़े।’
एक अन्य वीडियो में सुनीता बताती हैं-‘बलात्कार के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। एक 9 महीने की बच्ची का भी। सबसे छोटी बच्ची जिसे मैंने बचाया वह साढ़े तीन साल की थी जिसे तस्करी में ढाला गया था। विडंबना ये है कि ये आदमी कोई दूसरे ग्रह से नहीं आया है। अपने ही देश का है अपने ही समाज का है। अपनी ही फैमिलीज का है।’
