KBC Play Along 2019: कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक शो के 9 हफ्ते गुजर चुके हैं 10वां हफ्ता प्रसारित किया जा रहा है। कई कंटेस्टेंट इस सीजन में करोंड़ों रुपए जीत कर ले गए। लेकिन जो हॉटसीट पर नहीं बैठ सके उनके लिए शानदार मौका है। इसके लिए आपको बहुत बड़ी प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना है। इसके लिए आपको बस एक स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी। घर बैठी जनता की लाइफ में भी ये शो नए नए बदलाव लेकर आया है।

आप करोड़पति बनने का सपना अपने स्मार्टफोन से भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको SonyLiv एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना है। तो इस एप में KBC Play Along के जरिए हर रोज कैश प्राइज जीत सकते हैं। इतना ही नहीं सही जवाब देने वालों में से लकी विनर को अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर भी खेलने का मौका मिल सकता है। अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने प्ले अलॉन्ग खेल कर ढेर सारी धनराशि अपने नाम की है। एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं। शो प्रत्येक एपिसोड के विनर नाम की घोषणा करता है। एपिसोड संख्या 61 के ये रहे 10 विनर्स-

 प्ले अलॉन्ग खेलने का तरीका: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसमें अपना नाम, प्रोफेशन इत्यादि भरकर आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें। इतना करने के बाद आपको ऐप के होमस्क्रिन पर केबीस प्ले अलॉन्ग लिखा मिलेगा जिसपर आप क्लिक कर उसके मेन पेज पर जा जाएं। एक बात और इस गेम को आप सिर्फ लाइव शो के दौरान ही प्ले कर सकते हैं। अब आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा सही जवाब देने पर ढेरों ईनाम जीतने का मौका भी मिलेगा और टीवी पर केबीसी खेलने का भी।