KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 3 October 2019: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बच्चे हों या बड़े सभी उम्र के दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ केबीसी से छोटे पर्दे पर एक बार फिर शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। अमिताभ आज 6वें हफ्ते का 34वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। शो के आज के एपिसोड में अभिषेक शुरुआती सवालों की बाधाओं को पार करते हुए 50 लाख के सवाल पर पहुंचे लेकिन उसका जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि शो में अभिषेक ने 25 लाख की धनराशि जीती।
अभिषेक के बाद शो में हॉटसीट पर विराजमान हुईं बिहार की संगीता कुमारी। संगीता ने 12 लाख 25 हजार की रकम जीती। संगीता के पहले आए कंटेस्टेंट अभिषेक बचपन से ही हकलाने की समस्या से जूझ रहे थे। अपने जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं को पार अभिषेक आज केबीसी के मुकाम पर पहुंचे थे। अभिषेक के इस जज्बे को देखकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके मुरीद हो जाते हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘चुनौतियों के साथ कैसे लड़ा जाए ये जज्बा हमने आपमें देखा है।’
वहीं अगर बीते एपिसोड की बात करें तो गांधी जयंती के मौके पर हॉट शीट बिंदेश्वर पाठक विराजमान हुए थे। सुलभ शौचालय के जनक बिंदेशवर ने शो के दौरान 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीती थी।
Highlights
शो की कटेंस्टेंट संगीता देवी ने जीते 12 लाख 50 हजार
प्रश्न- किस वैज्ञानिक के नाम पर PERIODIC TABLE में कोई रासायनिक तत्व नहीं है
जवाब- थॉमस एडिसन
संगीता ने किया क्विट
प्रश्न- महाभारत के अनुसार किस पुत्र ने एक बार युद्ध में अर्जुन का वध कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें उनकी पत्नी उलूपी द्वारा फिर से जीवित किया गया था? (लाइफलाइन का किया इस्तेमाल)
जवाब- बभ्रुवाहन
संगीता ने किया अपनी दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल
आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे
प्रश्न- भूमिबोल अतुल्जेय की जगह राजा राम दसम किस देश के शासक बने
जवाब- थाइलैंड
प्रश्न- 1999 में सुष्मा स्वराज ने किस नेता के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था (लाइफलाइन लिया)
जवाब- सोनिया गांधी
सवाल बदला
प्रश्न- भारत में महिला एंब बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला नारी शक्ति सम्माम किस दिन दिया जाता है ?
जवाब- 8 मार्च
सवाल- इस भारतीय खिलाड़ी को पहचान जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत है ?
जवाब- मीराबाई चानू
संगीता बता रही हैं कि उन्हें अपने मायके से ज्यादा प्यार ससुराल वालों से मिला
प्रश्न- भरनी, कचनी, तांत्रिक , गोदना, कोहबर किस चित्रकला की विशेषता है ?
जवाब- मधुबनी चित्रकला
प्रश्न- यह अभिनेत्री कौन हैं जिन्होंने लीला के मां की भूमिका निभाई ( रामलीला फिल्म का वीडियो दिखाया जा रहा है)
जवाब- सुप्रिया पाठक
लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।
प्रश्न- लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के किस अंग से ऑक्सीजन लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचाती हैं
जवाब- फेफड़ा
इस आवाज को सुनकर जानवर को पहचाने?
जवाब- सिंह
सवाल- OM BHOORBHUVAH SWAH किसकी शुरुआती पंक्ति है
जवाब- गायत्री मंत्र
गजरा बनाने के लिए किसका इस्तेमाल होताहै
जवाब-चमेली
किसे परोसने के लिए चम्मच का इस्तेमाल होता है
आइसक्रीम
प्रश्न- आग में---- डालना मुहावरा को पूरा करें ?
जवाब- घी
केबीसी में दिखाया जा रहा है संगीता का वीडियो
बिहार की संगीता कुमारी ने दिया सबसे कम समय में सवाल का जवाब
अगले कटेंस्टेट के लिए खेला जा रहा है फास्टेस्ट फिंगर का सवाल
सवाल- विश्व भ्रमण करने वाले पहले सौर ऊर्जा चालित विमान का नाम क्या है जिसने 2016 मे अपनी उड़ान पूरी की ?
जवाब- सोलर इम्पल्स 2
अभिषेक सवाल का जवाब नहीं दे पाये और 25 लाख की धनराशि जीतकर घर वापस जा रहे हैं।
अभिषेक ने किया क्विट
शो मेें फिलहाल ब्रेक दिखाया जा रहा है। अभिषेक 25 लाख रुपये जीतकर हॉटसीट पर बने हुए हैं। ब्रेक में जाने से पहले दिखाया गया था कि अभिषेक 50 लाख के सवाल का जवाब देते हैं। अब देखना होगा कि ये जवाब सही होता है या नहीं।
सवाल- भारत में जन्में इनमें से कौन से लेखक का असली मध्य नाम आर्थर है? (लाइफलाइन लिया)
जवाब- जार्ज ऑरवेल
अभिषेक ने इस्तेमाल किया दोनों लाइफलाइन इस सवाल पर
अभिषेक के पास बची है 2 लाइफलाइन देखना होगा क्या करेंगे अभिषेक
सवाल- मई 2019 में गठित नए कैबिनेट मंत्रालाय में एकमात्र ऐसा मंत्री कौन है जिसका जन्म स्वतंत्रता से पहले हुआ ?
जवाब- राम विलास पासवान
अभिषेक सवाल का जवाब सोच रहे हैं। शो का माहौल काफी शानदार बना हुआ है।
अभिषेक अमिताभ को बता रहे हैं कि एक सवाल पर लाइफलाइन न लेने पर उऩ्हें परिवार वालों से काफी डांट पड़ी
अभिषेक बीमा कम्पनी मेें काम करते हैं। मूल रुप से बिहार के हैं अभिषेक
पंजाब के अभिषेक झा 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं।
अमिताभ बच्चन कर रहें हैं जनता का अभिवादन
हॉटसीट पर अभिषेक के बाद हॉट सीट पर विराजमान होंगी बिहार की रहने वालीं संगीता कुमारी।
कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में 6 लाख 40 हजार रुपये की रकम जीतकर फिर एकबार अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे अभिषेक झा