KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 3 October 2019: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बच्चे हों या बड़े सभी उम्र के दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ केबीसी से छोटे पर्दे पर एक बार फिर शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। अमिताभ आज 6वें हफ्ते का 34वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। शो के आज के एपिसोड में अभिषेक शुरुआती सवालों की बाधाओं को पार करते हुए 50 लाख के सवाल पर पहुंचे लेकिन उसका जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि शो में अभिषेक ने 25 लाख की धनराशि जीती।

अभिषेक के बाद शो में हॉटसीट पर विराजमान हुईं बिहार की संगीता कुमारी। संगीता ने 12 लाख 25 हजार की रकम जीती। संगीता के पहले आए कंटेस्टेंट अभिषेक बचपन से ही हकलाने की समस्या से जूझ रहे थे। अपने जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं को पार अभिषेक आज केबीसी के मुकाम पर पहुंचे थे। अभिषेक के इस जज्बे को देखकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके मुरीद हो जाते हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘चुनौतियों के साथ कैसे लड़ा जाए ये जज्बा हमने आपमें देखा है।’

वहीं अगर बीते एपिसोड की बात करें तो गांधी जयंती के मौके पर हॉट शीट बिंदेश्वर पाठक विराजमान हुए थे। सुलभ शौचालय के जनक बिंदेशवर ने शो के दौरान 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीती थी।

Live Blog

22:41 (IST)03 Oct 2019
शो समाप्ति की हुई घोषणा

शो की कटेंस्टेंट संगीता देवी  ने जीते 12 लाख  50 हजार

22:35 (IST)03 Oct 2019
25 लाख के लिए सवाल

प्रश्न- किस वैज्ञानिक के नाम पर PERIODIC TABLE में कोई रासायनिक तत्व नहीं है

जवाब-  थॉमस एडिसन

संगीता ने किया क्विट

22:22 (IST)03 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

प्रश्न-  महाभारत के अनुसार किस पुत्र ने एक बार युद्ध में अर्जुन का वध कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें उनकी पत्नी उलूपी द्वारा फिर से जीवित किया गया था? (लाइफलाइन का किया इस्तेमाल)

जवाब- बभ्रुवाहन

संगीता ने किया अपनी दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल    

22:17 (IST)03 Oct 2019
संगीता गा रही हैं गाना

आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे

22:16 (IST)03 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए लाइफलाइन के बाद सवाल

प्रश्न-  भूमिबोल अतुल्जेय की जगह राजा राम दसम किस देश के शासक बने

जवाब- थाइलैंड

22:14 (IST)03 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- 1999 में सुष्मा स्वराज ने किस नेता के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था (लाइफलाइन लिया)  

जवाब- सोनिया गांधी

सवाल बदला

22:11 (IST)03 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- भारत में महिला एंब बाल  विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला नारी शक्ति सम्माम किस दिन दिया जाता है   ?

जवाब- 8 मार्च

22:09 (IST)03 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस भारतीय खिलाड़ी को पहचान जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत है ?

जवाब- मीराबाई चानू

22:08 (IST)03 Oct 2019
अमिताभ कर रहे हैं कटेंस्टेेंट से बात

संगीता बता रही हैं कि उन्हें अपने मायके से ज्यादा प्यार ससुराल वालों से मिला

22:06 (IST)03 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- भरनी, कचनी, तांत्रिक , गोदना, कोहबर किस  चित्रकला की विशेषता है ?

जवाब- मधुबनी चित्रकला

22:02 (IST)03 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- यह अभिनेत्री कौन हैं जिन्होंने लीला के मां की भूमिका निभाई ( रामलीला फिल्म का वीडियो दिखाया जा रहा है)

जवाब- सुप्रिया पाठक

लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 

22:00 (IST)03 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के किस अंग से ऑक्सीजन लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचाती हैं

जवाब- फेफड़ा

21:58 (IST)03 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

इस आवाज को सुनकर जानवर को पहचाने?

जवाब- सिंह

21:57 (IST)03 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- OM BHOORBHUVAH SWAH किसकी शुरुआती पंक्ति है

जवाब- गायत्री मंत्र

21:56 (IST)03 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

गजरा बनाने के लिए किसका इस्तेमाल होताहै

जवाब-चमेली

21:55 (IST)03 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

किसे परोसने के लिए चम्मच का इस्तेमाल होता है

आइसक्रीम

21:54 (IST)03 Oct 2019
1 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- आग में---- डालना मुहावरा को पूरा करें  ?

जवाब-  घी

21:49 (IST)03 Oct 2019
ब्रेक के बाद शुरु हुआ केबीसी

केबीसी  में दिखाया जा रहा है संगीता का वीडियो

21:38 (IST)03 Oct 2019
बिहार की संगीता कुमारी हॉटसीट पर

बिहार की संगीता कुमारी ने दिया सबसे कम समय में सवाल का जवाब

21:35 (IST)03 Oct 2019
कुछ देर मेें शुरु होगा केबीसी

अगले कटेंस्टेट के लिए खेला जा रहा है फास्टेस्ट  फिंगर का सवाल

21:33 (IST)03 Oct 2019
अगला सवाल 50 लाख के लिए

सवाल-  विश्व भ्रमण करने वाले पहले सौर ऊर्जा चालित विमान का नाम क्या है जिसने  2016 मे अपनी उड़ान पूरी की ?

जवाब-  सोलर इम्पल्स 2

अभिषेक सवाल का जवाब नहीं दे पाये और 25 लाख की धनराशि जीतकर घर वापस जा रहे हैं।

21:32 (IST)03 Oct 2019
अमिताभ ने पूछा सवाल

अभिषेक ने किया क्विट 

21:25 (IST)03 Oct 2019
अभिषेक देंगे 50 लाख के सवाल का जवाब

शो मेें फिलहाल ब्रेक दिखाया जा रहा है। अभिषेक 25 लाख रुपये जीतकर हॉटसीट पर बने हुए हैं। ब्रेक में जाने से पहले दिखाया गया था कि अभिषेक 50 लाख के सवाल का जवाब देते हैं। अब देखना होगा कि ये जवाब सही होता है या नहीं।

21:19 (IST)03 Oct 2019
अगला सवाल 25 लाख रुपये के लिए

सवाल- भारत में जन्में इनमें से कौन से लेखक का असली मध्य नाम आर्थर है? (लाइफलाइन लिया)

जवाब- जार्ज ऑरवेल 

अभिषेक ने इस्तेमाल किया दोनों लाइफलाइन इस सवाल पर 

21:16 (IST)03 Oct 2019
25 लाख के लिए अमिताभ सवाल पूछ चुके हैं

अभिषेक के पास बची है 2 लाइफलाइन देखना होगा क्या करेंगे अभिषेक

21:12 (IST)03 Oct 2019
अगला सवाल 12 लाख 50 हजार के लिए

सवाल-  मई 2019 में गठित नए कैबिनेट मंत्रालाय में एकमात्र ऐसा मंत्री कौन है जिसका जन्म स्वतंत्रता से पहले हुआ ?

जवाब- राम विलास पासवान            

21:12 (IST)03 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

अभिषेक सवाल का जवाब सोच रहे हैं।  शो का माहौल काफी शानदार बना हुआ  है।

21:05 (IST)03 Oct 2019
अभिषेक कर रहे हैं अमिताभ से बातचीत

अभिषेक अमिताभ को बता रहे हैं कि एक सवाल पर लाइफलाइन न लेने पर उऩ्हें परिवार वालों से काफी डांट पड़ी

21:04 (IST)03 Oct 2019
कौन हैं अभिषेक झा?

अभिषेक  बीमा कम्पनी मेें काम करते हैं। मूल  रुप से बिहार के हैं अभिषेक

21:02 (IST)03 Oct 2019
अभिषेक झा हैं हॉट सीट पर

पंजाब के अभिषेक झा 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं।

21:01 (IST)03 Oct 2019
शुरु हुआ केबीसी

अमिताभ बच्चन कर रहें हैं जनता का अभिवादन

20:35 (IST)03 Oct 2019
संगीता कुमारी भी आएंगी सवालों का जवाब देते नजर

हॉटसीट पर अभिषेक के बाद हॉट सीट पर विराजमान होंगी बिहार की रहने वालीं संगीता कुमारी।


20:32 (IST)03 Oct 2019
हॉट सीट पर विराजमान हैं पंजाब के अभिषेक झा

कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में 6 लाख 40 हजार रुपये की रकम जीतकर  फिर एकबार अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे अभिषेक झा