KBC 11 August 26, 2019 Episode Updates: केबीसी के 6वें एपिसोड में चरणा गुप्ता ने 4 लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए 14 सवालों का सही जवाब दिया। 15वें सवाल पर वह गेम को क्विट करने का फैसला लिया। हालांकि गेस के रूप में चरणा ने 15वें सवाल का सही जवाब दिया जिसका वह पछतावा करती दिखीं। इस दौरान उन्हें 50 लाख की धनराशि प्रदान की गई। इसके बाद मध्यप्रदेश के नितिन पटवा फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज जवाब देते हुए हॉट सीट तक पहुंचे हैं। उन्होंने महज 30 सेकेंड में ही जवाब दे इस सीजन के सबसे कम समय में जवाब देने वाले कंटेस्टेंट बने।
अब देखना होगा कि क्या नितिन करोड़पति बनने का सपना पूरा कर पाते हैं। अब तक किसी भी कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ जीत नहीं पाया है। वहीं चरणा गुप्ता पहली प्रतिभागी थीं जो 15 वें सवाल तक पहुंची थीं। वह मध्यप्रदेश सरकार में श्रम अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। शो के दौरान चरणा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।
Highlights
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सवाल का सही जवाब देकर जबलपुर के नितिन कुमार हॉट सीट तक पहुंचे हैं। वह महज 30 सेकेंड में ही जवाब दे दिया।
1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी?
ईटानगर, इंफाल, गुवाहाटी, कोहिमा
जवाब- इंफाल
बॉम्बे कलकत्ता मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस गर्वनर जनरल के अधीन की गई थी
लॉर्ड बैंटिक, लॉर्ड एल्गिन, लॉर्ड कैनिंग, लॉर्ड डलहौजी
जवाब- लॉर्ड कैनिंग
हिंदी साहित्य की छायावाद काव्यधारा के कौन से कवि ने बहुत ही छोटी उम्र में ही कलाधर उपनाम से कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी
जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
जवाब- जयशंकर प्रसाद
मार्च 2019 में जस्टिस पिनाकी चंंद्र घोष भारत में कौन सा पद ग्रहण करने वाले पहले व्यक्ति बने
नीति आयोग, तेलंगाना न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, लोकपाल, चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश
जवाब- लोकपाल
इसरो मिशऩ चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम क्या रखा गया है?
सतीश, कलाम, रमन, विक्रम
जवाब- विक्रम
महाभारत के अनुसार कौन सा राज्य शांतनु के पुत्र नहीं थे
भीष्म, चित्रांगद,विचित्रवीर्य, विदुर
जवाब- विदुर
महिषासुर मर्दिनी के अलावा देवी दुर्गा का इनमें कौन सा नाम उनके द्वारा असुरों के विनाश करने के कारण पड़ा
रुद्राणी, चामुंडा चंद्रघंटा मैनावती
जवाब- चामुंडा
यह फिल्म किस ओलंपिक खेल पर आधारित है
क्रिकेट फुटवृबाल कुश्ती हॉकी
जवाब- हॉकी
इनमें से कौन सी ऐतिहासिक शख्सित का जन्म पहले हुआ, चरणा ने लाइफ लाइन लिया (50-50)
सिकंदर महान, समुद्रगुप्त, महमूद गजनवी, चंगेज खान
जवाब- सिकंदर महान
इनमें से कौन सा रोग विटामिन की कमी से नहीं होता है
जवाब- घेंघा
इनमें से कौन सी हिंदी फिल्म वास्तविक जीवन के बारे में है
पानसिंह तोमर, सिंघम, सिंह इज किंग, सरदार गब्बर सिंह
जवाब- पान सिंह तोमर
चरणा सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स विषय में एमए किया है। पसंदीदा विषय अर्थशास्त्र रहा है। ह महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हैं।
भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को 2019 का भारत रत्न दिया गया
जवाब- प्रणब मुखर्जी
तुरही, माउथ आर्गन, हारमोनियम, मैंडोलिन
जवाब-माउथ ऑर्गन
जवाब- सिंंघाड़ा
इनमें से कौन सी धातु चुंबक को आकर्षित करती है
लोहा
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट जीत कर चरणा गुप्ता पहुंची हॉट सीट पर। चरणा मध्य प्रदेश सरकार में श्रम निरीक्षक हैं। वह आईएएस अधिकारी बनने की तमन्ना रखती हैं।
अंजली राठौर, सविता मीना, परमेश्वर सिंह, राजरानी भल्ला, अनुज कुमार सिंह, चरण गुप्ता दीपिका शर्मा, नितिन कुमार पटवा