KBC 11 August 26, 2019 Episode  Updates: केबीसी के 6वें एपिसोड में चरणा गुप्ता ने 4 लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए 14 सवालों का सही जवाब दिया। 15वें सवाल पर वह गेम को क्विट करने का फैसला लिया। हालांकि गेस के रूप में चरणा ने 15वें सवाल का सही जवाब दिया जिसका वह पछतावा करती दिखीं। इस दौरान उन्हें 50 लाख की धनराशि प्रदान की गई। इसके बाद मध्यप्रदेश के नितिन पटवा फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज जवाब देते हुए हॉट सीट तक पहुंचे हैं। उन्होंने महज 30 सेकेंड में ही जवाब दे इस सीजन के सबसे कम समय में जवाब देने वाले कंटेस्टेंट बने।

अब देखना होगा कि क्या नितिन करोड़पति बनने का सपना पूरा कर पाते हैं। अब तक किसी भी कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ जीत नहीं पाया है। वहीं चरणा गुप्ता पहली प्रतिभागी थीं जो 15 वें सवाल तक पहुंची थीं। वह मध्यप्रदेश सरकार में श्रम अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। शो के दौरान चरणा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।

Live Blog

22:33 (IST)26 Aug 2019
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सही जवाब दे हॉट सीट पर पहुंचे नितिन कुमार पटवा

फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सवाल का सही जवाब देकर जबलपुर के नितिन कुमार हॉट सीट तक पहुंचे हैं। वह महज 30 सेकेंड में ही जवाब दे दिया।

22:25 (IST)26 Aug 2019
कोई लाइफ लाइन नहीं, 15वें सवाल पर पहुंच चरणा ने क्विट किया गेम

1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी?

ईटानगर, इंफाल, गुवाहाटी, कोहिमा

जवाब- इंफाल

22:19 (IST)26 Aug 2019
14वें प्रश्न का चरणा ने दिया सही जवाब, जीतीं 50 लाख की राशि

बॉम्बे कलकत्ता मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस गर्वनर जनरल के अधीन की गई थी

लॉर्ड बैंटिक, लॉर्ड एल्गिन, लॉर्ड कैनिंग,  लॉर्ड डलहौजी

जवाब- लॉर्ड कैनिंग

22:10 (IST)26 Aug 2019
25 लाख के लिए चरणा के लिए सवाल, चौथे लाइफ लाइन का किया प्रयोग

हिंदी साहित्य की छायावाद काव्यधारा के कौन से कवि ने बहुत ही छोटी उम्र में ही कलाधर उपनाम से कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी

जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत,  महादेवी वर्मा,  सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

जवाब- जयशंकर प्रसाद

22:04 (IST)26 Aug 2019
12 लाख 50 हजार के लिए 12वां प्रश्न

मार्च 2019 में जस्टिस पिनाकी चंंद्र घोष भारत में कौन सा पद ग्रहण करने वाले पहले व्यक्ति बने

नीति आयोग, तेलंगाना न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, लोकपाल, चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश

जवाब- लोकपाल

22:02 (IST)26 Aug 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

इसरो मिशऩ चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम क्या रखा गया है?

सतीश, कलाम, रमन, विक्रम

जवाब- विक्रम

21:47 (IST)26 Aug 2019
3 लाख 20 हजार चरणा ने जीता

महाभारत के अनुसार कौन सा राज्य शांतनु के पुत्र नहीं थे

भीष्म, चित्रांगद,विचित्रवीर्य, विदुर

जवाब- विदुर

21:44 (IST)26 Aug 2019
चरणा गुप्ता के लिए ये रहा सवाल

महिषासुर मर्दिनी के अलावा देवी दुर्गा का इनमें कौन सा नाम उनके द्वारा असुरों के विनाश करने के कारण पड़ा

रुद्राणी, चामुंडा चंद्रघंटा मैनावती

जवाब- चामुंडा

21:32 (IST)26 Aug 2019
1 लाख 60 हजार के लिए

यह फिल्म किस ओलंपिक खेल पर आधारित है

क्रिकेट फुटवृबाल कुश्ती हॉकी

जवाब- हॉकी

21:27 (IST)26 Aug 2019
8वें प्रश्न के लिए लाइफ लाइन लेकर चरणा ने 80 हजार अपने नाम किया

इनमें से कौन सी ऐतिहासिक शख्सित का जन्म पहले हुआ, चरणा ने लाइफ लाइन लिया (50-50)

सिकंदर महान, समुद्रगुप्त, महमूद गजनवी, चंगेज खान

जवाब- सिकंदर महान

21:24 (IST)26 Aug 2019
7वां प्रश्न 40 हजार के लिए

इनमें से कौन सा रोग विटामिन की कमी से नहीं होता है

जवाब- घेंघा

21:23 (IST)26 Aug 2019
20 हजार जीती चरणा गुप्ता

इनमें से कौन सी हिंदी फिल्म वास्तविक जीवन के बारे में है

पानसिंह तोमर,  सिंघम, सिंह इज किंग, सरदार गब्बर सिंह

जवाब- पान सिंह तोमर

21:22 (IST)26 Aug 2019
चरणा सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स विषय में एमए किया है

चरणा सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स विषय में एमए किया है। पसंदीदा विषय अर्थशास्त्र रहा है। ह महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हैं।

21:16 (IST)26 Aug 2019
पांचवा प्रश्न, 10 हजार के लिए

भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को 2019 का भारत रत्न दिया गया

जवाब- प्रणब मुखर्जी

21:14 (IST)26 Aug 2019
5 हजार के लिए सवाल- एक वाद्य यंत्र बजता है

तुरही, माउथ आर्गन, हारमोनियम, मैंडोलिन

जवाब-माउथ ऑर्गन

21:11 (IST)26 Aug 2019
3 हजार के लिए सवाल- इनमें से कौन सा फल पानी में उगता है

जवाब-  सिंंघाड़ा

21:11 (IST)26 Aug 2019
2 हजार के लिए सवाल

इनमें से कौन सी धातु चुंबक को आकर्षित करती है

लोहा

21:06 (IST)26 Aug 2019
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट जीती चरणा गुप्ता

फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट जीत कर चरणा गुप्ता पहुंची हॉट सीट पर। चरणा मध्य प्रदेश सरकार में श्रम निरीक्षक हैं। वह आईएएस अधिकारी बनने की तमन्ना रखती हैं।

21:03 (IST)26 Aug 2019
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट के लिए आए ये प्रतिभागी

अंजली राठौर, सविता मीना, परमेश्वर सिंह, राजरानी भल्ला, अनुज कुमार सिंह, चरण गुप्ता दीपिका शर्मा, नितिन कुमार पटवा

20:34 (IST)26 Aug 2019
KBC11 में पहली बार पूछा जाएगा 1 करोड़ के लिए सवाल