KBC 11 August 23, 2019 Episode Updates: नूपुर 12 सवालों का जवाब देकर 12 लाख 50 हजार जीत कर गेम से बाहर हुईं। उन्होंने आखिरी सवाल का सही जवाब नहीं दिया जिसके कारण उन्हेंं गेम से बाहर जाना पड़ा। वहीं नूपुर के बाद सिंधुताई सपकाल हॉटसीट पर आई। सिंधुताई ने अब तक 13 पड़ावों को पार कर खेल में बनी हुई हैं। अब तक वह 25 लाख तक की धनराशि जीत चुकी हैं। बता दें सिंधुताई को अनाथों की मां के नाम से जाना जाता है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अनाथ बच्चों के पालन-पोषण के लिए जानी जाती हैं।

बता दें 25 लाख के लिए तेरहवां सवाल था- किस कवि ने ताजमहल के बारे में कहा ये काल के गाल पर टिका एक आंसू है का सही जवाब नहीं दे पाईं। ऑप्शन रखे गए थे- रबींद्रनाथ टैगोर, सरोजिनी नायडू, निसिम इजेकील, श्री अरविंद घोष। इसके लिए नूपुर ने जवाब गलत दे दीं। उन्होंने अरविंदो घोष बता दिया। और वह खेल से बाहर हो गईं।

शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 का 5वां एपिसोड लेकर अमिताभ बच्चन हाजिर हो चुके हैं। बता दें कपूरपुर की नूपुर चौहान पेशे ट्यूशन टीचर दिव्यांग नूपुर आंशिक रूप से लकवे से पीड़ित हैं। नूपुर इस वक्त एक संस्थान से इंटर्नशिप कर रही हैं जिनका उद्देश्य है शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना। नूपुर की तमन्ना है कि अगर वह इस शो से 1 करोड़ रुपए जीत ले जाती हैं तो वह सारा पैसा स्पेशल बच्चों की जरूरत में और स्कूल खर्च में लगाएंगी। हालांकि वह इस पड़ाव तक नहीं पहुंच पाईं। वह 12 पड़ाव तक ही पहुंच पाईं।

Live Blog

23:02 (IST)23 Aug 2019
25 लाख के लिए सवाल- महाभारत के इन पात्रों में कौन अर्जुन का वंशज नहीं है

अभिमन्यु, परीक्षित, जनमेजय, प्रतिविन्ध्य

जवाब- प्रतिविन्ध्य

22:52 (IST)23 Aug 2019
अगला सवाल ये रहा

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2018 क्या है- बाहुबली, चौकीदार, नारी शक्ति , तालाक

जवाब-  नारी शक्ति

22:51 (IST)23 Aug 2019
12 लाख 50 हजार के लिए प्रश्न, सिंधुताई के सामने

अबतक राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले एकमात्र जिम्नैस्ट कौन हैं

दीपा कर्मकार, प्रणति नायक, अरुणा रेड्डी, आशीष कुमार

जवाब- दीपा कर्मकार

22:40 (IST)23 Aug 2019
छत्रपति शिवाजी द्वारा स्थापित प्रशासनिक और सलाहकार परिषद अष्टप्रधान में अमात्य या मजूमदार इनमें से किस विभाग की देख रेख करते हैं

न्याय,  विदेश, आंतरिक सुरक्षा, राजस्व और वित्त

जवाब- राजस्व और वित्त

22:37 (IST)23 Aug 2019
किस नाटककार ने ययाति तुगलक हयवदन और द ड्रीम्स ऑफ टीपू सुल्तान जैसे नाटक लिखे

जवाब- गिरीश कर्नाड

22:33 (IST)23 Aug 2019
1 लाख 60 हजार के लिए 9वां सवाल, हॉट सीट पर सिंधुताई सपकाल

19 वीं शताब्दी में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए इनमें से किस शिक्षाविद व समाज सुधारक ने विधवा पुनर्विवाह के लिए संघर्ष किया

ईश्वरचंद्र विद्यासागर, राजाराम मोहन राय, बिपिन चंद्र पाल,  केशब चंद्र सेन

जवाब- ईश्वर चंद्र विद्या सागर

22:21 (IST)23 Aug 2019
पौराणिक ग्रंथो के अनुसार किस प्रकार के जीव सरस्वती कार्तिकेय और विष्णु के वाहन हैं

हाथी पक्षी बैल सांप

जवाब- पक्षी

22:20 (IST)23 Aug 2019
इनमें से किस नदी का उल्लेख राष्ट्रगान में है

ब्रह्मपुत्र गोदावरी, यमुना, कृष्णा

जवाब- यमुना

22:16 (IST)23 Aug 2019
एक खेल की तस्वीर पहचाननी है

खो-खो, कबड्डी, कुंगफू, कुश्ती

जवाब:  खो-खो

22:15 (IST)23 Aug 2019
मानव शरीर के किस अंग को फुप्फुस भी कहा जाता है

जवाब- फेफड़े

22:13 (IST)23 Aug 2019
इनमें से कौन सा वाद्य यंत्र दो हिस्सों से बना होता है जिन्हें दायां और बायां कहते हैं

जवाब- तबला

22:11 (IST)23 Aug 2019
इनमें से क्या महाराष्ट्र की एक नौ गज लंबी साड़ी है

चंदेरी, नउवरी,  सांगनेरी, बांधनी

जवाब-  नउवरी

22:02 (IST)23 Aug 2019
सिंधुताई को सीताफल है पसंद, किताबों से भी लगाव

सिंधुताई को भजन गाने और सीताफल खाने का बहुत शौक है। अपने खाली समय में वह किताबें पढ़ना पसंद करती हैं।

22:00 (IST)23 Aug 2019
हॉट सीट पर सिंधुताई सपकाल, ममता सपकाल

सिंधुताई को अनाथों की मां के नाम से जाना जाता है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अनाथ बच्चों के पालन-पोषण के लिए जानी जाती हैं

21:41 (IST)23 Aug 2019
25 लाख के लिए तेरहवां सवाल, किस कवि ने ताजमहल के बारे में कहा ये काल के गाल पर टिका एक आंसू है

रबींद्रनाथ टैगोर, सरोजिनी नायडू, निसिम इजेकील, श्री अरविंद घोष। इसके लिए नूपुर ने लाइफ लाइन लिया लेकिन गलत जवाब दे दिया।

जवाब- रबींद्रनाथ टैगोर

21:37 (IST)23 Aug 2019
12 लाख 50 हजार के लिए 12वां प्रश्न

इनमें से क्या सिरिल रैडक्लिफ और हेनरी मैकमोहन ने अलग-अलग समय पर किया

भारत की सीमाएं बनाई, एवरेस्ट की ऊंचाई मापी, भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला,  नई दिल्ली को डिजायन किया

जवाब- भारत की सीमाएं बनाई

21:35 (IST)23 Aug 2019
6 लाख 40 हजार जीतीं नूपुर

नूपुर अब तक 11 सवालों का सही जवाब दे चुकी हैं। उन्होंने अभी तक 6 लाख 40 हजार जीत चुकी हैं। 

21:33 (IST)23 Aug 2019
6 लाख 40 हजार के लिए 11वां सवाल

किस शख्सियत के बचपन का किरदार निभाने के लिए जायरा वसीम को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला

विनेश फोगाट, बबीता कुमारी,  गीता फोगाट, आयशा चौधरी

जवाब- गीत फोगाट

21:23 (IST)23 Aug 2019
3 लाख 20 हजार के लिए 10 वां प्रश्न

एक वीडियो चलता है जिससे संबंधित प्रश्न है कि इसमें किस पक्षी के पशुओं को दिखाया जा रहा है

शुतुरमुर्ग, फ्लमिंगो, सारस, स्टार्क

जवाब- शुतुरमुर्ग

21:17 (IST)23 Aug 2019
1 लाख 60 हजार के लिए 9वां सवाल

विश्व का सबसे जनसंख्या वाला देश इनमें से किस महाद्वीप में है

जवाब-  एशिया

21:16 (IST)23 Aug 2019
80 हजार के लिए 8वां सवाल

एक ऑडियो क्लिप बजता है। बताना है किसकी आवाज है। 

जवाब- स्मृति ईरानी
 

21:15 (IST)23 Aug 2019
नूपुर के पसंदीदा एक्टर हैं शाहरुख खान

नूपुर के पसंदीदा एक्टर हैं शाहरुख खान, जब वह उनसे मिलेंगी तो उनको विश्वास करने के लिए छूकर तसल्ली करेंगी। 

21:12 (IST)23 Aug 2019
7वां सवाल 40 हजार के लिए

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना के रचनाकार कौन हैं

कवि प्रदीप, मु. इकबाल, मिर्जा गालिब, फैज अहमद फैज

जवाब- मु. इकबाल

21:11 (IST)23 Aug 2019
6वां सवाल 20 हजार के लिए

सवाल- साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है

जवाब- सोडियम क्लोराइड

21:03 (IST)23 Aug 2019
पेशे से ट्यूशन टीचर हैं नूपुर

अमिताभ के सामने इस वक्त बैठी हैं कपूरपुर की नूपुर चौहान पेशे से ट्यूशन टीचर दिव्यांग नूपुर आंशिक रूप से लकवे से पीड़ित हैं। नूपुर इस वक्त एक संस्थान से इंटर्नशिप कर रही हैं जिनका उद्देश्य है शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना।

20:57 (IST)23 Aug 2019
सोनी लिव ऐप पर खेलिए Play Along

आप अपने फोन पर भी सोनी लिव ऐप के जरिए केबीसी खेल सकते हैं और सवालों का जवाब देकर बन सकते हैं प्ले अलॉन्ग के विनर। इस दौरान आप केबीसी के हर सवाल का जवाब हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह दे सकते हैं।

20:48 (IST)23 Aug 2019
20 हजार वाले प्रश्न से खेल की शुरुआत करेंगी नूपुर

केबीसी 11 के 4 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। आज इसका 5वां एपिसोड प्रसारित होगा। खेल में इस समय नूपुर चव्हाण हॉट सीट पर विराजमान हैं। देखना होगा कि नूपुर इस खेल से कितनी राशि जीतकर ले जाती हैं।