KBC 11 2019 Play Along: शो केबीसी इस वक्त दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है।  वजह है इस शो के जरिए ज्ञान तो बढ़ता ही है घर बैठे ढेरों इनाम जीतने का मौका भी मिलता है। जी हां, केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए आप भी जीत सकते हैं कैश प्राइज और इनाम। साथ ही बिग बी से मिलने और हॉटसीट पर बैठकर खेलने का मौका भी मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको रात 9 बजे से केबीसी शो के साथ साथ अपने फोन पर खेलना होगा केबीसी प्ले अलॉन्ग।

अब ये खेलने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नही हैं। आपको बस अपने फोन में डाउनलोड करना है सोनी लिव (Sony Liv) एप। इसे डाउनलोड करने के बाद ही आप केबीसी खेल पाएंगे। घर बैठे कर आप इस शो तक पहुंचने का सपना अपने फोन के जरिए पूरा कर सकते हैं।

अगर आप लगातार इस शो से जुड़कर हर सवाल का जवाब प्ले अलॉन्ग के जरिए देंगे तो हो सकता है कि वह लकी विनर आप भी हों जिन्हें केबीसी के मंच पर आमंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए  बस जरूत है शो में हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह हर सवाल का सही जवाब देने की। बताते चलें  केबीसी शो में हर रोज कोई 10 विनर्स के नामों की घोषणा की जाती है। जिन्होंने घर बैठे खेला केबीसी प्ले अलॉन्ग।

एप को अपने फोन में डाउनलोड करना बेहद आसान है। प्ले स्टोर में जाकर आपको सर्च में सोनी लिव एप लिखना है। ऑप्शन में sony liv एप आ जाएगा। इसके बाद इसे डाउनलोड कर अपना सही नाम पता और फोन नंबर डालें और महत्वपूर्ण जानकारियां दे। रात 9 बजे से 10.30 बजे तक हर सवाल का सही जवाब दें और उम्मीद न छोड़ें जोश के साथ खेलते रहें।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)