KBC 2018, 5th September 2018 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 की शुरुआत 3 सितंबर से हो गई है। साल 2000 से लेकर आज 18 साल बाद भी केबीसी करोड़ों लोगों का दिल जीतते आ रहा है। सैकड़ों दर्शक दुआ करते हैं कि वह भी इस शो में हिस्सा ले सकें, लेकिन उनमें से अधिकतर का ये सपना ही रह जाता है। इस सीजन शो के निर्माताओं ने शो के फैंस को अनोखी सौगात दी है। अब आप घर बैठे केबीसी खेल सकते हैं। साथ ही जीत सकते हैं ढेरों प्राइज। इसके लिए आपको SonyLIV एप डाउनलोड करनी होगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए जब कोई प्रतियोगी हॉट सीट में बैठा होगा, आप भी उस वक्त सवालों के जवाब दे सकेंगे। इसके लिए आपको लाइफलाइन लेन की भी सुविधा मिलेगी। बता दें कि आप इसमें नगद पैसे तो नहीं लेकिन प्राइज जरूर जीत सकते हैं। अगर आप लीडर बोर्ड में टॉप पर रहे, तो Mahindra Morazzo जीतने का मौका भी पा सकते हैं।

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून से ही शुरू हो चुके हैं। एसएमएस, कॉल, केबीसी मोबाइल ऐप, ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। https://kbcliv.in/online-registration पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर बार की तरह इस बार भी शो में कुछ नयापन लाने की कोशिश की गई है। इस बार शो में #KabTakRokoge कैपेंन का प्रचार करना सबसे महत्वपूर्ण होगा।

अगर आपके पास टीवी नहीं है और आप कौन बनेगा करोड़पति देखना चाहते हैं तो अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर देख सकते हैं। अमिताभ बच्चन के शो KBC के दसवें सीजन को मोबाइल पर SONY LIV app और JIO TV पर देख सकते हैं। इसके अलावा अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इसे youtube पर लाइव देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इसे सोनी टीवी पर देख सकते हैं। KBC वीक डेज में रात 9 बजे आता है। तो आप अपने इस सपने को साकार करने के लिए देर मत कीजिए। मौका मिलते ही अपने फोन पर SONY LIV app को डाउनलोड कीजिए और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाइए।