KBC 10:  केबीसी सीजन 10 के दर्शक रात के 9 बजते ही अपने टीवी स्क्रीन्स के आगे बैठ जाते है। इसकी वजह है कि शो में उन्हें अपने फेवरेट सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बारे में जानने को काफी कुछ मिलता है। ऐसा ही हुआ बुधवार के एपिसोड में जहां एक कंटेस्टेंट के सामने अमिताभ बच्चन बताते हैं कि वह मच्छी क्यों नहीं खाते। दरअसल, यह कंटेस्टेंट बिग बी को केबीसी के मंच पर बताता है कि वह मच्छी बहुत अच्छी बनाता है। उसे फिशिंग करने का शौक है और वह मछली की हड्डी से भी डिश बनाता है।

शो में गोवा के रहने वाले गजानंद कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठते हैं। वह गेम के बीच में बिग बी को बताते हैं कि फिशिंग उनकी हॉबी है। उन्होंने 12 किलो की मच्छी निकाली थी। उसे गांव में ‘संणक’ कहते हैं। यह मछली सबसे टेस्टी होती है। मांडवी नदी में वह अकसर मछलियां पकड़ते हैं। कंटेस्टेंट बताते हैं कि वह जब मछली लाते हैं तो उसे बेचते नहीं। वह उसे लाकर काटते हैं और उसकी हड्डियां नहीं फेंकते। उसकी हड्डियों को पीसकर करी बनाते हैं। यह सुनकर अमिताभ बच्चन चुप हो जाते हैं और रिएक्ट नहीं करते। बिग बी इस बात को सुन कहते हैं, ‘भाईसाहब आप कुछ भी कह लीजिए लेकिन ये ‘हड्डियों की करी’ समझ नहीं आ रहा। हमारे यहां बेसन की कढी होती है।’

जादू दिखाते कंटेस्टेंट गजानन।

कंटेस्टेंट गजानंद बताते हैं कि उनके लिए यह फाइव स्टार वाला खाना है। इसे वह चम्मच से नहीं हाथ से खाते हैं। इसके बाद अमिताभ कहते हैं ‘भाईसाहब हम मच्छी खाते नहीं, लेकिन आपने ये ज्ञान दे दिया है। यह अच्छा है। हमारे घर में सब खाते हैं, पत्नी जी हैं जो बंगाल से हैं। उन्हें बिना मच्छी खाए चलता नहीं है। हमने शुरू में खाया था लेकिन हड्डी गले में फंस गए थी। तब से हम डर गए।’

https://www.jansatta.com/entertainment/