टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया में एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। बतौर प्रतियोगी अपने करियर की शुरुआत करने वाली भारती सिंह टीवी शो होस्ट करने से लेकर जज करने तक का काम कर चुकी हैंं। लेकिन यहां तक का उनका सफर काफी संघर्षोंं भरा रहा। भारती सिंह ने एक एंटरव्यू में बताया था कि 2 साल की उम्र में ही पिता को खो दिया था। मां ने दोबारा शादी करने की बजाय सारा ध्यान हमारी परवरिश करने में लगा दिया। यही नहीं तीन भाई-बहनों में से एक भारती सिंह की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें कभी-कभी आधा पेट खाना खाकर ही सोना पड़ता था।
पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं भारती सिंहः गौरतलब है कि भारती सिंह भारत की पहली कामयाब महिला स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। 3 जुलाई 1984 में पंजाब के अमृतसर में जन्मीं भारती ने इतिहास में मास्टर्स की पढ़ाई की है। उन्हीं दिनों उनको शूटिंग का शौक लगा। कॉलेज के दिनों में भारती पिस्टल शूटिंग की गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज़ी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। भारती सिंह का सपना टीवी में काम करना नहीं बल्कि शूटर या तीरंदाज बनना था। लेकिन पैसों की तंगी की वजह से खेल छोड़कर उन्होंने टीवी रियलिटी शो की दुनिया में क़दम रखा जहां पैसा और पहचना सब मिला।
साल 2008 में की करियर की शुरुआतः भारती सिंह ने साल 2008 में बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में भाग लिया। भारती शो तो नहीं जीत सकीं लेकिन लोग उन्हें नोटिस करने लगे थे। इस शो के बाद भारती ने कॉमेडी सर्कस का हिस्सा बनीं। इस शो में भी उनकी कॉमेडी की खूब तारीफ की गई थी। इसके बाद भारती ने कई टीवी शो किए। हालांकि उनको सबसे ज्यादा लोकप्रियता कपिल के शो- द कपिल शर्मा शो से मिली।
टीवी ही नहीं, फिल्मों में भी कमाया नामः भारती सिंह ने सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नाम कमाया। भारती सिंह ने हिंदी मूवी ‘खिलाडी 786’ और ‘ सनम रे’ में भी काम किया हुआ है। इसके अलावा भारती पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। जिनमें एक नूर (पंजाबी फिल्म), यमला जाट यमला (पंजाबी फिल्म) , जाट एंड जूलियट 2(पंजाबी फिल्म), मुंडिया तो बच की रही (पंजाबी फिल्म) और रंगन स्टाइल (कन्नड़ फिल्म) जैसी फिल्में शामिल हैं।
एक शो के लेती हैं लाखों फीसः मजबूरी में टीवी की राह चुनने वाली भारती सिंह आज एक शो के लिए मोटी फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक शो के करीब 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं। वहीं लाइव शो के लिए करीब 15 लाख तक चार्ज करती हैं। भारती सिंह के पास आज 52 लाख की Audi और 1.78 करोड़ की मर्सिडीज़ भी है। भारती सिंह ने 2018 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। बता दें कि भारती अपने पति हर्ष से उम्र में सात साल बड़ी हैं।