Indian Idol 11: इंडियन आइडल 11 के सेट पर शो की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों सेलिब्रेटी की शादी के कार्ड से लेकर बारात तक के वीडियो वायरल हो रहे हैं। नेहा और आदित्य की शादी की तारीख 14 फरवरी को तय थी। अब आदित्य की बारात का वीडियो सामने आया है जिसमें वह घोड़ी पर सेहरा बांधे बारात लेकर निकले हैं। हालांकि आदित्य का चेहरा छुपा होने के कारण दिखाई नहीं देता।
आदित्य की शादी में शो के सभी कंटेस्टेंट बाराती बन खूब डांस करते नजर आ रहे हैं वहीं आदित्य भी साथ में डांस करते हैं। आदित्य के सेट पर पहुंचने के बाद नेहा के लिए वह दिलवाले दुल्हनिया का गाना, डोली सजा के रखना मेहंदी लगा के रखना गाते हैं जिसमें नेहा कक्कड़ भी उनका साथ देती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया पत्नी सोनिया कपूर के साथ आदित्य को शादी के लिए गिफ्ट भी देते हैं।
Highlights
शो के सेट पर नेहा और आदित्य की शादी के लिए एक पंडित को भी बुलाया जाता है। नेहा मंच पर आती हैं जिसे आदित्य गले लगा लेते हैं। इस दौरान नेहा पिंक कलर की ड्रेस पहने दुल्हन बनीं नजर आईं। वहीं आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी में खूब फबते हैं।
दिल की आवाज के सरताज अदरिज ने 'ऐ दिल है मुश्किल' गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दी। अदरिज के सुनने उनकी फीमेल फैंस भी शो पर आई थीं। गाने के बाद सभी फैंस उनके साथ लड़की आंख मारे गाने पर डांस किया।
शो पर बतौर मेहमान पहुंची मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर सनी की गायिकी सुन हैरान रह जाती हैं। सभी से स्टैंडिंग ओवेशन मिलने के बाद गीता कपूर कहती हैं कि मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन है। वह यह शो हमेशा देखती हैं। गीता इस दौरान कहती हैं कि मां से शो के विनर के बारे में पूछने पर वह कहती हैं कि सनी ही विनर होगा।
इंडियन आइडल के पूरे सीजन में पंजाब के सनी हिंदुस्तानी की गायिकी ने लोगों को काफी चौंकाया है।नुसरत फतेह अली खान के मुश्किल गानों को आसानी के साथ गाने वाले सनी इस बार भी नित खैर मंगा गाने से समा बांध दिया।
शादी की रस्मों के दौरान 'इंडियन आइडल 11' के जज हिमेश रेशमिया पत्नी सोनिया कपूर के साथ स्टेज पर पहुंचते हैं। सोनिया आदित्य को एक गिफ्ट देती हैं और दोनों को ढेर सारी बधाई देती हैं। बीच में विशाल ददलानी सोनिया को टोकते हुए कहते हैं कि अभी शादी नहीं हुई है, जिसपर मिसेज रेशमिया कहती हैं कि 'हम बराती बनकर आए हैं इसके बाद अब शादी होगी।'