India’s Best Dancer: इंडियाज बेस्ट डांसर में ऑडिशन का दौर जारी है। 29 फरवरी को सोनी टीवी पर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का शानदार प्रीमियर प्रसारित हुआ। ये शो बाकी के डांस रिएलिटी शो से अलग माना जा रहा है क्योंकि कंटेस्टेंट को अपनी प्रतिभा सिर्फ 90 सेंकेंड में दिखानी होती है। इस समय सीमा में जजेज को इंप्रेस करने वाले कंटेस्टेंट्स अगले राउंड के लिए चुने जाएंगे। इस दौरान एक ऐसी कंटेस्टेंट ऑडिशन देने आई जिसका डांस देख जज टेरेंस लुईस ने खड़े होकर ताली बजाई। कंटेस्टेंट के डांस से लुईस इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने खुद को कंटेस्टेंट का फैन बता दिया।

गौरतलब है कि शो में टेरेंस लुईस के अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और कोरियोग्राफर गीता कपूर बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट कर रहे हैं। शो के जजेज के हिसाब से ये सो डांसिंग को एक अलग लेवल पर लेकर जाएगा। इसमें कंटेस्टेंट को जजेज को इंप्रेस करने के लिए कम समय दिया गया है लेकिन हुनर मंद को बस मौके की तलाश होती है। जो भी कंटेस्टेंट जजेज की कसौटी पर खरा उतरेंगे वो इस शो का हिस्सा बनेंगे।

Live Blog

21:12 (IST)01 Mar 2020
त्रिपुरा की साध्वी ने क्लासिकल कर बांधा समा

त्रिपुरा की साध्वी ने क्लासिकल कर बांधा समा। देखिए..

21:11 (IST)01 Mar 2020
त्रिपुरा की साध्वी का डांस देख जज लुईस ने कहा- फाड़ेश्वरी परफॉर्मेंस

त्रिपुरा की साध्वी इंडियाज बेस्ट डांसर में ऑडिशन देने आईं। उनका मोटे है कि बेस्ट नहीं तो रेस्ट नहीं। मोहे पनघट पर नंदलाल गाने पर क्लासिकल डांस से साध्वी ने जजेज को इतना इंप्रेस किया कि टेरेंस ने कहा कि ये फाड़ेश्वरी परफॉर्मेंस था। लुईस ने कहा, 8 क्लासिकल डांस में से तीन देखे हैं आपने सबको मिलाकर खूबसूरत डांस किया।

20:42 (IST)01 Mar 2020
मेल कंटेस्टेंट ने किया बैली डांस तो जजेज हुए इंप्रेस, देखें

रोहित के बैली डांस को देख हैरान हुए जजेज मलाइका और गीता

20:29 (IST)01 Mar 2020
सिलीगुड़ी की पूजा संतोषी ने डांस से किया इंप्रेस, जजेज ने दबाया बजर

सिलीगुड़ी की पूजा संतोषी जब 2 साल की थी पिता का देहांत हो गया था। मां ने दूसरों के घरों में काम कर पाला। पूजा को डांस का शौक था। डांस ने उसे इस मुकाम तक लाया। पूजा डांस से इंप्रेस कर पाने में सफल होती हैं। गीता और बाकी के जजेज पूजा की जिंदगी के बारे में जान भावुक हो जाते हैं।

20:09 (IST)01 Mar 2020
कंटेस्टेंट का डांस देख लुईस ने कहा- किलर है

ऑडिशन में विष्णु नाम के कंटेस्टेंट ने कहा कि वह काम के साथ ही डांस की प्रेक्टिस भी करता है। 90 सेकेंड के भीतर कंटेस्टेंट ने ऐसे मूव्स दिखाए कि लुईस ने कहा कि तुम्हारा डांस किलर है।  मलाइका ने तारीफ ने कहा कि आपका स्टाइल को लोग फॉलो करेंगे।

19:30 (IST)01 Mar 2020
कंटेस्टेंट का डांस देख मलाइका ने कहा- 'डांस में नशा है'

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा  कंटेस्टेंट के डांस से इतना इंप्रेस हो जाती हैं कि वह कहती हैं, "आपकी परफॉर्मेंस में नशा है. इस किस्म का बैली डांस मैं पहली बार देख रही हूं-