कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में ‘छुटकी’ बन कर सबको गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर की कॉमेडी का अंदाज सबसे निराला है। कपिल शर्मा के साथ भले ही वह एक मंच पर साथ काम नहीं कर रहे हों लेकिन आज भी उनके चाहने वाले कपिल के शो पर सुनील को मिस करते हैं। वहीं शो पर दर्शकों को ‘छुटकी’ की कमी बहुत खलती है। उन दिनों कपिल के शो में सुनील जब छुटकी बनते थे तो उन्हें अपने चेहरे पर पिंपल होने का डर हमेशा लगा रहता था। वह कहते हैं, ‘कुछ भी हो जाए छुटकी के चहरे पर कोई पिपंल नहीं होना चाहिए।’
सुनील के पास हर वक्त एक सूटकेस होता है, जिसमें उनकी कुछ फेवरेट चीजें हमेशा उनके पास होती हैं। बैग के अंदर कुछ किताबें और डायरी होती हैं, जिनमें वह अक्सर कुछ न कुछ लिख लेते हैं। दरअसल, सुनील को लिखना भी पसंद हैं। वह कहते हैं कि समझ उन्हें भी नहीं आता, लेकिन जब उनका मन करता है और जो दीमाग में चल रहा होता है वह उसे कॉपी पर उतार लेते हैं। इसके अलावा वह एक ताश की गड्डी भी अपने साथ रखते हैं।
छुटकी के रुप में आने के लिए सुनील को काफी मेहनत करनी पड़ती थी। इस अवतार में आने के लिए सबसे पहले वह शेव करते थे। वह कहते हैं कि ‘अभी तो मैं चिकना चमेला बन गया हूं, लेकिन कुछ देर में मैं चिकनी चमेली बन जाऊंगा।’ एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सुनील बताते हैं कि उन्हें छुटकी बनने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं। वह कहते हैं कि, ‘पूरे बीस मिनट में छुटकी तैयार हो जाती है, क्योंकि वह पूरी औरत नहीं है ना।’ छुटकी के मेकअप के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया जाता। बस सुनील की दाड़ी छिपाई जाती है। दाड़ी के ऊपर बेस लगाया जाता है और उनके माथे से चिन का टोन मैच कर के मेक-अप किया जाता है। वहीं उनका आई मेकअप भी किया जाता है। इसके बाद उन्हें लंबे बालों वाली विग पहनाई जाती है। सुनील बताते हैं कि उन्हें खाने का बहुत शौक है, वह 10-12 पराठें खा जाते हैं। लेकिन छुटकी की वजह से उन्हें अपना मन मारना पड़ता है, क्योंकि छुटकी के फिगर को मेंटेन करना होता है।
How many of you are missing them? #sunilgrover #kapilsharma #thekapilsharmashow
A post shared by The Kapil Sharma Show (@thekapilsharmashowfc) on
A post shared by Arghadeep ghosh (@arko_dx_army) on