बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शो के कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता, आकाश ददलानी और अर्शी आपस में कई बार पार्टी करते हुए नजर आए। तो वहीं बिग बॉस के घर के लवबर्ड्स कहे जाने वाले पुनीश और बंदगी की पार्टी करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। लेकिन इस बीच हिना खान और शिल्पा शिंदे इन तस्वीरों में कहीं नजर नहीं आईं। बिग बॉस सीजन 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे ने तो शो में ही कह दिया था कि वह दोबारा घर के किसी सदस्य से मिलने की इच्छुक नहीं है। वहीं बाद में शिल्पा की विकास और अर्शी से अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन हिना के लिए वह अंत तक यही कहती नजर आईं कि वह दोबारा उनसे कभी मिलना नहीं चाहेंगी।
पिछले दिनों अर्शी खान, आकाश, विकास प्रियांक और बिग बॉस के कुछ और कंटेस्टेंट के साथ पार्टी करती हुई दिखी थीं। तब अर्शी ने बताया था कि उन्होंने हिना खान को मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने अर्शी के मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन हिना खान ज्यादा देर तक अपने आपको बिग बॉस सीजन 11 के को-कंटे्स्टेंट के साथ पार्टी करने से नहीं रोक पाईं।
https://www.instagram.com/p/BeTZgq9B7OK/?taken-by=realhinakhan
इसके चलते हिना खान को प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। इस दौरान हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल भी उनके साथ मौजूद थे। चारों सेलेब्स ने मिलकर नाइट आउट किया। इतना ही नहीं हिना खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी, प्रियांक शर्मा और विकास के साथ मस्ती भरा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना खाने ने लिखा, ‘और जब फाइनली हम मिले…व्हॉट फन …गुरुवार को मिलते हैं। प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता। शुक्रिया रो. इस वीडियो के लिए।’
https://www.instagram.com/p/BeTa6yYBCCv/?taken-by=realhinakhan
वीडियो में हिना खान, विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा नजर आ रहे हैं। प्रियांक हिना से मिलते हैं फिर विकास भी दौड़ कर हिना और प्रियांक के पास आते हैं। इस बीच दोनों हिना को उठा लेते हैं। विकास हिना के लिए कैमरे की तरफ देखते हुए कहते हैं कि इस लड़की ने हमें बहुत परेशान किया था।


