टीवी शो ये है मोहब्बतें में नजर आने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दर्शकों में अपने ऑन स्क्रीन नाम ‘इशिता’ से ज्यादा फेमस हैं। वह शो में एक डेंटिस्ट बनी हैं और उनके बोलने के स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। दिव्यंका का जन्म 14 दिसंबर (1984) को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। दिव्यंका ने पहले कभी भी एक्टिंग में आने के बारे में नहीं सोचा था। वह अपने स्कूली दिनों में एक टाम बॉय लड़की के रूप रहा करती थीं। दिव्यंका ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी पर एकंर के रूप में की। उन्होंने साल 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज में हिस्सा लिया। वह मिस भोपाल का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं। दिव्यंका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक शो से की। उन्हें बड़ा ब्रेक जीटीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से मिला। दिव्यंका खाना खजाना, कसम से, इतंजार, चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। वह साल 2013 से स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये है मोब्बतें में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आ रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

‘दीया और बाती हम’ एक्‍ट्रेस पूजा सिंह ने बॉयफ्रेंड कपिल से रचाई शादी।

1. इस शो में दिव्यंका और करन पटेल की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो में दोनों पति पत्नी के किरदार में हैं। इस शो के लिए दिव्यंका करन पटेल के साथ एक बेहद इंटीमेट सीन भी दे चुकी हैं। उस सीन के चर्चे काफी समय तक हुए। उनके इस सीन की वजह से करन की पत्नी अंकिता भार्गव दिव्यंका से काफी नाराज हो गई थीं।

2. दिव्यंका और उनके पति एक्टर विवेक दहिया डांस रिएलिटी शो नच बलिए 8 में नजर आ चुके हैं। दोनों इस शो के विजेता भी रहे थे। लेकिन सबको लगता है कि उन्हें ये जीत उनके डांस के लिए नहीं बल्कि दिव्यंका की पॉपुलेरिटी की वजह से मिली थी। इसके लिए दिव्यंका को कई बार सफाई भी देनी पड़ी थी।

3. दिव्यंका अपने शो के सेट पर नखरे दिखाने के लिए भी काफी फेमस हैं। उनके नखरों की वजह से कई बार शो की पूरी टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। होली के मौके पर शूटिंग के दौरान दिव्यंका ने शूटिंग करने से इनकार कर दिया था और वह अपनी वेनिटी वैन में मेकअप करने चली गई थीं। जिसके बाद पूरी टीम को कई घंटे तक उनके कपड़े सूखने का इंतजार करना पड़ा।

4. दिव्यंका का उनके को-एक्टर करन पटेल से भी विवाद हो चुका है। एक्ट्रसे दीपिका पादुकोण और एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्म फाइंडिंग फैनी के प्रोमशन के लिए उनके सेट पर आए थे। इस दौरान करन शूटिंग पर देर से पहुंचे थे। इसके बाद करन पटेल ने अपने देर होने की वजह मीडिया को बताया था। लेकिन दिव्यंका ने कहा कि मीडिया वाले तो अपना काम कर रहे थे। जिसके बाद दोनों में काफी समय तक इस बात को लेकर मनमुटाव रहा।