टेलीविजन की बिंदास चंद्रमुखी चौटाला फेम कविता कौशिक शो एफआईआर में जितनी बंदास दिखती हैं उतनी ही वह रियल लाइफ में भी हैं। इस बार कविता का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान देखने को मिला। इतना ही नहीं ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान वह गोविंदा बनी नजर आईं और उन्होंने मटकी भी फोड़ी। इसके बाद एक्ट्रेस कविता ने दही हांडी फोड़ते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल साइट पर भी अपलोड की। उन्होंने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की।

कविता ने इस पिक्चर को कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘त्योहार बहुत मजेदार होते हैं। गेट-टुगेदर के लिए यह सबसे बढ़िया हैं। मजा तब आता है जब हस बेंड के मजबूत कंधे दही हांडी तोड़ने के लिए सपोर्ट में होते हैं। सबको बहुत प्यार।’पिछले साल भी कविता ने इस उत्सव में हिस्सा लिया था। वह इस त्योहार का लुत्फ जम कर उठाती हैं और खूब मस्ती करती हैं।

बता दें, सब टीवी के शो एफआईआर से अपनी पहचान बनाने वाली कविता कौशिक ने कुछ वक्त पहले रोनित बिस्वास से शादी की है। इसी साल 27 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे। बता दें, एक्ट्रेस कविता ने अपने पुराने फ्रेंड रोनित बिस्वास के साथ शादी की है। कविता और रोनित ने अपनी शादी केदारनाथ में रचाई। इस दौरान टेलीविजन की नागिन के नाम से फेमस आशका गोरडिया भी शादी में सम्मिलित हुईं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस शादी के पिक्स शेयर किए थे।

Chaandi Ki daal par soney Ka mor .. Matki phodo khoob Karo shor !! Aala re Govinda aala

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on

Do premi do paagal

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I