स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी शो “दिया और बाती हम” की एक्ट्रेस दीपिका सिंह एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं। हालांकि आप किसी भी काम में कितने भी महारथी हों, गलतियों की आशंका बनी रहती है। लेकिन हर आर्टिस्ट को यह सिखाया जाता है कि “द शो मस्ट गो ऑन” यानि कुछ भी हो जाए शो चलते रहना चाहिए। ऐसा ही कुछ कर दिखाया दीपिका ने मुंबई के एक लाइव इवेंट में। 22 जनवरी को दीपिका मुंबई के एक लाइव इवेंट में परफॉर्म कर रहे थीं। परफॉर्मेंस के दौरान एक स्टेप में उन्हें अपने एक पैर पर घूमते हुए नीचे बैठना था। इसी स्टेप में दीपिका फिसल गईं।

वह इतनी जोर से फिसलीं कि अपना नियंत्रण खो बैठीं और गिर पड़ीं। हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और उठ कर वापस परफॉर्म करना शुरू कर दिया। दीपिका साड़ीं में थीं और ऐसे में उनके लिए परफॉर्म करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ने छोटे पर्दे पर “दिया और बाती हम” धारावाहिक से ही डेब्यू किया था। इसके बाद वह टीवी शो नच बलिए के 5वें और 6वें सीजन में भी नजर आईं। साल 2016 के मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी दीपिका ने काम किया लेकिन उन्हें वह लोकप्रियता नहीं मिली जो उन्हें उनके पहले शो से मिली थी।

इसी साल जनवरी में मीनू’ज दीपिका के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को अपलोड किया गया और अब तक तकरीबन 4 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो के डिसक्रिप्शन में बताया गया है कि दीपिका सिंह उत्कल विकास समाज संधा के सालाना वार्षिकोत्सव में परफॉर्म करते हुए स्टेज पर गिर पड़ीं।

बेटे अयान के साथ कुछ इस तरह वक्त गुजारना पसंद करते हैं इमरान हाशमी, देखें तस्वीरें