छोटे पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ थाईलैंड में हैं। दोनों यहां एक इवेंट को होस्ट करने के लिए पहुंचे हैं। इस इवेंट के दौरान की कुछ फोटो को दिव्यंका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर की गई फोटो में ये कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। दिव्यंका अपने बर्थडे को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। शेयर की गई फोटो में दिव्यंका एक ब्ल्यू सेमी ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं विवेक ब्लैक सूट-बूट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। विवेक और दिव्यंका यहां शो को होस्ट करने पहुंचे हैं। उनके एक दोस्त का कहना है कि विवेक कुछ अलग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है। विवेक की भाषा पर भी अच्छी पकड़ है, जो गुण एक एंकर में होना चाहिए। दिव्यंका का लुक और उनका स्टाइल काफी हटके है।
वहीं इस ट्रिप के दौरान दिव्यंका अपने बर्थडे को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। उनका बर्थडे 14 दिसंबर को है। दिव्यंका का कहना है कि वह काम के सिलसिले में थाईलैंड आए हैं लेकिन 14 दिसंबर को उनका बर्थडे भी है। तो वह विवेक से किसी सरप्राइज की उम्मीद कर रही हैं।
विवेक ने भी दिव्यंका के बर्थडे को देखते हुए अपने इस ट्रिप को बढ़ा लिया है। उन्होंने बर्थडे की लोकेशन का अभी खुलासा नहीं किया है। बता दें दिव्यंका पिछले काफी समय से स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में इशिता के किरदार को निभाती नजर आ रही हैं। उनके इस किरदार को दर्शक काफी पसंद भी करते आए हैं। वहीं कुछ समय से खबर आ रही है कि दिव्यंका अब अपने शो को छोड़ रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।