टीवी चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें की एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया का यह पहला करवा चौथ है, और दिव्यंका अपने पति की लंबी उम्र व सलामती के लिए व्रत रखेंगी। बता दें कि दिव्यंका बहुत ही पारंपरिक खयालों वाली महिला हैं, इससे पहले उन्होंने हरितालिका तीज का भी व्रत रखा था। लेकिन जहां उनके सभी फैन्स यह जानने को बेताब हैं कि दिव्यंका अपने करवा चौथ के फास्ट पर क्या-क्या करने वाली है, और कैसे इसे स्पेशल बनाएंगी, वहीं दिक्कत की बात यह है कि दिव्यंका के इस व्रत में एक छोटी सी अड़चन आ गई है। यह अड़चन कोई और नहीं बल्कि उन्ही के पति विवेक हैं। असल में विवेक नहीं चाहते कि दिव्यंका उनके लिए दिन भर भूखी प्यासी रहें।
वीडियो: पति की लंबी उम्र के लिए पूरे देश में महिलाएं मना रही हैं करवा चौथ का त्योहार
[jwplayer 9wQJ900J]
हाल ही में एक पोर्टल से इंटर्व्यू में दिव्यंका ने बताया कि विवेक इस व्रत के सख्त खिलाफ थे, और कई बार उन्हें इसके लिए मना कर चुके थे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दिव्यंका इस साल व्रत नहीं रखने वाली हैं। उन्होंने किसी तरह अपने पति देव को मना लिया है और इंटर्व्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने पहले करवाचौथ व्रत को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी जरूरी चीजें अपनी सासु मां से सीख ली हैं, जो उन्हें इस व्रत को ठीक से प्रायोजित करने में मदद करेगा।
READ ALSO: Quantico 2 के बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
दिव्यंका ने कहा- वह (विवेक) मुझे अक्सर करते रहते हैं कि हम साथ हैं और खुश हैं, तो क्यों व्रत रखकर खुद को भूखा मारना? लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ी रही कि मैं व्रत रखूंगी। दिव्यंका ने कहा- यह सिर्फ पारंपरिक नहीं है बल्कि बहुत रोमेंटिक भी है। ऐसा लगता है कि दिव्यंका अपने पति के लिए व्रत रखकर बहुत खुश हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- #हैप्पी करवा चौथ हब्बी। ईश्वर आपको बहुत बहुत बहहहहहहहुत लंबी उम्र दे। #नजर_ना_लगे
