टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के जरिए अब तक टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट बहू की लिस्ट में से एक मानी जाने लगी हैं। वहीं रियल लाइफ में भी वह बेस्ट पत्नी, बेस्ट बेटी और बेस्ट बहू हैं। अपने एक्टिंग करियर में तो दिव्यंका ने कई बार ऑन स्क्रीन करवाचौथ का व्रत रखा होगा लेकिन पिछ्ले साल दिव्यंका ने अपनी जिंदगी का पहला करवाचौथ रखा था। एक्टर विवेक दहिया से शादी के बाद दिव्यंका और भी समझदार और जिम्मेदार हो गई हैं। इसलिए वह हर रीति रिवाज को बहुत ही अच्छे से समझतीं और दिल से निभाती हैं। इसके चलते दिव्यंका ने अपने पति विवेक के लिए पिछले साल करवाचौथ का व्रत रखा था। उन्होंने पूरे रीति रिवाजों के साथ यह व्रत अपने पति विवेक के लिए रखा था। लेकिन विवेक दिव्यंका से करवाचौथ के दिन अचानक नाराज हो गए।
वहीं दूसरी तरफ दिव्यंका अपने पहले करवाचौथ को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनके पति यह सब देख कर नाखुश थे। वह नहीं चाहते थे कि दिव्यंका उनके लिए ये व्रत रखें। अरे.. घबराइये नहीं। दरअसल ये तो विवेक का प्यार था जो दिव्यंका को भूख से तड़पता नहीं देखना चाहता था। इसलिए विवेक ने उन्हें ये व्रत रखने से मना किया। लेकिन दिव्यंका का तो यह पहला व्रत था जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड थीं। वहीं उन्होंने विवेक को कहा कि वह ये व्रत वह जरूर रखेंगी। बस इसी बात पर इस क्यूट कपल के बीच प्यार भरी लड़ाई हो गई। दिव्यंका बताती हैं, ‘विवेक इस चीज को बहुत गंभीरता से लेते हुए कहते हैं कि मैं ये व्रत न रखूं क्योंकि वह मेरे भूखे रहने के पक्ष में बिलकुल नहीं हैं। वह हमेशा कहते हैं कि हम साथ में हैं, और खुश हैं। तो ऐसा करने का क्या मतलब है।’